Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

कोरोनेशन जिला अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू

देहरादून; कोरोनेशन जिला अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू हो गई है। यहां पार्किंग की परेशानी से अब काफी हद तक राहत मिलेगी। अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और स्टॉफ के लिए ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए दो तकनीशियन भी तैनात कर दिए गए हैं। स्टॉफ के वाहनों के लिए पार्किंग का स्थान मिलने से यहां आम लोगों को वाहनों खड़े करने के लिए अतिरिक्त स्थान मिल पाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में पार्किंग की समस्या के हल के लिए कई स्थानों पर ऑटोमेटेड पार्किंग की व्यवस्था करवाई है। इसमें कोरोनेशन अस्पताल भी शामिल है, जहां इसे विधिवत संचालित किया जाने लगा है। कोरोनेशन अस्पताल के अलावा परेड ग्राउंड और तिब्बती मार्केट में भी ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार की गई है। इसका भी ट्रायल हो चुका है और जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि तीनों स्थानों पर ऑटोमेटेड पार्किंग शुरू होने पर 244 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था हो जाएगी। साथ ही वाहन पार्किंग के लिए अतिरिक्त जगह भी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि दून में पार्किंग की समस्या के हल के लिए ऑटोमेटेड पार्किंग काफी उपयोगी होगी, क्योंकि इसे काफी कम जगह पर बनाया जा सकता है, साथ ही जरूरत पड़ने पर इसे दूसरे स्थान भी शिफ्रट किया जा सकता है। पिलहाल कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग में 16 वाहन खड़े हो पाएंगे, साथ ही इन वाहनों के स्थान पर अस्पताल आने वाले लोगों को अपने वाहनों के लिए पार्किंग मिल सकेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *