Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

कीड़ा जड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार ।

पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस और वन विभाग की टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधत कीड़ा जड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने तीन लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार जिले में तस्करी को रोकने के लिए पुलिस अभियान चलाई हुए है। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष वीजेंद्र साह, रेंजर दिनेश जोशी, पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने गलाती पुल के निकट एक व्यक्ति त्रिलोक सिंह के पास से 1.063 किलो कीड़ा जड़ी तथा तीन लाख तिरानवे हजार नकदी बरामद की। यारसा गंबू हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाला एक वन विभाग की विलुप्त संरक्षित प्रजातियों का पौधा है। जिसकी कीमत दिन पर दिन लगातार बढ़ती जा रही है। ये बेहद कीमती औषधि है। दुनिया के कई देशों में हिमालयन वियाग्रा के नाम से मशहूर कीड़ा जड़ी को सेक्स वर्धक होने के साथ-साथ ट्यूमर, टीबी, कैंसर और हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारियों में उपयोग में लाया जाता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 से 40 लाख रुपये प्रति किलो तक मानी जाती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *