लक्ष्य न्यूज़ https://laxyanews.com लक्ष्य न्यूज़ उत्तराखण्ड Fri, 06 Mar 2026 11:27:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 230800331 राज भवन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित https://laxyanews.com/uttarakhand/those-who-excelled-in-various-fields-were-honoured-at-raj-bhavan/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=those-who-excelled-in-various-fields-were-honoured-at-raj-bhavan https://laxyanews.com/uttarakhand/those-who-excelled-in-various-fields-were-honoured-at-raj-bhavan/#respond Fri, 06 Mar 2026 11:27:13 +0000 https://laxyanews.com/?p=55211 घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किए।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पिछले एक दशक में बहुत तेजी से प्रगति की है और 2047 के विकसित भारत में यहां की महिलाएं बड़ा योगदान करेंगी।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वात्सल्य योजना लागू की है तथा अनाथ किशोर-किशोरियों को सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की असली शुरुआत घर से ही होती है। जब परिवार में महिलाओं को सम्मान और बराबरी का स्थान मिलेगा, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण उस दिन माना जाएगा, जब उन्हें अपने अधिकारों के लिए अलग से आवाज उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और महिला दिवस जैसे औपचारिक आयोजनों की प्रासंगिकता भी स्वतः समाप्त हो जाएगी।

कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना, विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन और निदेशक बंशीलाल राणा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/those-who-excelled-in-various-fields-were-honoured-at-raj-bhavan/feed/ 0 55211
19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा https://laxyanews.com/uttarakhand/chardham-yatra-will-begin-from-april-19/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=chardham-yatra-will-begin-from-april-19 https://laxyanews.com/uttarakhand/chardham-yatra-will-begin-from-april-19/#respond Fri, 06 Mar 2026 08:13:12 +0000 https://laxyanews.com/?p=55208 देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू कर दी गई है। श्रद्धालु अब आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण कर सकेंगे।

राज्य सरकार के अनुसार चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इसके तहत श्रद्धालुओं को यात्रा पर आने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा, ताकि यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा सके।

इस वर्ष चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। सबसे पहले 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

सरकार ने उन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी की है, जो ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

राज्य सरकार का कहना है कि चारधाम यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इससे यात्रियों की संख्या का सही आकलन करने और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/chardham-yatra-will-begin-from-april-19/feed/ 0 55208
आंगनबाड़ी राशन में एक्सपायरी और गुणवत्ता पर सवाल, गोदाम में मिले बाल श्रमिक https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25aa https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa/#respond Thu, 05 Mar 2026 15:48:55 +0000 https://laxyanews.com/?p=55205 देहरादून। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति की जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने बड़ा एक्शन लेते हुए रुड़की के माड़ी चौक स्थित सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी की। यह गोदाम राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन सामग्री की आपूर्ति करता है।

निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। गोदाम में खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई, जबकि कई पैकेटों पर इन तिथियों का कोई उल्लेख नहीं था। कई पैकेटों पर छपी हुई मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी तिथि के स्थान पर स्टैंप से तिथि अंकित मिली, जिससे सामग्री की गुणवत्ता पर संदेह उत्पन्न हुआ।

जांच में यह भी पाया गया कि दिसंबर और जनवरी माह के अंडे तथा अन्य खाद्य सामग्री मार्च माह में वितरित की जा रही थी। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई। इसके अलावा गोदाम में तापमान बनाए रखने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली और गोदाम का संचालन भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक काम करते हुए मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए गोदाम स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए राशन लेकर टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला जाने वाले वाहनों को मौके पर रुकवाकर सामग्री के सैंपल भी लिए। जांच में यह भी सामने आया कि गोदाम के रजिस्टर अद्यतन नहीं थे और आपूर्तिकर्ता द्वारा जारी गुणवत्ता प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराए गए।

छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र देव तथा कानूनगो रुड़की संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य के नौनिहालों और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa/feed/ 0 55205
उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर https://laxyanews.com/uttarakhand/multipurpose-camp-organized-under-the-chairmanship-of-sub-divisional-magistrate/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=multipurpose-camp-organized-under-the-chairmanship-of-sub-divisional-magistrate https://laxyanews.com/uttarakhand/multipurpose-camp-organized-under-the-chairmanship-of-sub-divisional-magistrate/#respond Thu, 05 Mar 2026 15:39:48 +0000 https://laxyanews.com/?p=55202 पौड़ी– जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड यमकेश्वर की न्याय पंचायत नौगांव मल्ला में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

आयोजित शिविर में 122 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर समाधान कराया। साथ ही बाकी शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, जिला पंचायत सदस्य बच्चन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान नौगांव मल्ला विकास चौधरी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई एस. के. ममगाईं, कानूनगो सत्यपाल चौहान, एडीओ पंचायत दिनेश रावत, जनप्रतिनिधि विनोद डबराल, गब्बर सिंह असवाल, दिनेश रावत सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/multipurpose-camp-organized-under-the-chairmanship-of-sub-divisional-magistrate/feed/ 0 55202
विश्व के बाल लेखकों का लेखक गाँव में सम्मान https://laxyanews.com/uttarakhand/world-childrens-writers-honored-in-author-village/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=world-childrens-writers-honored-in-author-village https://laxyanews.com/uttarakhand/world-childrens-writers-honored-in-author-village/#respond Tue, 03 Mar 2026 10:52:20 +0000 https://laxyanews.com/?p=55194 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत

देहरादून (थानो)। अंतर्राष्ट्रीय लेखक दिवस के अवसर पर लेखक गाँव, थानो (देहरादून) में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन अपनी विशिष्टता के कारण देश में पहली बार इस स्वरूप में संपन्न हुआ, जिसमें भारत सहित विश्व के 65 से अधिक देशों के साहित्यकार एक मंच से जुड़े।कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित 26 वरिष्ठ लेखकों तथा विभिन्न देशों से ऑनलाइन जुड़े हिंदी एवं प्रवासी हिंदी साहित्यकारों को ‘लेखक सम्मान’ प्रदान किया गया। साथ ही 30 बाल रचनाकारों-जिनकी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं-को ‘नवोदित लेखक सम्मान’ से अलंकृत कर उनके साहित्यिक अवदान का अभिनंदन किया गया। । सम्मानित बाल लेखकों में प्रणवी भारद्वाज (व्हिस्पर्स ऑफ़ हिल्स), लावण्या कुशवाहा (ट्रेवलिंग थ्रू ए सोलो वेंडरर), देवांश गुप्ता (द हॉरर्स ऑफ़ द हाउंटेड हाउस), श्रेया चुग (क्लॉ मार्क्स ऑन द बाथरूम फ्लोर), आदित्य सागर (क्वांटम होराइजन), वैष्णवी (न्यू नॉलेज), याशिका शर्मा (कोविड-19), अर्घ्य (लाइफ ऑफ़ ए डीनो), आद्रिका सिंह (इट इज़ पॉसिबल), दीप कौर (वेरम डोनम), भव्य भगत (एकेडमी), साक्षी गुप्ता (शैक्षणिक कृति), वृतिका सिंह (नानी / द पावर ऑफ़ मोरल वैल्यूज़), कविशा वर्मा (मेटानोइया), वृंदा (माँ की छाया / पिता – स्मृति में अनुपम स्पर्श), निधि अरोड़ा (कंप्यूटर एजुकेशन पर पुस्तकें), रेहांश चौधरी (ज़ीनोबिया), समृद्धि गुप्ता (माय एक्सकर्शन विद फ्रेंड्स / काउंटेस ऑफ़ मैजिक / व्हिस्पर्स फ्रॉम द लॉस्ट एम्पायर), मनन वर्मा (दस पुस्तकें) तथा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित चैतन्य सिखोला (व्हाई वी आर ऑलवेज रनिंग) प्रमुख रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लेखक गाँव के संरक्षक, सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि लेखक समाज का सजग द्रष्टा, चिंतक और संवेदना का सेतु होता है। उन्होंने घोषणा की कि रचनाशील लेखकों को लेखक गाँव सशक्त मंच प्रदान करेगा। उनकी सृजनशीलता को गति देने के साथ ही उनके साहित्य को लेखक गांव प्रशासन के तहत प्रकाशित भी किया जाएगा। इसके लिए निकट भविष्य में कार्यशालाएँ, संवाद सत्र एवं प्रकाशन योजनाएँ प्रारंभ की जाएँगी।लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अतिथियों का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि लेखक गाँव केवल एक स्थान नहीं, बल्कि सृजनात्मक चेतना का केंद्र है, जहाँ शब्दों के माध्यम से संस्कृति और संस्कारों का संवर्धन होता है।मुख्य अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह ‘मैती’ ने अपने संबोधन में कहा कि लेखक गाँव विश्व पटल पर साहित्य की एक विशिष्ट पहचान स्थापित करने का सार्थक कार्य कर रहा है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह अत्यंत आवश्यक है कि साहित्य समाज को मानवीय मूल्यों, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना के प्रति जागृत करे। लेखक गाँव इसी सृजनशील संकल्प के साथ साहित्य और समाज के मध्य एक सशक्त सेतु के रूप में उभर रहा है, जो शब्द की शक्ति के माध्यम से विश्व में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रेरक पहल कर रहा है।

समारोह के विभिन्न सत्रों में काव्य-पाठ, साहित्यिक संवाद और वैश्विक हिंदी पर विचार-विमर्श आयोजित किए गए। कुवैत से संगीता चौबे ‘पंखुड़ी’, अमेरिका से शुभ्रा ओझा, यू.के. से आशुतोष कुमार, कतर से शालिनी वर्मा, सिंगापुर से आराधना झा श्रीवास्तव, लंदन से आशीष मिश्रा, स्पेन से पूजा अनिल, कीनिया से सारिका फ्लोर, कनाडा से प्राची रंधावा, ऑस्ट्रेलिया से रीता कौशल, नीदरलैंड से मनीष पांडेय ‘मनु’, श्रीलंका से डॉ. ब्रेसिल नगाड़ बितान तथा चीन से डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी सहित अनेक प्रवासी साहित्यकार ऑनलाइन जुड़े और अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में डॉ. सर्वेश उनियाल, डॉ. नीरजा शर्मा, सचिन राणा, बालकृष्ण चमोली, अनिल जोशी, तापस चक्रवर्ती, आदित्य वत्स, वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, नरेन्द्र उनियाल ‘ननु’, डॉ. मनोरमा नौटियाल, नीलम पांडेय ‘नील’, भारती डिमरी, संगीता राणा, मुकेश राणा, संतोष आशीष, डॉ. शशि देवली, डॉ. सौम्यता पांडे, डॉ. रितेश चौधरी, डॉ. सीमा परवीन, डॉ. जागेश्वर सिंह, डॉ. शोभा चौधरी, डॉ. अल्फीशा, डॉ. नीरज श्रीवास्तव एवं हिमालय विरासत ट्रस्ट की अध्यक्ष आशना नेगी सहित अनेक साहित्यकार एवं शिक्षाविद् उपस्थित रहे।कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन जर्मनी से अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी समन्वयक डॉ. शिप्रा शिल्पी ने किया, जबकि ऑफलाइन संचालन डॉ. बेचैन कंडियाल एवं शिवम ढोंडियाल ने संयुक्त रूप से किया। अंत में संयोजक श्रीमती पूजा पोखरियाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह ने यह संदेश दिया कि लेखक गाँव हिंदी साहित्य के वैश्विक संवाद को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नवोदित और बाल रचनाकारों के लिए सृजन एवं प्रकाशन का सशक्त मंच बनने की दिशा में प्रतिबद्ध है।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/world-childrens-writers-honored-in-author-village/feed/ 0 55194
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार की नीतियों पर उठाये सवाल https://laxyanews.com/uttarakhand/home-minister-amit-shah-raised-questions-on-state-government-policies/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=home-minister-amit-shah-raised-questions-on-state-government-policies https://laxyanews.com/uttarakhand/home-minister-amit-shah-raised-questions-on-state-government-policies/#respond Tue, 03 Mar 2026 05:57:11 +0000 https://laxyanews.com/?p=55191 “परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल को तेज करते हुए दक्षिण 24 परगना में आयोजित एक जनसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा।

गृह मंत्री ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे राज्य की प्रगति प्रभावित हुई है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल आर्थिक दबाव में है और भारी कर्ज के बोझ से जूझ रहा है। साथ ही उन्होंने मदरसों को दी जा रही आर्थिक सहायता को लेकर भी सवाल उठाए।

सभा के दौरान अमित शाह ने अन्य राज्यों की राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए परिवारवाद के मुद्दे को उठाया। उन्होंने विभिन्न विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे क्षेत्रीय राजनीति को परिवार तक सीमित कर रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है।

भाजपा की रणनीति पर बोलते हुए शाह ने कहा कि पार्टी की “परिवर्तन यात्रा” का उद्देश्य राज्य में राजनीतिक बदलाव लाना और विकास को गति देना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाएगी और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में पारदर्शिता की कमी है और सत्ता का केंद्रीकरण बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की सुरक्षा और सीमाई इलाकों में घुसपैठ एक गंभीर चुनौती बनी हुई है, जिस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

अमित शाह ने आश्वासन दिया कि भाजपा सत्ता में आने पर सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करेगी और नागरिकों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देगी। इसके अलावा उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन व्यवस्था लागू करने का भी वादा किया।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/home-minister-amit-shah-raised-questions-on-state-government-policies/feed/ 0 55191
जनता मिलन कार्यक्रम में मुआवजा, पेयजल और निर्माण गुणवत्ता प्रकरणों पर सीडीओ द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश https://laxyanews.com/uttarakhand/cdo-directs-for-immediate-action-on-compensation-drinking-water-and-construction-quality-cases-in-janata-milan-program/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=cdo-directs-for-immediate-action-on-compensation-drinking-water-and-construction-quality-cases-in-janata-milan-program https://laxyanews.com/uttarakhand/cdo-directs-for-immediate-action-on-compensation-drinking-water-and-construction-quality-cases-in-janata-milan-program/#respond Tue, 03 Mar 2026 05:49:41 +0000 https://laxyanews.com/?p=55188 शिकायतों पर तत्पर प्रशासन- हर प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान पेयजल आपूर्ति, राशन वितरण, खेल मैदान विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण से जुड़े मुआवजा प्रकरण तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संबंधी करीब आधा दर्जन शिकायतें दर्ज हुईं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाय तथा आगामी सोमवार को प्रत्येक प्रकरण पर की गई कार्यवाही की आख्या अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाय।

जनता मिलन में तहसील पौड़ी के ग्राम नौली निवासी राकेश सिंह द्वारा पेयजल आपूर्ति बाधित होने, राशन न मिलने एवं आर्थिक तंगी की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी पौड़ी को निर्देशित किया कि राजस्व कर्मियों से स्थलीय जांच कराकर वस्तुस्थिति स्पष्ट की जाए तथा खाद्य एवं पूर्ति विभाग उज्ज्वला गैस योजना एवं राशन वितरण की स्थिति स्पष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। वहीं ग्राम बौंसरी निवासी सुरेशचन्द्र बड़थ्वाल द्वारा ल्वाली के निकट डडुवादेवी क्षेत्र में निर्माणाधीन खेल मैदान के विस्तारीकरण संबंधी प्रकरण पर संबंधित विभागीय अधिकारी को त्वरित परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

नांदलस्यूं बैंग्वाड़ी निवासी ऊषा देवी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत तिमंजिला आवासीय भवन के कम आकलित मुआवजे संबंधी शिकायत पर अवगत कराया गया कि भारत सरकार से मुआवजे की धनराशि का अवार्ड पारित हो चुका है तथा आपत्ति की स्थिति में अपर आयुक्त स्तर पर मध्यस्थता का प्रावधान उपलब्ध है। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित एसएलएओ कार्यालय को फरियादी को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट राजेन्द्र सिंह बंगारी द्वारा कण्डोलिया स्थित इण्डोर बैडमिन्टन हॉल में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड द्वारा बनाए जा रहे लकड़ी के फर्श की गुणवत्ता पर उठायी गयी आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी परीक्षण कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अभिनव रावत, ईओ नगर पालिका परिषद पौड़ी संजय कुमार, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल तथा अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/cdo-directs-for-immediate-action-on-compensation-drinking-water-and-construction-quality-cases-in-janata-milan-program/feed/ 0 55188
 कैबिनेट मंत्री मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले https://laxyanews.com/uttarakhand/cabinet-minister-maldevata-meets-relatives-of-youth-killed-in-accident/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=cabinet-minister-maldevata-meets-relatives-of-youth-killed-in-accident https://laxyanews.com/uttarakhand/cabinet-minister-maldevata-meets-relatives-of-youth-killed-in-accident/#comments Mon, 02 Mar 2026 11:39:53 +0000 https://laxyanews.com/?p=55185  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मालदेवता क्षेत्र पहुंचे, जहां बीती देर रात्रि रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत शेरकी गांव में डंपर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत युवक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

काबीना मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी टिहरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर ऐसी घटना होने के कारण पर अंकुश लगाने और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस बाबत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/cabinet-minister-maldevata-meets-relatives-of-youth-killed-in-accident/feed/ 1 55185
मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश—पेंशन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी https://laxyanews.com/uttarakhand/chief-minister-dhamis-strict-instructions-officers-should-ensure-timely-disposal-of-pension-cases/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=chief-minister-dhamis-strict-instructions-officers-should-ensure-timely-disposal-of-pension-cases https://laxyanews.com/uttarakhand/chief-minister-dhamis-strict-instructions-officers-should-ensure-timely-disposal-of-pension-cases/#respond Mon, 02 Mar 2026 11:19:19 +0000 https://laxyanews.com/?p=55182 वन-क्लिक से ₹141.91 करोड़ की पेंशन जारी, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण पूर्ण तत्परता और समयबद्धता के साथ किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेंशन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया जाए और वंचित एवं कमजोर वर्गों को योजनाओं से जोड़ने के लिए नवाचार आधारित प्रभावी कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यभर में आयोजित शिविरों का व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है, जिसके परिणामस्वरूप पेंशनार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशील और प्रतिबद्ध कार्यशैली का प्रमाण बताते हुए निर्देश दिए कि दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसे विशेष अभियान निरंतर जारी रखे जाएँ ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे | बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करकमलों द्वारा समाज कल्याण विभाग की माह फरवरी 2026 की पेंशन किश्त का वन-क्लिक के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान किया गया। इस अवसर पर कुल 9,57,651 लाभार्थियों को ₹14,191.61 लाख अर्थात ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की धनराशि वितरित की गई। यह राशि मासिक पेंशन के साथ-साथ एरियर भुगतान को भी सम्मिलित करती है, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है।

फरवरी माह में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 5,93,184 लाभार्थियों को प्रति माह ₹1500 की दर से ₹8897.76 लाख की धनराशि वितरित की गई, जबकि विधवा पेंशन योजना के तहत 2,31,593 लाभार्थियों को ₹1500 प्रतिमाह की दर से ₹3473.895 लाख का भुगतान किया गया। दिव्यांग पेंशन योजना में 87,477 लाभार्थियों को ₹1500 प्रतिमाह के अनुसार ₹1312.155 लाख की राशि हस्तांतरित की गई। किसान पेंशन योजना के अंतर्गत 27,638 लाभार्थियों को ₹1200 प्रतिमाह की दर से ₹331.656 लाख वितरित किए गए। परित्यक्ता पेंशन योजना में 8,096 लाभार्थियों को ₹1200 प्रतिमाह के अनुसार ₹97.24 लाख की राशि दी गई, जबकि भरण-पोषण अनुदान योजना के अंतर्गत 7,409 लाभार्थियों को ₹700 प्रतिमाह की दर से ₹51.86 लाख वितरित किए गए। तीलू रौतेली पेंशन योजना में 2,125 लाभार्थियों को ₹1200 प्रतिमाह के अनुसार ₹25.5 लाख की राशि प्रदान की गई तथा बौना पेंशन योजना के तहत 129 लाभार्थियों को ₹1200 प्रतिमाह की दर से ₹1.55 लाख की धनराशि हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति हैं। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवनयापन हेतु निरंतर और प्रभावी आर्थिक संबल उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में सचिव श्रीधर बाबू अद्यांकी, अपर सचिव संदीप तिवारी, संजय सिंह टोलिया सहित समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/chief-minister-dhamis-strict-instructions-officers-should-ensure-timely-disposal-of-pension-cases/feed/ 0 55182
सीएम धामी बोले—होली भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक https://laxyanews.com/uttarakhand/cm-dhami-says-holi-is-a-symbol-of-brotherhood-and-social-harmony/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=cm-dhami-says-holi-is-a-symbol-of-brotherhood-and-social-harmony https://laxyanews.com/uttarakhand/cm-dhami-says-holi-is-a-symbol-of-brotherhood-and-social-harmony/#respond Mon, 02 Mar 2026 11:07:58 +0000 https://laxyanews.com/?p=55179 देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल और कुमाऊँ की पारंपरिक होली के साथ-साथ जौनसार-बावर और तराई क्षेत्र की लोकधुनों ने वातावरण को रंगमय बना दिया। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश की विविध लोक परंपराओं की झलक दिखाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखण्ड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में सभी ने पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार

मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को होली के रंगों की बहार नजर आई। प्रदेश भर से आए लोक कलाकारों और होल्यारों ने अपनी अपनी धुनों से माहौल को उत्सवमय कर दिया। इस दौरान एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार थे तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गाते कुमांउनी होल्यारों की टीम। इन सबके बीच पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली ने भी अपना रंग जमाया। इस दौरान आम और खास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रंग लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

मुख्यमंत्री आवास का प्रांगण सोमवार को होली के रंगों में सराबोर नजर आया। इस दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के भी दर्शन हुए। पूर्वाह्न से ही प्रदेश भर के लोक कलाकारों, संस्कृति कर्मियों की टोलियां होली गायन करते हुए, सीएम आवास पहुंचती रही। एक तरफ गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक का होली गायन था, नृत्य था। इस दौरान होली के गीत गूंजे। पारंपरिक गायन हुआ। ढोल, मंजीरे बजे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने होली गीतों के प्रभाव को और बढ़ा दिया। आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान आदि। कुमाऊं से आए कलाकारों ने किया, तो राठ क्षेत्र के कलाकारों ने गाया-आई डान्ड्यू बसंत, डाली मा मौल्यार।

इस दौरान जो भी यहां पहुंचा लोक के रंगों में खो गया। लोक संस्कृति का वह प्रभाव भी था, जो उत्तराखंड को सांस्कृतिक तौर पर विशिष्टता प्रदान करता है। लोक कलाकार इस बात से बेहद खुश दिखे कि उन्हें विशेष तौर पर बुलाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लोक कलाकारों के संग होली के रंगों में पूरी तरह से रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री खुद लोक कलाकारों के साथ थिरकने को मजबूर हो गए।

लोक संस्कृति पर सीएम कर रहे अच्छा कामओ

उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए लोक कलाकारों ने कहा कि लोक संस्कृति पर सीएम अच्छा काम कर रहे हैं। राज्य सरकार लोक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए, लोक कलाकारों को संरक्षण प्रदान कर रही है।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/cm-dhami-says-holi-is-a-symbol-of-brotherhood-and-social-harmony/feed/ 0 55179