Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

एसटीएफ ने किया एक लाख के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार

-चाचा कि हत्या करने के बाद 14 वर्षों से था फरार

देहरादून: पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही चाचा की हत्या कर करने के बाद से फरार चल रहा था। एसटीएफ ने हत्यारोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा। आरोपी पर एक लाख का इनाम भी घोषित था।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दस दिसम्बर 2009 को लालकुआं, बिंदुखता में प्रकाश पंत ने जमीनी विवाद के चलते अपने चाचा दुर्गा पंत की तमंचे से गोली मारकर कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी प्रकाश फरार हो गया था। अफवाह फैलाई कि वह नेपाल चला गया और कभी भारत नहीं आएगा। आरोपी प्रकाश का सुराग न मिलने से उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

Related Post