Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

राइस मिल में एसडीएम ने मारा छापा, भारी मात्रा में मिला सरकारी चावल

हरिद्वार: सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने गुरुवार सुबह एक राइस मिल में टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मिल के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ।

एसडीएम ने बताया कि बहादराबाद स्थित प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। उक्त गोदाम को सीज कर दिया गया है। साथ थी संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक देवेश घिल्डियाल, आशीष ममगाईं, मंडी निरीक्षक देवेंद्र कुमार त्यागी, मंडी सहायक अजय मौके पर मौजूद रहे।

Related Post