विविध – लक्ष्य न्यूज़ https://laxyanews.com लक्ष्य न्यूज़ उत्तराखण्ड Sun, 08 Mar 2026 00:08:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 230800331 हमारा अस्त्र ‘शास्त्र’ और ‘संवाद’ है, हिंसा नहीं । ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८ https://laxyanews.com/uttarakhand/our-weapons-are-scripture-and-dialogue-not-violence-jyotishpeethadhishwara-shankaracharya-swamishri-avimukteshwarananda-saraswati/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=our-weapons-are-scripture-and-dialogue-not-violence-jyotishpeethadhishwara-shankaracharya-swamishri-avimukteshwarananda-saraswati https://laxyanews.com/uttarakhand/our-weapons-are-scripture-and-dialogue-not-violence-jyotishpeethadhishwara-shankaracharya-swamishri-avimukteshwarananda-saraswati/#respond Sun, 08 Mar 2026 00:08:58 +0000 https://laxyanews.com/?p=55227 Our weapons are ‘scripture’ and ‘dialogue’, not violence. Jyotishpeethadhishwara Shankaracharya Swamishri Avimukteshwarananda Saraswati
8 मार्च 2026

हमारा अस्त्र ‘शास्त्र’ और ‘संवाद’ है, हिंसा नहीं ।
ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’

#काशी से #रायबरेली पहुँचकर रात्रि-विश्राम किया

गौ-गंगा पूजन के बाद चिंतामणी गणेश जी के दर्शन कर शंकराचार्य जी गौभक्तों के साथ रवाना
-11 मार्च को होगा गोप्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध का शंखनाद
रायबरेली। ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित प्रातःस्मरणीय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘1008’ ने गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर 11 मार्च को लखनऊ में होने वाले ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के शंखनाद’ के लिये यात्रा शुरू कर दी है। शनिवार सुबह काशी में उन्होंने गौमाता का पूजन किया और मठ से पालकी में सवार होकर चिंतामणि गणेश मंदिर पहुंचे, जहां पूजा- अर्चना के बाद संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी दर्शन कर हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ कर रायबरेली की लिये रवाना हुए। शुक्रवार शाम को काशी के शंकराचार्य घाट पर ‘गो- ब्राह्मण प्रतिपालक’ वीर शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मां गंगा व शिवाजी महाराज का पूजन कर गोप्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध शंखनाद का संकल्प लिया गया।
-लखनऊ में आंदोलन की दिशा तय होगी
यात्रा पर रवाना होने से पहले शंकराचार्य जी ने मीडिया से कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने ही देश में गौमाता की रक्षा के लिए ‘धर्मयुद्ध’ शुरू करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार के सामने ही गौमाता को बचाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को लखनऊ में ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ नाम से बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के साधु- संत शामिल होंगे। इस सभा में आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।
-सरकार के पास अभी भी चार दिन का समय
परमाराध्य ने कहा कि स्वयं को असली हिन्दू के रूप में प्रतिष्ठापित करने या नकली हिन्दू के रूप में ख्यापित होने के लिये आदित्यनाथ योगी जी को दिए गए 40 दिनों के समय में से 36 दिन पूर्ण हो चुके हैं। प्रेस वार्ताओं के माध्यम से उन्हें निरंतर सचेत किया गया, किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि पिछले दिनों में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। हमारे द्वारा दिए गए गौ माता को राज्यमाता घोषित करने और उत्तरप्रदेश से बीफ निर्यात पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाने जैसे दो मुख्य कार्यों (Task) और गोहत्या निरोध में सहयोगी ‘पंचसूत्रीय माँगपत्र’ पर उनकी सरकार, सत्ताधारी दल और उनके उत्तरदायी नेताओं की चुप्पी उनकी गो-भक्त विरोधी मानसिकता को अब तक तो पुष्ट करती ही नजर आ रही है। या यूं कहें कि अब सारी अपेक्षाएँ शेष 3 दिनों पर टिकी हैं।
-हमारा अस्त्र ‘शास्त्र और संवाद’ है, ‘हिंसा’ नहीं
महाराजश्री ने कहा कि हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ पूर्णतः अहिंसक और वैचारिक होगा। हमारा अस्त्र ‘शास्त्र और संवाद’ है, ‘हिंसा’ नहीं। हम सत्ता को उसकी नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी का स्मरण कराने हेतु शांतिपूर्ण मार्ग से यानी आज से लखनऊ की ओर ‘गोप्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा’ पर निकल चुके हैं। यदि इन 3 दिनों में निर्णय नहीं हुआ, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार, संबंधित राजनीतिक दल और उनके नेतृत्व की होगी।
जौनपुर, सुल्तानपुर गौरीगंज होते हुऐ शंकराचार्य जी का भारी भरकम काफिला शाम 7.30 बजे रायबरेली पहुंचा। इस दौरान जगह- जगह हजारों की संख्या में लोगों ने शंकराचार्य जी भगवान का स्वागत किया। लोगों में शंकराचार्य जी महाराज के दर्शन करनी के लिये उनके नजदीक आने की होड़ लगी थी। पूरा माहौल गौमाता राष्ट्रमाता के नारों व शंकराचार्य जी के जयकारों से गूंज उठा। महाराज जी ने सभी को आशीर्वाद दिया और अपनी यात्रा का उद्देश्य बताया।
-यहां- यहां हुआ स्वागत
बाबतपुर हाईवे पर आनन्द प्रकाश जी जायसवाल, ऋषि जी यादव व अन्य श्रद्धालुओं के नेतृत्व ने सैकड़ों लोगों ने महाराज जी फूलों से स्वागत किया।
जमदग्नि आश्रम जमेठा में शंकराचार्य जी महाराज ने जमदग्नि ऋषि का पूजन कर वहां मौजूद भक्तों को संबोधित किया। पूरा आश्रम गौमाता व भगवान शंकराचार्य जी के जयकारों से गूंज उठा।
सीहीपुर चौराहा पर रामसूरत जी यादव के साथ सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं से महाराजश्री का स्वागत किया। महाराज जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 11 मार्च को लखनऊ आने को बोला।
बदलापुर हाईवे पर अंकुर जी उपाध्याय, प्रांकुर जी व अन्य सैकड़ों लोगों ने महाराजश्री का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
ढकवा चौराहा पर शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगीराज जी के साथ स्वागत के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लंभुवा बाजार में हनुमान मंदिर में दर्शन कर शंकराचार्य जी महाराज ने वहां मौजूद हजारों लोगों को संबोधित किया और यात्रा का उद्देश्य बताया। गौमाता राष्ट्रमाता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
दुर्गा देवी मंदिर लोहरा मऊ में योगेश तिवारी व अन्य लोगों ने शंकराचार्य जी भगवान का स्वागत कर उनसे 11 मार्च को लखनऊ आने को कहा।
सुल्तानपुर हाईवे पर अनुराग सिंह जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं व पुष्पवर्षा कर महाराज जी को जोरदार स्वागत किया।
गौरीगंज- अमेठी रोड पर भी महाराज जी का स्वागत करने के लिए पहले से श्रद्धालु मौजूद थे।
गौरीगंज में कृष्णानंद पांडे जी के यहां पादुका पूजन व धर्मसभा का आयोजन हुआ, जहां यात्रा के को-ऑर्डिनेटर व अमेठी के गो- सांसद राकेश तिवारी जी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और वहां उपस्थित शिष्य गणों व विद्वान आचार्य गणों द्वारा मंगलाचरण किया गया। महिलाओं ने आरती उतारी, पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन वंदन किया गया।
तत्पश्चात गौरीगंज जिला मुख्यालय स्थित देव इंटरप्राइजेज पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. केडी सरोज व डॉ. सिंधु जीत सिंह जी द्वारा और गांधी नगर में अनुराग सिंह जी बहादुरपुर जायस में दयाशंकर पांडेय प्रबंधक अष्टभुजा इंटर कॉलेज शाह मऊ तिलोई व चंकी पांडेय जी द्वारा माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य और दिव्या स्वागत किया गया।
अनाज मंडी के सामने जायस में भी महाराजश्री का जोरदार स्वागत हुआ।
रायबरेली में रानी झलकारी बाई चौराहा के पास यश पाण्डेय जी के निजी निवास पर रात्रि विश्राम किया।
8 मार्च सुबह 8.30 बजे यात्रा लालगंज, मदनखेड़ा होते हुए उन्नाव के लिये रवाना होगी। रात्रि विश्राम उन्नाव में होगा।

#रायबरेली #काशी #धर्मयुद्ध #शंखनाद #गौ_प्रतिष्ठा_आंदोलन #ShankaracharyaAvimukteshwaranandSaraswatijimaharaj #JyotirmathShankarcharya #sanatandharma #गौमाता #राष्ट्रमाता #सत्यमेव_जयते #लखनऊ

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/our-weapons-are-scripture-and-dialogue-not-violence-jyotishpeethadhishwara-shankaracharya-swamishri-avimukteshwarananda-saraswati/feed/ 0 55227
कुलगुरु और गुरुकुल परंपरा से ही बचेगा सनातन परिवार:श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज https://laxyanews.com/national/the-sanatan-family-will-survive-only-through-the-gurukul-tradition/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=the-sanatan-family-will-survive-only-through-the-gurukul-tradition https://laxyanews.com/national/the-sanatan-family-will-survive-only-through-the-gurukul-tradition/#respond Mon, 23 Feb 2026 00:55:43 +0000 https://laxyanews.com/?p=55072 कुलगुरु और गुरुकुल परंपरा से ही बचेगा सनातन परिवार: *काशी की धरा पर पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज का ओजस्वी उद्घोष*

The Sanatan family will survive only through the Gurukul tradition.


काशी की पावन धरा पर आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक सद्भावना बैठक आज एक ऐतिहासिक वैचारिक क्रांति की साक्षी बनी, जहाँ वन शक्ति देवी धाम के पीठाधीश्वर एवं ऋषि सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूज्य श्री 1008 रतन वशिष्ठ जी महाराज ने अपने प्राणवान उद्बोधन से सनातन समाज की वर्तमान चुनौतियों पर गहरा प्रहार किया। राष्ट्र और धर्म सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर चुके महाराज श्री ने अत्यंत व्यथित हृदय से बढ़ते हुए तलाक और बिखरते परिवारों के पीछे ‘मोबाइल रूपी भस्मासुर’, आधुनिक समाज की विकृतियों और न्यायपालिका की विसंगतियों को मुख्य कारण बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज के समय में कुटुंब प्रबंधन के लिए हमें पुनः ‘कुलगुरु और गुरुकुल’ की प्राचीन परंपरा की महती आवश्यकता है, क्योंकि संस्कारों के बिना परिवार ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं। महाराज श्री ने चेतावनी दी कि मोबाइल का सदुपयोग जहाँ वरदान है, वहीं इसका अनियंत्रित दुरुपयोग परिवारों का विनाश कर रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि एक ही छत के नीचे अलग-अलग मतांतरों के लोग रह सकते हैं, बशर्ते परिवार का मुखिया स्वयं को परिस्थितियों के अनुकूल रखे और उसका आचरण धैर्यवान व सही हो। महाराज श्री ने न केवल सामाजिक कुरीतियों बल्कि दोषपूर्ण कानून व्यवस्था, न्यायपालिका की कमियों और दिशाहीन राजनीतिक व्यवस्थाओं पर भी बेबाकी से उंगली उठाई।
महाराज श्री वशिष्ठ जी के इन तीखे और तार्किक विचारों का काशी के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज ने पूर्ण समर्थन किया। शंकराचार्य जी ने कड़े स्वर में कहा कि मंदिरों का धन केवल मंदिरों और सनातन धर्म के उत्थान के लिए ही व्यय होना चाहिए, साथ ही उन्होंने न्यायपालिका की निष्पक्षता और समाज को बांटने वाली राजनीति को राष्ट्र के लिए घातक बताया। इस महत्वपूर्ण विमर्श के दौरान आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमान सोनी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाराजश्री ऋषि सनातन संघ के माध्यम से सवा लाख कार्यकर्ताओं का एक समर्पित संगठन शीघ्र स्थापित करेंगे!

]]>
https://laxyanews.com/national/the-sanatan-family-will-survive-only-through-the-gurukul-tradition/feed/ 0 55072
प्रतापनगर की जनता एवं विधायक पहाड़ों की गूंज का सहयोग कर गैरसैंण विधान सभा सत्र में सरकार का ध्यान आकर्षित करें https://laxyanews.com/uttarakhand/people-and-mla-of-pratapnagar-pahadon-ki-goonj-news-paper-ka-sahyog-karna-chahiye/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=people-and-mla-of-pratapnagar-pahadon-ki-goonj-news-paper-ka-sahyog-karna-chahiye https://laxyanews.com/uttarakhand/people-and-mla-of-pratapnagar-pahadon-ki-goonj-news-paper-ka-sahyog-karna-chahiye/#respond Wed, 18 Feb 2026 02:35:03 +0000 https://laxyanews.com/?p=55027

पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ने प्रतापनगर टिहरी बांध प्रभावित आंदोलन में अबतक 56 लाख रुपए की की विज्ञप्ति कर आंदोलन को जीवित रखे हैं इसे सफल बनाने में सभी सहयोग कीजिएगा

दिसंबर 25 को गंगोत्री मुख्य मठ मुखवा में मां से सभी को सुख समृद्धि देने,सद बुद्धि देने के  एंडलिए प्रार्थना की

आप सभी से आग्रह है कि हमने टिहरी बांध बनाने में राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है। यह हमारे लिए कष्ट दायक होता जा रहा है। पशुओं की भी सेवा सरकार कर रही है और प्रतापनगर में महिलाओं की मौत प्रसव पीड़ित होने की दक्षा में हो रही है।यदि आप टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर गाजना क्षेत्र को बांध प्रभावित होने की परेशानी को दूर करने के लिए हमारे प्रयास को मजबूती प्रदान करना चाहते हैं तो आंदोलन के फल स्वरूप 5 लाख रुपए देने का समझौता DM सचिन कूरवे जी THDC से कराया था जिसे धन राशि की कमी होना बता कर लागू नहीं किया गया अब बांध ने अपनी लागत का ऋण दे दिया है।

हमें विश्व बैंक के माध्यम से अपनी समस्या सुधारने हेतु प्रति परिवार 5 लाख रुपए ब्याज रहित, प्रत्येक बेरोजगार को होम स्टेट और रोजगार के लिए आवश्यकता अनुसार ऋण देने की कार्यवाही करानी है। आप लोग दुनिया में 12 देशों से ज्यादा आबादी के लोगों में है। आप से बिनती है कि आंदोलन को मजबूती से आगे सफ़ल होना देखना चाहते हैं और पीड़ितों की आवाज को एक मंच देना चाहते है।

तो आप पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के आखरी पने पर समझौता 2009 को लागू करने के लिए 2011 से लगातार साल में 52 अंकों में प्रकाशित करते आ रहे हैं जिसका कि प्रति अंक 5643 रूपये 52 को 15 वर्ष की विज्ञप्ति की 55,75,284 छप्पन लाख रुपए का कार्य डाक व्यय सहित किया। आगे अपनी सफलता पर हमने विश्वास करते हुए 5643 रूपये खर्च कर कर रहे हैं

और अखबार को देश की जनता ,सरकार  को भेजा जाता है।

और अभी भी प्रति सप्ताह कर रहे हैं।इस समाचार पत्र के माध्यम से आंदोलन को मजबूत करने में अपना सहयोग ,योगदान वहां का निवासी होने के नाते अपने विवेक व बिना किसी दबाव में paytm no 9456334283 पर करने का कष्ट करे।आपका योगदान हमारे आंदोलन को सफल बनाने हुए इलाके के लिए महत्वपूर्ण है । टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर के हमारे गांव से 77 परिवारों ने पलायन कर दिया है।

ऐसे प्रत्येक गांव की स्थिति है हमारा पिछड़े वर्ग में आने के लिए वर्ष 1991 अगस्त महीने गंगोत्री से दिल्ली तक सद्भावना पद यात्रा में फिकवाल की पहचान गंगा जल कलश लेकर 22 दिवसीय पद यात्रा की गई । गंगा जल कलश श्री हरीश रावत जी को भेंट किया गंगा जी की कृपा देखिए उनको मुख्यमंत्री बना कर उन्हीं के कर कमलों से हमें फिकवाल घोषित किया गया है भगवान श्री बद्रीविशाल जी हमारी प्रार्थना जरूर पूरी करते हैं। टिहरी बांध जहां देश के लिए वरदान साबित हो रहा है वही हमारे लिए हमारी पलायन करने से हमारी पहचान समाप्त हो रही है। हम विश्व में 12 देशों से ज्यादा आबादी के लोग हैं। इस लिए विश्व बैंक से हम अपने सभ्यता संस्कृति बचाने हेतु न मांग करेंगे । गैरसैंण विधान सभा सत्र में इस बात को प्रतापनगर के विधायक श्री बिक्रम सिंह नेगी को उठाने के लिए सुझाव देते हैं। उन्हीं के समय हमें फिकवाल घोषित करने की आवश्यकता महसूस हुई और उन्होंने किया है।

और 2014 -15 में श्री हरीश रावत जी ने प्रतापनगर को  संवैधानिक अधिकार दिया है जो अभी केंद्र सरकार से मिलना है।वहीं समस्या से भागने पलायन न करने, समस्या को सुधारने हेतु कार्यवाही करने की ताकत आने वाली पीढ़ी को मिलेगी 🙏

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/people-and-mla-of-pratapnagar-pahadon-ki-goonj-news-paper-ka-sahyog-karna-chahiye/feed/ 0 55027
कोरोना साल 2025 में अब तक 32 मौतें, दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले https://laxyanews.com/national/32-deaths-so-far-in-corona-year-2025-most-cases-in-delhi/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=32-deaths-so-far-in-corona-year-2025-most-cases-in-delhi https://laxyanews.com/national/32-deaths-so-far-in-corona-year-2025-most-cases-in-delhi/#respond Mon, 02 Jun 2025 08:55:52 +0000 https://laxyanews.com/?p=52021

देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटे में 203 नए केस आये सामने

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस का असर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। 2 जून की सुबह 8 बजे तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3961 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 203 नए सक्रिय मरीज जुड़े हैं और इस दौरान संक्रमण के कारण चार और लोगों की मौत हो गई है। साल 2025 में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 32 हो गई है।

अगर राज्यों की बात करें, तो बीते दिन दिल्ली में सबसे ज्यादा 47 नए केस सामने आए। पश्चिम बंगाल में 44, केरल में 35, महाराष्ट्र में 21, गुजरात में 18 और कर्नाटक में 15 नए संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में आठ नए मामले दर्ज किए गए, जबकि राजस्थान में सात, मध्य प्रदेश में चार, बिहार में तीन और छत्तीसगढ़ में एक नया केस मिला है।

मौतों की बात करें तो दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली में जान गंवाने वाली 22 साल की युवती पहले से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थी। तमिलनाडु में 25 वर्षीय युवक को अस्थमा था, जबकि महाराष्ट्र में 44 वर्षीय शख्स की मौत कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारी के कारण हुई। केरल से जुड़ी जानकारी फिलहाल प्रतीक्षित है।

]]>
https://laxyanews.com/national/32-deaths-so-far-in-corona-year-2025-most-cases-in-delhi/feed/ 0 52021
ऑपरेशन सिंदूर की सपफलता पर मुख्यमंत्राी ने ‘एक संवाद: वीर सैनिकों के साथ’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग https://laxyanews.com/uttarakhand/on-the-success-of-operation-sindoor-the-chief-minister-participated-in-the-program-a-dialogue-with-brave-soldiers/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=on-the-success-of-operation-sindoor-the-chief-minister-participated-in-the-program-a-dialogue-with-brave-soldiers https://laxyanews.com/uttarakhand/on-the-success-of-operation-sindoor-the-chief-minister-participated-in-the-program-a-dialogue-with-brave-soldiers/#respond Sat, 31 May 2025 12:34:28 +0000 https://laxyanews.com/?p=51960 मारे सैनिकों का शौर्य और त्याग अद्वितीय व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक: मुख्यमंत्राी
राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए बनाया जाएगा सेंटर: मुख्यमंत्राी
देहरादून;आरएनएसद्ध। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने शुक्रवार को गढ़ीकैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीटड्ढूट में ऑपरेशन सिंदूर की सपफलता पर ‘एक संवाद: वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए एक सेंटर बनाया जायेगा। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा इसके लिए कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैनिकों ने शौर्य, त्याग और अटूट समर्पण की जो अद्वितीय मिसाल पेश की वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दाेष पर्यटकों पर कायरतापूर्ण हमला कर देश और दुनिया को झकझोर कर रखऽ दिया था। इसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेनाओं ने यह स्पष्ट किया कि भारत की बेटियों के सिंदूर की ओर आँऽ उठाने वालों का क्या परिणाम होता है। 7 मई को हमारी सेनाओं ने 9 बड़े आतंकी सस्त्रों को तबाह किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।
मुख्यमंत्राी ने कहा कि प्रधनमंत्राी नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट नीति के कारण ही आतंकवाद के विरु( इस निर्णायक कार्यवाही को सपफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। प्रधनमंत्री के नेतृत्व में हमारे जवानों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही सेना को अत्याध्ुनिक तकनीक और हथियारों से सुसज्जित किया जा रहा है। भारत रक्षा क्षेत्रा में आत्मनिर्भर बन रहा है। अब हमारी सेना दुश्मन की गोली का जवाब गोलों से देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधनमंत्री के नेतृत्व में लिए गए कड़े फैसले देश के दुश्मनों की रीढ़ तोड़ने का काम कर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद तुरंत पफैसला लेते हुए सिंध्ु जल समझौता रद्द कर दिया गया। पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक रास्ते बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि ट्रेड और टेरर एक साथ नहीं चल सकते।
मुख्यमंत्राी ने कहा कि प्रधनमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों के हित में भी कई महत्वपूर्ण पफैसले लिए जा रहे हैं। वन रैंक-वन पेंशन, नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण, रक्षा बजट में वृ(ि के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में इंÚास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति प्रतिब( है। शहीदों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाऽ रुपए से बढ़ाकर 50 लाऽ रुपए किया गया है। सेना में परमवीर चक्र से लेकर मेन्सन इन डिस्पैच तक सभी वीरता पुरस्कारों से अंलकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त तथा वार्षिकी राशि में भी वृ(ि की गई है। बलिदानियों के परिवार के एक सदस्य को राज्य की सरकारी नौकरी में समायोजित करने का भी निर्णय लिया गया है और इसके लिए आवेदन करने की अवध् िको 2 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष किया गया है। राज्य में वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों और पूर्व सैनिकों को सरकारी बसों में यात्रा की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। सेवारत व पूर्व सैनिकों के लिए 25 लाऽ रुपए मूल्य की स्थायी सम्पत्ति की ऽरीद पर स्टाम्प डूटी में 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है। प्रदेश के शहीदों की स्मृति में देहरादून के गुनियाल गांव में एक भव्य सैन्य धम का निर्माण किया जा रहा है।
सैनिक कल्याण मंत्राी गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराऽंड वीरों की भूमि है, राष्ट्र भक्तों की भूमि है। उन्होंने कहा कि देश को रक्षा के लिए हर पांचवा सैनिक उत्तराऽण्ड से होता है। प्रथम विश्वयु( से लेकर आज तक राज्य के हजारों रणबांकुरे भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे चुके हैं। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रत्येक यु( में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद अब भारत को डरा नहीं सकता अब भारत आतंक के गढ़ में घुसकर उसका ऽात्मा करना जानता है ।
इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौध्री, स्टेशन कमांडर आर.एस.थापा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर ;से.नि.द्ध अमृत लाल, उपनल के एमडी ब्रिगेडियर ;से.नि.द्ध जे.एन.एस.बिष्ट सहित रक्षा सेनाओं के सेवावित्त अधिकारी ले.जनरल ए.के.सिंह, रियर एडमिरल ओ.पी.एस.राणा, एअर मार्शल डी.एस.रावत, ले.जनरल टी.पी.एस.रावत, रियर एडमिरल अनुराग थपलियाल, मेजर जनरल ओ.पी.सोनी, मेजर जनरल डी.अग्निहोत्राी, मेजर जनरल पी.एस.राणा, मेजर जनरल नीरज वर्मा, मेजर जनरल आनंद सिंह रावत, मेजर जनरल एम.एस.असवाल, मेजर जनरल के.डी.सिंह, ब्रिगेडियर के.जी.बहल और पूर्व सैनिक संगठनों के पदाध्किारीगण भी उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/on-the-success-of-operation-sindoor-the-chief-minister-participated-in-the-program-a-dialogue-with-brave-soldiers/feed/ 0 51960
आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने किया पोर्टल का उद्घाटन https://laxyanews.com/uttarakhand/ayush-minister-pratap-rao-jadhav-inaugurated-the-portal/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=ayush-minister-pratap-rao-jadhav-inaugurated-the-portal https://laxyanews.com/uttarakhand/ayush-minister-pratap-rao-jadhav-inaugurated-the-portal/#respond Sat, 31 May 2025 10:09:32 +0000 https://laxyanews.com/?p=51953

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेदिक दवाओं से जुड़े भ्रामक प्रचार-प्रसार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से आम लोग गुमराह करने वाले विज्ञापनों की शिकायत कर सकेंगे और इन शिकायतों की जांच और उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

सभी नियामक संस्थाएं एक मंच पर

इस डिजिटल पहल को विभिन्न निगरानी एजेंसियों से जोड़ा गया है ताकि एक समन्वित प्रणाली के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

आयुष मंत्री ने किया उद्घाटन

‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’ का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि यह पोर्टल पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देगा, जिससे आयुष क्षेत्र में लोगों का विश्वास मजबूत होगा।

जनता की भागीदारी को मिली प्राथमिकता

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म फार्मा विजिलेंस और रेगुलेटरी निकायों को एक ही स्थान पर एकत्र करता है, जिससे भ्रामक विज्ञापनों की पहचान और उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस पोर्टल में जनता की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष तंत्र बनाए गए हैं, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा शिकायतें दर्ज हो सकें और गलत दावों पर रोक लगाई जा सके।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पहल

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने आयुर्वेदिक उत्पादों के भ्रामक दावों और उनके संभावित दुष्प्रभावों पर निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत प्रणाली की आवश्यकता जताई थी। आयुष मंत्रालय का यह नया पोर्टल उसी आदेश की पृष्ठभूमि में विकसित किया गया है, जो पूरे देश में एकीकृत निगरानी तंत्र का काम करेगा।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/ayush-minister-pratap-rao-jadhav-inaugurated-the-portal/feed/ 0 51953
जापान में जॉब के लिए चयनित टिहरी गढ़वाल की रहने वाली रश्मि बेलवाल https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9a%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%25ac-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%258f-%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4 https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9a%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4/#respond Sat, 31 May 2025 09:54:57 +0000 https://laxyanews.com/?p=51947 लर्नेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स के द्वारा संचालित TITP/SSW कार्यक्रम के अंतर्गत जापान में जॉब के लिए चयनित छात्रा और उनके अभिभावक का आज लर्नेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।संस्थान से जापान में जॉब के लिए चयनित टिहरी गढ़वाल की रहने वाली रश्मि बेलवाल है।सामान्य परिवार से आने वाली रश्मि ने अपनी अथक मेहनत के दम पर जापानी भाषा की परीक्षा N4 पास कर जापान में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवाएं देने को तैयार है।रश्मि के माता पिता भी रश्मि की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे है।लर्नेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची वरिष्ठ पार्षद श्रीमती कमली भट्ट का संस्थान के रीजनल हेड श्री रमेश पेटवाल ने पुष्पगुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। संस्थान के रीजनल हेड ने बताया संस्थान से पहाड़ के अधिकांश बच्चे जापानी भाषा परीक्षा पास करके आज जापान में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अच्छे सेलरी पैकेज पर अपनी सेवाएं दे रहे है।श्री पेटवाल ने कहा कि ये संस्थान की बड़ी उपलब्धि है कि संस्थान ने इतने कम समय में पहाड़ के बच्चों के सपनो को साकार किया है।आगे उन्होंने कहा कि इसी से प्रेरित होकर अब संस्थान जापान के साथ साथ नर्सिंग के छात्रों के लिए जर्मनी में भी जॉब प्लेसमेंट कार्यक्रम संचालित कर रहा है।जिसमें बहुत सारे छात्र छात्राये अपना पंजीकरण करवा रहे है।इस दौरान संस्थान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे वरिष्ठ पार्षद श्रीमती कमली भट्ट ने संस्थान की कार्यों की सराहना की।और छात्र छात्राओं से ऐसे कार्यक्रमों से जुड़ कर रोजगार की संभावनाओं पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि जापान जैसे देश में रोजगार उपलब्ध कराना एक लंबी दूरगामी सोच का परिणाम है।संस्थान के माध्यम से छात्र छात्राएं जीडीए का कोर्स करके जापान भाषा का कोर्स करके स्वास्थ्य के क्षेत्र में जापान देश में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।संस्था द्वारा जापानी भाषा एवं बेसिक नर्सिंग स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम को उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना के माध्यम से संचालित किया जाता है।संस्थान के माध्यम से कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी कोर्स शुरू हो चुके है।इन कोर्स के माध्यम से इन लोगों को जापान जैसे देश में इन क्षेत्रों में रोजगार मिल पाएगा।इस अवसर पर संस्थान में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे वरिष्ठ पार्षद एवं वरिष्ठ बीजेपी नेत्री श्रीमती कमली भट्ट,मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना की नोडल ऑफिसर श्रीमती विनीता बडोनी , संस्थान के रीजनल हेड श्री रमेश पेटवाल जी, ऑपरेशनल हेड श्री अविनाश कुमार, ओवरसीज प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग हेड श्री उमा शंकर उनियाल, नर्सिंग ऑफिसर अंकित भट्ट,गुंजन बोरा,और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%89%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9a%e0%a4%af%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a4/feed/ 0 51947
मुख्य सचिव ने शहरी विकास, लोक निर्माण, शिक्षा व सिंचाई विभाग की प्रगति पर जताई संतुष्टि https://laxyanews.com/uttarakhand/the-chief-secretary-expressed-satisfaction-over-the-progress-of-the-urban-development-public-works-education-and-irrigation-departments/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=the-chief-secretary-expressed-satisfaction-over-the-progress-of-the-urban-development-public-works-education-and-irrigation-departments https://laxyanews.com/uttarakhand/the-chief-secretary-expressed-satisfaction-over-the-progress-of-the-urban-development-public-works-education-and-irrigation-departments/#respond Sat, 31 May 2025 09:39:13 +0000 https://laxyanews.com/?p=51941

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा कर तेजी से क्रियान्वयन के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित एवं राज्यहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने योजनाओं को पोर्टल पर लगातार अद्यतन किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि विभागों को भी पोर्टल पर अपनी अद्यतन स्थिति देखे जाने का प्राविधान किया जाए। उन्होंने विभागों को घोषणाओं की प्रगति की अद्यतन सूचना मुख्यमंत्री घोषणा सेल को समय-समय पर उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने शासन को टीएसी एवं ईएफसी आदि के लिए भेजे गए प्रस्तावों को एक माह में निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान शहरी विकास, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग एवं सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं पर विभागों की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की।

इस अवसर पर सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, एस.एन. पाण्डेय एवं महानिदेशक शिक्षा अभिषेक रोहेला अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/the-chief-secretary-expressed-satisfaction-over-the-progress-of-the-urban-development-public-works-education-and-irrigation-departments/feed/ 0 51941
एक पेड़ मां के नाम अभियान में मात्रा प्लांटेशन नहीं, बल्कि सुरक्षित प्लांटेशन किया जाए https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ae https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae/#respond Fri, 30 May 2025 11:04:54 +0000 https://laxyanews.com/?p=51922 माह आयोजित करें बड़े सामूहिक कार्यक्रमः सहकारिता सचिव 
स्वच्छता में सहकार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रा में स्वच्छता को दिया जाए बढ़ावा

इस वर्ष राज्य स्तर से जनपद स्तर तक प्रत्येक माह आयोजित की जाए विभिन्न प्रेरक सहकारिता एक्टिविटीज
सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
देहरादून;आरएनएसद्ध। सचिव सहकारिता ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत अभी तक किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इस वर्ष सहकारिता के सशक्तिकरण और इसके माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य स्तर से लेकर जनपद स्तर तक पूरे वर्ष व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिसमें आम जनमानस की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनपद स्तर पर सहकारिता समितियों तथा विभागों द्वारा प्रत्येक माह लगातार विभिन्न एक्टिविटी संपादित की जाय।
उन्होंने कहा कि इसी परिपेक्ष में एक पेड़ मां के नाम से कैंपेन चलाकर वृक्षारोपण का टारगेट सेट किया जाए तथा बेहतर साइट्स का चयन करते हुए वृक्षारोपण करें। वृक्षारोपण में मात्रा ऽखानापूर्ति ना हो बल्कि सुरक्षित प्लांटेशन हो। जो भी पौधरोपण किया जाए उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। इसकी गहनता से निगरानी करने को कहा।
सचिव ने निर्देश दिए कि स्वच्छता में सहकार कार्यक्रम के तहत सहकारिता के सभी परिसरो के साथ-साथ सभी स्थानों पर सपफाई और स्वच्छता बरतने को कहा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्राथमिक सहकारी समितियां ;पैक्सद्ध को माइक्रो एटीएम वितरित करना सुनिश्चित करें। तथा इस की प्रगति में तेजी लाएं।
सचिव ने निर्देशित किया कि सहकारिता के जितने भी कार्यालय और भवन हैं वहां पर समरूपता डिजाइन वाला लोगो युक्त बोर्ड चस्पा किया जाए जिसमें सहकारिता के अंतर्गत आम जनमानस को दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का स्पष्टता से अंकन हो। उन्होंने इस वर्ष दिसंबर तक चलने वाले सहकारिता कार्यक्रमों के दौरान पूरे राज्य में प्रत्येक माह अलग अलग थीम आधरित यथा डिजिटल कैंपेन, रन पफॉर सहकारिता एंपावरमेंट कार्यक्रम स्पोर्ट्स एक्टिविटी संपादित करने के निर्देश दिए।
सचिव ने पीएम जन औषध् िकेंद्र पीएम किसान समृ(ि केंद्र और सामान्य सेवा केंद्र;ब्ैब्द्ध इन सभी केन्द्रों का प्रभावी और पारदर्शिता से संचालन कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक जनपद का नियमित रूप से भ्रमण करने और अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत विभिन्न जनपदों द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की मॉनिटरिंग और प्रगति आख्या प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अभी तक इस वर्ष विभिन्न जनपदों मैं सहकारिता विभाग द्वारा 963 तथा बैंकर्स द्वारा 872 पौधें का वृक्षारोपण किया गया है। आगामी मानसूनी सीजन में वृक्षारोपण अभियान में तेजी लाई जाएगी।
बैठक में अपर सचिव/निबंध्क सहकारिता सोनिका, अपर निबंध्क ईरा उप्रेती व आनंद शुक्ल, संयुक्त सचिव राजेंद्र भट्टð तथा विभिन्न जनपदों से वर्चुअल माध्यम से सहकारिता विभाग के अध्किारी बैठक में उपस्थित थे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae/feed/ 0 51922
मुख्य सेवक संवाद के तहत मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ सीएम ने किया संवाद। https://laxyanews.com/uttarakhand/under-the-chief-servant-dialogue-the-cm-interacted-with-the-developers-of-the-chief-minister-solar-self-employment-scheme/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=under-the-chief-servant-dialogue-the-cm-interacted-with-the-developers-of-the-chief-minister-solar-self-employment-scheme https://laxyanews.com/uttarakhand/under-the-chief-servant-dialogue-the-cm-interacted-with-the-developers-of-the-chief-minister-solar-self-employment-scheme/#respond Fri, 30 May 2025 09:48:29 +0000 https://laxyanews.com/?p=51912 सौर प्लांटों के रख-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
देहरादून;आरएनएसद्ध। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्राी सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। सौर प्लांटों के रखऽ-रखाव के लिए प्रत्येक जनपद में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य में 250 मेगावाट का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है। इस योजना को और विस्तार की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। सौर ऊर्जा का स्त्रोत असीमित होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा के उपयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधनमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम जैसी योजनाओं के साथ ही भारत के नेतृत्व में इंटरनेशनल सोलर अलाइंस का गठन सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधनमंत्री ने वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 500 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य भी उन्होंने रखा है।
मुख्यमंत्राी ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई सौर ऊर्जा नीति भी लागू की है। वर्ष 2027 तक 2500 मेगावाट सोलर क्षमता का लक्ष्य रखा है। राज्य में रूपफटॉप सोलर प्लांट्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है। पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से भी सोलर पावर प्लांट्स की स्थापना के लिए लाभार्थियों को सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 20 से 200 किलोवाट तक की परियोजनाएं स्थापित करने पर 20 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। महिलाओं, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के साथ -साथ दिव्यांगजनों को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान भी दिया जा रहा है। योजना के अंतर्गत संयंत्रा स्थापित करने के लिए )ण पर 4 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। यूपीसीएल द्वारा पावर परचेज एग्रीमेंट के माध्यम से 25 वर्षों का अनुबंध कर बिजली ऽरीद की गारंटी भी सुनिश्चित की गई है। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए आवेदन से लेकर आवंटन तक की व्यवस्थाओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सरल, सुलभ और दक्ष बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज भारत 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। ’वोकल पफॉर लोकल’, ’मेक इन इंडिया’ और ’स्टार्टअप इंडिया’ जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं। ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ योजना के माध्यम से हमने स्थानीय आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया है, जबकि ’हाउस ऑपफ हिमालयाज’ ब्रांड ने हमारे स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का काम किया है।
संवाद के दौरान उत्तरकाशी के शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना पर्वतीय क्षेत्रों के लिए कापफी पफायदेजनक हैं, इससे बजंर भूमि का सदुपयोग भी हो रहा है। चमोली के विकास मोहन ने कहा कि इस योजना का विकासखण्ड स्तर तक प्रचार हो, ताकि लोग इसका अधिकतम पफायदा उठा सकें। पौड़ी की रूपा रानी ने कहा कि महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्रा में योजना बनाई जानी चाहिए। चम्पावत के केतन भारद्वाज ने कहा कि सोलर प्लांटों के रखऽ-रखाव के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुऽ सचिव आर.मीनाक्षी सुदंरम, अपर सचिव एवं निदेशक उरेडा रंजना राजगुरू, प्रबंध निदेशक यूजेवीएनएल संदीप सिंघल, प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी.ध्यानी मौजूद थे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/under-the-chief-servant-dialogue-the-cm-interacted-with-the-developers-of-the-chief-minister-solar-self-employment-scheme/feed/ 0 51912