Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

Uncategorized

खाई में गिरी कार,पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौतअल्मोड़ा। सोमवार शाम स्याल्दे विकासखंड में भिकियासैंण-देघाट सड़क पर चौनिया बैंड के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी सहित आठ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 साल का बेटा घायल हो गया। मंगलवार की सुबह इस घटना का पता चला। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को रुड़की में निजी क्लीनिक संचालित करने वाले सावत शिवालय लाइन, दिल्ली रोड निवासी डॉ. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह अपनी पत्नी शशि, बेटी अदिति और बेटे आदि के साथ घर से देघाट को रवाना हुए। दोपहर तीन बजे तक उनका परिजनों से संपर्क हुआ, लेकिन इसके बाद अचानक संपर्क कट गया। देर शाम तक संपर्क ना होने पर मृतका के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों के खोजबीन के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह जब घायल बेटा किसी तरह सड़क तक पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्रॉकरी की दुकान में लगी भीषण आग,सारा सामान जलकर खाकदेहरादून। विकासनगर-त्यूणी के नए बाजार में स्थित एक क्रॉकरी की दुकान में शनिवार सुबह  अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल के कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग लगने की जांच की जा रही है।नया बाजार त्यूणी में करीब चार बजे एक दुकान में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर थाना त्यूणी के थाना प्रभारी मय पुलिस कर्मियों और दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास की अन्य दुकानों में आग नहीं फैली नहीं तो काफी नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है कि  सैंज निवासी प्रशांत की त्यूणी नया बाजार में दुकानें हैं।विकासनगर निवासी एहतेश्याम उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद सलीम की क्रॉकरी आइटम की दुकान किराएदार के रूप में है। जिसमें शनिवार सुबह अचानक दुकान में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया।  प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहेब के कपाट, श्रद्धालुओं का पहला जानिए अन्य समाचार The doors of Hemkund Sahib will open on 25 May, devotees will visit first, know other news

25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहेब के कपाट, श्रद्धालुओं का पहला जानिए अन्य समाचार जत्था रवानाऋषिकेश। गुरुद्वारा ऋषिकेश…

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं चरमराई,धर्मस्व मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त ।

देहरादून। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते उत्तराखंड चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं चरमरा गयी है। हालात यह…

यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

उत्तरकाशी/ बडकोट । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा…