खेल – लक्ष्य न्यूज़ https://laxyanews.com लक्ष्य न्यूज़ उत्तराखण्ड Mon, 25 Aug 2025 11:14:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 230800331 देहरादून बना बॉस्केटबॉल चौंपियन https://laxyanews.com/uttarakhand/dehradun-became-basketball-champion/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=dehradun-became-basketball-champion https://laxyanews.com/uttarakhand/dehradun-became-basketball-champion/#respond Mon, 25 Aug 2025 11:14:12 +0000 https://laxyanews.com/?p=53652 हरिद्वार; देहरादून की बालक और बालिका टीम ने 23वां जूनियर अंडर-18 स्टेट बास्केटबॉल चौंपियनशिप अपने नाम कर ली है। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चौंपियनशिप के तत्वावधान में शिवडेल स्कूल में आयोजित चौंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच के बालिका वर्ग में देहरादून ने नैनीताल को 20 प्वाइंट और बालक वर्ग में देहरादून ने टिहरी को 16 प्वाइंट से हराया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि खेल के मैदान में हिम्मत और अनुशासन से खेलोगे तो जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रयासरत है। विधायक आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। कहा कि अनुशासन जीवन का मूलमंत्र है। एक सपफल खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन और लगन दोनों होना जरूरी है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, ललित नैयर, आलोक चौधरी, सुभाष चंद, संजय चौहान, विकास तिवारी गुरप्रीत सिंह, इंद्रेश गौड़, दीपक मिश्रा, बलराम कपूर, अनिल गोयल आदि उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/dehradun-became-basketball-champion/feed/ 0 53652
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रक्षा मंत्री को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बधाई https://laxyanews.com/uttarakhand/uttarakhand-cabinet-minister-rekha-arya-congratulated-the-defense-minister-on-operation-sindoor/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=uttarakhand-cabinet-minister-rekha-arya-congratulated-the-defense-minister-on-operation-sindoor https://laxyanews.com/uttarakhand/uttarakhand-cabinet-minister-rekha-arya-congratulated-the-defense-minister-on-operation-sindoor/#respond Thu, 05 Jun 2025 10:53:08 +0000 https://laxyanews.com/?p=52107 देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की शानदार सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और इस अवसर पर उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की। रेखा आर्या ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले के बाद जिस तरह भारत सरकार ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया वह विश्व के इतिहास में एक नया उदाहरण बन गया।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए जिस तरह सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को चुना गया वह भारत की बेटियों को गौरवान्वित करने वाला निर्णय था। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैन्य भूमि उत्तराखंड में किस तरह आमजन ने खुशी जताई इसकी जानकारी भी रेखा आर्या ने रक्षा मंत्री के साथ साझा की।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/uttarakhand-cabinet-minister-rekha-arya-congratulated-the-defense-minister-on-operation-sindoor/feed/ 0 52107
खेल मंत्री रेखा आर्या ने की विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक https://laxyanews.com/uttarakhand/sports-minister-rekha-arya-held-a-review-meeting-with-the-members-of-uttarakhand-olympic-association-and-departmental-officers-regarding-the-preparations-for-organizing-the-world-olympic-daytee-of-su/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=sports-minister-rekha-arya-held-a-review-meeting-with-the-members-of-uttarakhand-olympic-association-and-departmental-officers-regarding-the-preparations-for-organizing-the-world-olympic-daytee-of-su https://laxyanews.com/uttarakhand/sports-minister-rekha-arya-held-a-review-meeting-with-the-members-of-uttarakhand-olympic-association-and-departmental-officers-regarding-the-preparations-for-organizing-the-world-olympic-daytee-of-su/#respond Wed, 04 Jun 2025 06:14:09 +0000 https://laxyanews.com/?p=52051 देहरादून; प्रदेश की चाखेल मंत्री रेखा आर्या ने आज विधनसभा स्थित सभागार कक्ष में आगामी 23 जून 2025 विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्राी ने कहा कि 23 जून को ओलम्पिक दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में किस तरह के खेलों का आयोजन किया जायेगा इस पर अभी से कार्ययोजना बनायी जाए। उन्होंने अधिकारियों से खेलों को लेकर सभी तरह की व्यवस्थाओं के साथ मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर आयोजन करने के निर्देश दिये।
खेल मंत्री ने ओलम्पिक दिवस के अवसर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों के पंजीकरण, प्रदेश के राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को समापन समारोह में निमंत्राण देने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्यक्रम को राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर आयोजित किया जा सके जिसमें उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन के हेतु दूसरी बैठक की जायेगी जिसमें आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिये जायेंगे।
मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विश्व ओलम्पिक दिवस के आयोजन ऐतिहासिक रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की प्रत्येक पंचायतों के बच्चों, वृ(जनों तक में खेलों के प्रति जनजागरूकता की अलग को जगाना है जिस हेतु विभाग तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।
इस अवसर पर महासचिव, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, डीके सिंह, सचिव, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, चेतन गुरूंग, निदेशक, खेल, प्रशान्त आर्य, तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/sports-minister-rekha-arya-held-a-review-meeting-with-the-members-of-uttarakhand-olympic-association-and-departmental-officers-regarding-the-preparations-for-organizing-the-world-olympic-daytee-of-su/feed/ 0 52051
चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया- रेखा आर्या https://laxyanews.com/uttarakhand/4th-cadet-junior-national-championship-kyorugi-poomsae-inaugurated-rekha-arya/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=4th-cadet-junior-national-championship-kyorugi-poomsae-inaugurated-rekha-arya https://laxyanews.com/uttarakhand/4th-cadet-junior-national-championship-kyorugi-poomsae-inaugurated-rekha-arya/#respond Sat, 31 May 2025 09:28:19 +0000 https://laxyanews.com/?p=51936

खेल आयोजन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद से हमने अपने खेल ढांचे का तेजी से विस्तार किया है। उत्तराखंड में 1300 करोड़ से ज्यादा का खेल ढांचा विकसित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अलग-अलग शहरों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं । यही वजह है कि उत्तराखंड बहुत तेजी से खेल आयोजन का भी केंद्र बनता जा रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग आने वाले कुछ महीनो में देश की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं को उत्तराखंड में आयोजित कराने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते एक साल में प्रदेश में बहुत तेजी के साथ खेल संस्कृति विकसित हुई है और अब युवा खेल को करियर के रूप में देखने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को दिए जाने वाले चार फीसदी क्षैतिज आरक्षण में विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को भी सम्मिलित कर लिया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 3 दिन चलेगी और इसमें लगभग 35 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही है।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/4th-cadet-junior-national-championship-kyorugi-poomsae-inaugurated-rekha-arya/feed/ 0 51936
टीम और व्यक्तिगत खेलों में पदक लाने वाले सभी खिलाड़ी होंगे सम्मानित https://laxyanews.com/uttarakhand/all-players-who-win-medals-in-team-and-individual-sports-will-be-honored/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=all-players-who-win-medals-in-team-and-individual-sports-will-be-honored https://laxyanews.com/uttarakhand/all-players-who-win-medals-in-team-and-individual-sports-will-be-honored/#respond Thu, 22 May 2025 07:06:43 +0000 https://laxyanews.com/?p=51737 पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम राशि का पैसा जल्द मिलने वाला है। इसके लिए शासन से 15 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने नगद इनाम राशि को दोगुना कर दिया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अब तक के राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर इतनी नगद इनाम राशि किसी भी राज्य में नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या कुल मिलाकर 240 के आसपास है।

रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने बीते सप्ताह कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री के समक्ष इस प्रकरण को उठाया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह उनके आग्रह पर त्वरित कारवाई की उसके लिए वें मुख्यमंत्री की बहुत आभारी हैं। शासन ने अब इस मद के लिए कुल 15 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जल्द से जल्द कार्यक्रम आयोजित कर सभी पदक विजेताओं को उनकी नगद इनाम राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पदक विजेताओं को आउट ऑफ़ टर्न सरकारी नौकरी देने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है और इसे भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/all-players-who-win-medals-in-team-and-individual-sports-will-be-honored/feed/ 0 51737
खेल मंत्री ने टोंस ब्रिज स्कूल में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c-%e0%a4%b8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259c-%25e0%25a4%25b8 https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c-%e0%a4%b8/#respond Sat, 10 May 2025 16:04:57 +0000 https://laxyanews.com/?p=51568 चुनौतियों से जूझना सिखाता है खेल- रेखा आर्या

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को प्रेम नगर में द टोंस ब्रिज स्कूल में प्रथम हंसराज मेमोरियल टेबल टेनिस इंटर स्कूल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि युवाओं को खेल जीवन के संघर्षों और चुनौतियों से जूझना सिखाता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने स्किल को संवारने के दौरान यह चीज सीखता है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदला जाता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खेल महाशक्ति बनने की तरफ अग्रसर है। यह पहली बार है कि जब कबड्डी जैसे भारत के परंपरागत खेलों का विश्व कप आयोजित होने लगा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में अगर युवा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो सरकार उनके करियर को संवारने की गारंटी लेती है । जब भी कोई युवा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इवेंट में प्रदेश के लिए मेडल लेकर आएगा तो उसे प्रदेश सरकार आउट ऑफ टर्म नौकरी देती है।

रेखा आर्या ने कहा कि अगर युवा पढ लिखकर बड़े अधिकारी बनते हैं तब भी उनकी पहचान का दायरा सीमित होता है, लेकिन अगर कोई युवा अपने खेल के दम पर पहचान बनाता है तो उसकी ख्याति के लिए दुनिया का कोई बॉर्डर नहीं होता । महान खिलाड़ी विश्व में सबका आदर्श बन जाता है।

इस टूर्नामेंट में देहरादून व अन्य शहरों से करीब 15 स्कूलों की टीम में शिरकत कर रही है, टूर्नामेंट 3 दिन चलेगा।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, स्कूल चेयरमैन विजय नागर, मैनेजिंग डायरेक्टर पोरस नागर, शैलेंद्र बेंजामिन, रिटायर्ड मेजर जनरल प्रकाश सिंह, रिटायर्ड मेजर जनरल राकेश सिंह, प्रधानाचार्य बेला सहगल, उप प्रधानाचार्य एके अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c-%e0%a4%b8/feed/ 0 51568
आज2025– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आईपीएल में  https://laxyanews.com/international/%e0%a4%86%e0%a4%9c2025-%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%259c2025-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%259a%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b2 https://laxyanews.com/international/%e0%a4%86%e0%a4%9c2025-%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2/#respond Thu, 24 Apr 2025 11:00:25 +0000 https://laxyanews.com/?p=51296 नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 42वें मुकाबले में आज यानि गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी इस सीजन अपने घर पर कोई मैच नहीं जीती है। पिछले मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्‍स को 7 विकेट से हराया। दूसरी ओर राजस्‍थान रॉयल्‍स अपने पिछले 5 मैच गंवा चुकी है। ऐसे में अब तक 2 मैच जीतने वाली राजस्‍थान टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन

आरसीबी ने देश के अन्य स्थानों पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अपने घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन के कारण उसको नुकसान हो रहा है। आरसीबी के बल्लेबाज अजीब तरह के दबाव में नजर आ रहे हैं, जबकि उसके गेंदबाज भी यहां की पिच से सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे हैं। यहां की पिच धीमी है और आरसीबी के बल्लेबाज उस पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

वह इस दुविधा में नजर आते हैं कि संभलकर खेला जाए या फिर आक्रामक रवैया अपनाया जाए। इसका सबूत यहां टीम का स्कोर है। आरसीबी की टीम अभी तक यहां आठ विकेट पर 169 रन, सात विकेट पर 163 रन और नौ विकेट पर 95 रन (14 ओवर में) ही बना पाई है। अन्य स्थानों पर उन्होंने प्रति ओवर 9-10 रन बनाए हैं, लेकिन यहां यह दर गिरकर 7-8 रन प्रति ओवर हो गई है।

64 की औसत से रन बनाए हैं कोहली ने

आरसीबी की बल्लेबाजी के मुख्य आधार विराट कोहली ने अभी तक इस सत्र में 64 की औसत से रन बनाए हैं लेकिन फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। आरसीबी के गेंदबाज भी पिच से मदद मिलने के बावजूद उसका फायदा नहीं उठा पाए हैं। आरसीबी को अगर अपने घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला तोड़ना है तो उसके गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

आरसीबी के विरुद्ध नहीं खेलेंगे सैमसन

राजस्थान रॉयल्स की भी अपनी समस्याएं हैं। कप्तान संजू सैमसन चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में रियान पराग कप्तानी करेंगे। रॉयल्स के अभी चार अंक हैं और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। राजस्थान के प्रमुख बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, पराग, शिमरोन हेटमायर और नितीश राणा आठ मैचों में छह हार के बावजूद अच्छी फार्म में हैं और युवा वैभव सूर्यवंशी द्वारा की गई शुरुआत भी उत्साहजनक है।

लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने अभी तक निराश किया है। वानिंदु हसरंगा (छह मैच में नौ विकेट) ने उसकी तरफ से अभी तक सर्वाधिक विकेट लिए हैं लेकिन श्रीलंकाई स्पिनर ने एक मैच में चार विकेट लिए हैं और बाकी में संघर्ष किया है। जोफ्रा आर्चर (आठ मैच, आठ विकेट), महेश तीक्ष्णा (आठ मैच, सात विकेट) और संदीप शर्मा (आठ मैच, छह विकेट) भी कुछ ऐसी ही कहानी पेश करते हैं।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला?

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी नगिदी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, नितीश राणा, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, केवेना मफाका, अशोक शर्मा,

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन।

 

]]>
https://laxyanews.com/international/%e0%a4%86%e0%a4%9c2025-%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2/feed/ 0 51296
https://laxyanews.com/uttarakhand/51151/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=51151 https://laxyanews.com/uttarakhand/51151/#respond Wed, 16 Apr 2025 16:09:33 +0000 https://laxyanews.com/?p=51151 राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खेल ढांचा तैयार रखें- रेखा आर्या

हल्द्वानी। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम स्थित विभिन्न खेल अवस्थनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के खेल ढांचे स्टेडियम आदि को आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं आयोजित करने के लिए तैयार स्थिति में रखा जाए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले गोलापार स्टेडियम का जो हिस्सा बीते साल प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया था, उसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गोलापार में बन रहे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम की प्रगति की भी समीक्षा की और जल्द से जल्द इसे संचालन के लिए तैयार करने को निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त खेल मंत्री ने फुटबॉल ग्राउंड, ताइक्वांडो, मल्टीपरपज हॉल और स्विमिंग पूल का भी निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश की खेल लिगेसी पॉलिसी तैयार हो रही है, लेकिन तब तक स्थानीय स्कूली बच्चों को इन खेल सुविधाओं पर अभ्यास के लिए आमंत्रित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खेल अवस्थापनाओं का फायदा तभी मिलेगा जब हमारे भावी खिलाड़ी और बच्चे इन पर अभ्यास करके अपने कौशल को निखारेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल विभाग के अधिकारी सभी स्टेडियम व अन्य खेल सुविधाओं को इस तरह मेंटेन और संचालित रखें कि इन पर जल्द ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप स्तर के खेल आयोजन कराएं जा सकें।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गोलापार में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की तैयारी में तेजी लाई जाए, जिससे आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर इस यूनिवर्सिटी की नींव रखी जा सके।

ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण में लाएं तेजी

आज हल्द्वानी के गोलापार में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सड़क योजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नैनीताल जनपद में विभिन्न ग्रामीण संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस योजना के तहत जो सड़क निर्माण कार्य चल रहे हैं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इसके अतिरिक्त नए वित्तीय वर्ष में जिन ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाना जनहित में जरूरी है, उन पर विचार विमर्श किया गया और और इन सड़कों के निर्माण की संस्तुति की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि जिन सड़कों की संस्तुति की जा रही है, उनकी डीपीआर भी साथ-साथ तैयार की जाए। जिससे सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के साथ ही जल्द से जल्द वित्त की व्यवस्था भी हो सके और सड़कों को शीघ्रता से बनाया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी वंदना सिंह, CDO अशोक पांडे, DFO चंद्रशेखर जोशी, SDM राहुल शाह, लोक निर्माण विभाग के XEN रत्नेश सक्सेना,PMGSY के XEN मनोज कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/51151/feed/ 0 51151
2025 के नौवें मैच में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस आईपीएल में https://laxyanews.com/international/2025-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=2025-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258c%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%259a-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%259c-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%2587 https://laxyanews.com/international/2025-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%87/#respond Sat, 29 Mar 2025 11:42:22 +0000 https://laxyanews.com/?p=50854 नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 9वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात और मुंबई की टीमें आज मौजूदा सीजन में जीत का खाता खोलना चाहेंगी। मुंबई की तरफ से आज मैच में हार्दिक पांड्या की प्लेइंग-11 में वापसी होगी। ओपनिंग मैच में हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी, लेकिन सीएसके के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात की टीम को अपने ओपनिंग मैच में पंजाब से हार का सामना करना पड़ा था।

रॉबिन मिंज को बैठना पड़ सकता है बाहर

मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या खेलेंगे जो पिछले मैच में प्रतिबंध के कारण नहीं खेल सके थे। टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती दिनों में ही है, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मुंबई की गेंदबाजी इकाई संघर्ष करते हुए दिखी। इस दौरान पहले मैच में नियमित कप्तान हार्दिक की गैरमौजूदगी ने टीम के लिए चीजों को और मुश्किल कर दिया। हार्दिक भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में एकमात्र तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों में किसी एक से भी मैच पर बड़ा प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। उनकी वापसी का मतलब है कि रॉबिन मिंज को शायद बाहर बैठना होगा। मिंज अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ चेपॉक मैदान की मुश्किल पिच पर संघर्ष करते दिखे थे।

अरशद खान का खेलना मुश्किल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की टीम अरशद खान को बाहर रख सकती है और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। वाशिंगटन पंजाब के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं था। उस मैच में टीम के लिए आर साई किशोर ने अच्छी गेंदबाजी की थी। वाशिंगटन को खिलाने का फायदा यह है कि वह पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं और मध्य ओवरों में बल्ले से भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं। गुजरात को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पंजाब किंग्स के खिलाफ प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। जहां तक गुजरात की बल्लेबाजी का सवाल है तो टीम एक बार फिर साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर पर निर्भर होगी।

सूर्यकुमार-रोहित की फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय

मुंबई के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट तथा वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदा लय चिंता का सबब है। हार्दिक की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी, जबकि जरूरत पड़ने पर वह नई गेंद से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत भी कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस की एक और समस्या विकेटकीपर बल्लेबाज की है। टीम रयान रिक्लेटोन पर बहुत अधिक निर्भर है क्योंकि रॉबिन मिंज के पास इस स्तर के क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया, लेकिन उनकी असली परीक्षा गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर होगी।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है।

]]>
https://laxyanews.com/international/2025-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%87/feed/ 0 50854
आईपीएल 2025- दिल्‍ली कैपिटल्‍स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला आज  https://laxyanews.com/international/50793/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=50793 https://laxyanews.com/international/50793/#respond Mon, 24 Mar 2025 15:00:22 +0000 https://laxyanews.com/?p=50793 नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के चौथे मैच में आज यानि सोमवार को अक्षर पटेल के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला विशाखापत्‍तनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

ऋषभ पंत पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के अलावा किसी अन्य टीम से खेलेंगे। उन्होंने पिछले सत्र में दिल्ली टीम की कमान संभाली थी, लेकिन उनके सामने अब लखनऊ का जिम्मा संभालने की चुनौती होगी।

सबसे ज्यादा कीमत पर बिके थे पंत

लखनऊ ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था जिससे वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बने थे। जाहिर है कि लखनऊ को पंत से काफी उम्मीदें होंगी जो पिछले सीजन प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी थी। दूसरी तरह, तीन सीजन लखनऊ की कमान संभालने वाले केएल राहुल इस बार दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे। राहुल इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे क्योंकि उनके पास कप्तानी का अतिरिक्त जिम्मा नहीं होगा। भारतीय टीम के दो धुरंधरों राहुल और पंत अब क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे।

मजबूत नजर आ रही है दिल्ली

कागजों पर दिल्ली की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है क्योंकि उसके पास विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है। दिल्ली को बल्लेबाजी में जहां फाफ डुप्लेसिस के अनुभव का फायदा मिलेगा, वहीं गेंदबाजी में उसके पास ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर की मौजूदगी में दिल्ली का मध्यक्रम मजबूत नजर आता है जिसमें राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा भी शामिल हैं। दिल्ली की गेंदबाजी इकाई भी मजबूत नजर आ रही है जिसके स्पिन विभाग में भारत के दो अनुभवी स्पिनर अक्षर और कुलदीप यादव शामिल हैं। उसके तेज गेंदबाजी विभाग में स्टार्क के अलावा टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार और दुशमंत चमीरा शामिल हैं।

निकोलस पूरन से रहना होगा सावधान

लखनऊ को उम्मीद होगी कि उनके भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों के साथ अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाएंगे। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श केवल एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध हैं क्योंकि चोट के कारण उन्हें गेंदबाजी नहीं करने की सलाह दी गई है। ऐसे में लखनऊ को डेविड मिलर और एडेन मार्करैम की दक्षिण अफ्रीकी जोड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ के पास विस्फोटक बल्लेबाज है जो अपने दम पर मैच का पासा पलट सकता है। उनके अलावा लखनऊ की टीम में आयुष बडोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद के रूप में अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं।

लखनऊ टीम में शार्दुल शामिल

लखनऊ के लिए गेंदबाजी विभाग हालांकि चिंता का विषय है क्योंकि उसके भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव, आवेश खान और आकाशदीप अभी चोटों से उबर रहे हैं। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने से लखनऊ को मजबूती मिली है। शार्दुल को तेज गेंदबाज मोहसिन खान के चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर टीम में शामिल किया गया है।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप पर देखा जा सकता है।

]]>
https://laxyanews.com/international/50793/feed/ 0 50793