धर्म-संस्कृति – लक्ष्य न्यूज़ https://laxyanews.com लक्ष्य न्यूज़ उत्तराखण्ड Sun, 08 Mar 2026 00:08:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 230800331 हमारा अस्त्र ‘शास्त्र’ और ‘संवाद’ है, हिंसा नहीं । ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८ https://laxyanews.com/uttarakhand/our-weapons-are-scripture-and-dialogue-not-violence-jyotishpeethadhishwara-shankaracharya-swamishri-avimukteshwarananda-saraswati/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=our-weapons-are-scripture-and-dialogue-not-violence-jyotishpeethadhishwara-shankaracharya-swamishri-avimukteshwarananda-saraswati https://laxyanews.com/uttarakhand/our-weapons-are-scripture-and-dialogue-not-violence-jyotishpeethadhishwara-shankaracharya-swamishri-avimukteshwarananda-saraswati/#respond Sun, 08 Mar 2026 00:08:58 +0000 https://laxyanews.com/?p=55227 Our weapons are ‘scripture’ and ‘dialogue’, not violence. Jyotishpeethadhishwara Shankaracharya Swamishri Avimukteshwarananda Saraswati
8 मार्च 2026

हमारा अस्त्र ‘शास्त्र’ और ‘संवाद’ है, हिंसा नहीं ।
ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’

#काशी से #रायबरेली पहुँचकर रात्रि-विश्राम किया

गौ-गंगा पूजन के बाद चिंतामणी गणेश जी के दर्शन कर शंकराचार्य जी गौभक्तों के साथ रवाना
-11 मार्च को होगा गोप्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध का शंखनाद
रायबरेली। ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित प्रातःस्मरणीय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘1008’ ने गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर 11 मार्च को लखनऊ में होने वाले ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के शंखनाद’ के लिये यात्रा शुरू कर दी है। शनिवार सुबह काशी में उन्होंने गौमाता का पूजन किया और मठ से पालकी में सवार होकर चिंतामणि गणेश मंदिर पहुंचे, जहां पूजा- अर्चना के बाद संकटमोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी दर्शन कर हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ कर रायबरेली की लिये रवाना हुए। शुक्रवार शाम को काशी के शंकराचार्य घाट पर ‘गो- ब्राह्मण प्रतिपालक’ वीर शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मां गंगा व शिवाजी महाराज का पूजन कर गोप्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध शंखनाद का संकल्प लिया गया।
-लखनऊ में आंदोलन की दिशा तय होगी
यात्रा पर रवाना होने से पहले शंकराचार्य जी ने मीडिया से कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने ही देश में गौमाता की रक्षा के लिए ‘धर्मयुद्ध’ शुरू करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार के सामने ही गौमाता को बचाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को लखनऊ में ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ नाम से बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के साधु- संत शामिल होंगे। इस सभा में आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा तय की जाएगी।
-सरकार के पास अभी भी चार दिन का समय
परमाराध्य ने कहा कि स्वयं को असली हिन्दू के रूप में प्रतिष्ठापित करने या नकली हिन्दू के रूप में ख्यापित होने के लिये आदित्यनाथ योगी जी को दिए गए 40 दिनों के समय में से 36 दिन पूर्ण हो चुके हैं। प्रेस वार्ताओं के माध्यम से उन्हें निरंतर सचेत किया गया, किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि पिछले दिनों में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। हमारे द्वारा दिए गए गौ माता को राज्यमाता घोषित करने और उत्तरप्रदेश से बीफ निर्यात पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाने जैसे दो मुख्य कार्यों (Task) और गोहत्या निरोध में सहयोगी ‘पंचसूत्रीय माँगपत्र’ पर उनकी सरकार, सत्ताधारी दल और उनके उत्तरदायी नेताओं की चुप्पी उनकी गो-भक्त विरोधी मानसिकता को अब तक तो पुष्ट करती ही नजर आ रही है। या यूं कहें कि अब सारी अपेक्षाएँ शेष 3 दिनों पर टिकी हैं।
-हमारा अस्त्र ‘शास्त्र और संवाद’ है, ‘हिंसा’ नहीं
महाराजश्री ने कहा कि हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ पूर्णतः अहिंसक और वैचारिक होगा। हमारा अस्त्र ‘शास्त्र और संवाद’ है, ‘हिंसा’ नहीं। हम सत्ता को उसकी नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी का स्मरण कराने हेतु शांतिपूर्ण मार्ग से यानी आज से लखनऊ की ओर ‘गोप्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा’ पर निकल चुके हैं। यदि इन 3 दिनों में निर्णय नहीं हुआ, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ, प्रदेश सरकार, संबंधित राजनीतिक दल और उनके नेतृत्व की होगी।
जौनपुर, सुल्तानपुर गौरीगंज होते हुऐ शंकराचार्य जी का भारी भरकम काफिला शाम 7.30 बजे रायबरेली पहुंचा। इस दौरान जगह- जगह हजारों की संख्या में लोगों ने शंकराचार्य जी भगवान का स्वागत किया। लोगों में शंकराचार्य जी महाराज के दर्शन करनी के लिये उनके नजदीक आने की होड़ लगी थी। पूरा माहौल गौमाता राष्ट्रमाता के नारों व शंकराचार्य जी के जयकारों से गूंज उठा। महाराज जी ने सभी को आशीर्वाद दिया और अपनी यात्रा का उद्देश्य बताया।
-यहां- यहां हुआ स्वागत
बाबतपुर हाईवे पर आनन्द प्रकाश जी जायसवाल, ऋषि जी यादव व अन्य श्रद्धालुओं के नेतृत्व ने सैकड़ों लोगों ने महाराज जी फूलों से स्वागत किया।
जमदग्नि आश्रम जमेठा में शंकराचार्य जी महाराज ने जमदग्नि ऋषि का पूजन कर वहां मौजूद भक्तों को संबोधित किया। पूरा आश्रम गौमाता व भगवान शंकराचार्य जी के जयकारों से गूंज उठा।
सीहीपुर चौराहा पर रामसूरत जी यादव के साथ सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं से महाराजश्री का स्वागत किया। महाराज जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 11 मार्च को लखनऊ आने को बोला।
बदलापुर हाईवे पर अंकुर जी उपाध्याय, प्रांकुर जी व अन्य सैकड़ों लोगों ने महाराजश्री का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
ढकवा चौराहा पर शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगीराज जी के साथ स्वागत के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लंभुवा बाजार में हनुमान मंदिर में दर्शन कर शंकराचार्य जी महाराज ने वहां मौजूद हजारों लोगों को संबोधित किया और यात्रा का उद्देश्य बताया। गौमाता राष्ट्रमाता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
दुर्गा देवी मंदिर लोहरा मऊ में योगेश तिवारी व अन्य लोगों ने शंकराचार्य जी भगवान का स्वागत कर उनसे 11 मार्च को लखनऊ आने को कहा।
सुल्तानपुर हाईवे पर अनुराग सिंह जी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं व पुष्पवर्षा कर महाराज जी को जोरदार स्वागत किया।
गौरीगंज- अमेठी रोड पर भी महाराज जी का स्वागत करने के लिए पहले से श्रद्धालु मौजूद थे।
गौरीगंज में कृष्णानंद पांडे जी के यहां पादुका पूजन व धर्मसभा का आयोजन हुआ, जहां यात्रा के को-ऑर्डिनेटर व अमेठी के गो- सांसद राकेश तिवारी जी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और वहां उपस्थित शिष्य गणों व विद्वान आचार्य गणों द्वारा मंगलाचरण किया गया। महिलाओं ने आरती उतारी, पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन वंदन किया गया।
तत्पश्चात गौरीगंज जिला मुख्यालय स्थित देव इंटरप्राइजेज पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. केडी सरोज व डॉ. सिंधु जीत सिंह जी द्वारा और गांधी नगर में अनुराग सिंह जी बहादुरपुर जायस में दयाशंकर पांडेय प्रबंधक अष्टभुजा इंटर कॉलेज शाह मऊ तिलोई व चंकी पांडेय जी द्वारा माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य और दिव्या स्वागत किया गया।
अनाज मंडी के सामने जायस में भी महाराजश्री का जोरदार स्वागत हुआ।
रायबरेली में रानी झलकारी बाई चौराहा के पास यश पाण्डेय जी के निजी निवास पर रात्रि विश्राम किया।
8 मार्च सुबह 8.30 बजे यात्रा लालगंज, मदनखेड़ा होते हुए उन्नाव के लिये रवाना होगी। रात्रि विश्राम उन्नाव में होगा।

#रायबरेली #काशी #धर्मयुद्ध #शंखनाद #गौ_प्रतिष्ठा_आंदोलन #ShankaracharyaAvimukteshwaranandSaraswatijimaharaj #JyotirmathShankarcharya #sanatandharma #गौमाता #राष्ट्रमाता #सत्यमेव_जयते #लखनऊ

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/our-weapons-are-scripture-and-dialogue-not-violence-jyotishpeethadhishwara-shankaracharya-swamishri-avimukteshwarananda-saraswati/feed/ 0 55227
कुलगुरु और गुरुकुल परंपरा से ही बचेगा सनातन परिवार:श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज https://laxyanews.com/national/the-sanatan-family-will-survive-only-through-the-gurukul-tradition/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=the-sanatan-family-will-survive-only-through-the-gurukul-tradition https://laxyanews.com/national/the-sanatan-family-will-survive-only-through-the-gurukul-tradition/#respond Mon, 23 Feb 2026 00:55:43 +0000 https://laxyanews.com/?p=55072 कुलगुरु और गुरुकुल परंपरा से ही बचेगा सनातन परिवार: *काशी की धरा पर पूज्य श्री रतन वशिष्ठ जी महाराज का ओजस्वी उद्घोष*

The Sanatan family will survive only through the Gurukul tradition.


काशी की पावन धरा पर आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामाजिक सद्भावना बैठक आज एक ऐतिहासिक वैचारिक क्रांति की साक्षी बनी, जहाँ वन शक्ति देवी धाम के पीठाधीश्वर एवं ऋषि सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूज्य श्री 1008 रतन वशिष्ठ जी महाराज ने अपने प्राणवान उद्बोधन से सनातन समाज की वर्तमान चुनौतियों पर गहरा प्रहार किया। राष्ट्र और धर्म सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर चुके महाराज श्री ने अत्यंत व्यथित हृदय से बढ़ते हुए तलाक और बिखरते परिवारों के पीछे ‘मोबाइल रूपी भस्मासुर’, आधुनिक समाज की विकृतियों और न्यायपालिका की विसंगतियों को मुख्य कारण बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज के समय में कुटुंब प्रबंधन के लिए हमें पुनः ‘कुलगुरु और गुरुकुल’ की प्राचीन परंपरा की महती आवश्यकता है, क्योंकि संस्कारों के बिना परिवार ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं। महाराज श्री ने चेतावनी दी कि मोबाइल का सदुपयोग जहाँ वरदान है, वहीं इसका अनियंत्रित दुरुपयोग परिवारों का विनाश कर रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि एक ही छत के नीचे अलग-अलग मतांतरों के लोग रह सकते हैं, बशर्ते परिवार का मुखिया स्वयं को परिस्थितियों के अनुकूल रखे और उसका आचरण धैर्यवान व सही हो। महाराज श्री ने न केवल सामाजिक कुरीतियों बल्कि दोषपूर्ण कानून व्यवस्था, न्यायपालिका की कमियों और दिशाहीन राजनीतिक व्यवस्थाओं पर भी बेबाकी से उंगली उठाई।
महाराज श्री वशिष्ठ जी के इन तीखे और तार्किक विचारों का काशी के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज ने पूर्ण समर्थन किया। शंकराचार्य जी ने कड़े स्वर में कहा कि मंदिरों का धन केवल मंदिरों और सनातन धर्म के उत्थान के लिए ही व्यय होना चाहिए, साथ ही उन्होंने न्यायपालिका की निष्पक्षता और समाज को बांटने वाली राजनीति को राष्ट्र के लिए घातक बताया। इस महत्वपूर्ण विमर्श के दौरान आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमान सोनी जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाराजश्री ऋषि सनातन संघ के माध्यम से सवा लाख कार्यकर्ताओं का एक समर्पित संगठन शीघ्र स्थापित करेंगे!

]]>
https://laxyanews.com/national/the-sanatan-family-will-survive-only-through-the-gurukul-tradition/feed/ 0 55072
प्रतापनगर की जनता एवं विधायक पहाड़ों की गूंज का सहयोग कर गैरसैंण विधान सभा सत्र में सरकार का ध्यान आकर्षित करें https://laxyanews.com/uttarakhand/people-and-mla-of-pratapnagar-pahadon-ki-goonj-news-paper-ka-sahyog-karna-chahiye/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=people-and-mla-of-pratapnagar-pahadon-ki-goonj-news-paper-ka-sahyog-karna-chahiye https://laxyanews.com/uttarakhand/people-and-mla-of-pratapnagar-pahadon-ki-goonj-news-paper-ka-sahyog-karna-chahiye/#respond Wed, 18 Feb 2026 02:35:03 +0000 https://laxyanews.com/?p=55027

पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ने प्रतापनगर टिहरी बांध प्रभावित आंदोलन में अबतक 56 लाख रुपए की की विज्ञप्ति कर आंदोलन को जीवित रखे हैं इसे सफल बनाने में सभी सहयोग कीजिएगा

दिसंबर 25 को गंगोत्री मुख्य मठ मुखवा में मां से सभी को सुख समृद्धि देने,सद बुद्धि देने के  एंडलिए प्रार्थना की

आप सभी से आग्रह है कि हमने टिहरी बांध बनाने में राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया है। यह हमारे लिए कष्ट दायक होता जा रहा है। पशुओं की भी सेवा सरकार कर रही है और प्रतापनगर में महिलाओं की मौत प्रसव पीड़ित होने की दक्षा में हो रही है।यदि आप टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर गाजना क्षेत्र को बांध प्रभावित होने की परेशानी को दूर करने के लिए हमारे प्रयास को मजबूती प्रदान करना चाहते हैं तो आंदोलन के फल स्वरूप 5 लाख रुपए देने का समझौता DM सचिन कूरवे जी THDC से कराया था जिसे धन राशि की कमी होना बता कर लागू नहीं किया गया अब बांध ने अपनी लागत का ऋण दे दिया है।

हमें विश्व बैंक के माध्यम से अपनी समस्या सुधारने हेतु प्रति परिवार 5 लाख रुपए ब्याज रहित, प्रत्येक बेरोजगार को होम स्टेट और रोजगार के लिए आवश्यकता अनुसार ऋण देने की कार्यवाही करानी है। आप लोग दुनिया में 12 देशों से ज्यादा आबादी के लोगों में है। आप से बिनती है कि आंदोलन को मजबूती से आगे सफ़ल होना देखना चाहते हैं और पीड़ितों की आवाज को एक मंच देना चाहते है।

तो आप पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के आखरी पने पर समझौता 2009 को लागू करने के लिए 2011 से लगातार साल में 52 अंकों में प्रकाशित करते आ रहे हैं जिसका कि प्रति अंक 5643 रूपये 52 को 15 वर्ष की विज्ञप्ति की 55,75,284 छप्पन लाख रुपए का कार्य डाक व्यय सहित किया। आगे अपनी सफलता पर हमने विश्वास करते हुए 5643 रूपये खर्च कर कर रहे हैं

और अखबार को देश की जनता ,सरकार  को भेजा जाता है।

और अभी भी प्रति सप्ताह कर रहे हैं।इस समाचार पत्र के माध्यम से आंदोलन को मजबूत करने में अपना सहयोग ,योगदान वहां का निवासी होने के नाते अपने विवेक व बिना किसी दबाव में paytm no 9456334283 पर करने का कष्ट करे।आपका योगदान हमारे आंदोलन को सफल बनाने हुए इलाके के लिए महत्वपूर्ण है । टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर के हमारे गांव से 77 परिवारों ने पलायन कर दिया है।

ऐसे प्रत्येक गांव की स्थिति है हमारा पिछड़े वर्ग में आने के लिए वर्ष 1991 अगस्त महीने गंगोत्री से दिल्ली तक सद्भावना पद यात्रा में फिकवाल की पहचान गंगा जल कलश लेकर 22 दिवसीय पद यात्रा की गई । गंगा जल कलश श्री हरीश रावत जी को भेंट किया गंगा जी की कृपा देखिए उनको मुख्यमंत्री बना कर उन्हीं के कर कमलों से हमें फिकवाल घोषित किया गया है भगवान श्री बद्रीविशाल जी हमारी प्रार्थना जरूर पूरी करते हैं। टिहरी बांध जहां देश के लिए वरदान साबित हो रहा है वही हमारे लिए हमारी पलायन करने से हमारी पहचान समाप्त हो रही है। हम विश्व में 12 देशों से ज्यादा आबादी के लोग हैं। इस लिए विश्व बैंक से हम अपने सभ्यता संस्कृति बचाने हेतु न मांग करेंगे । गैरसैंण विधान सभा सत्र में इस बात को प्रतापनगर के विधायक श्री बिक्रम सिंह नेगी को उठाने के लिए सुझाव देते हैं। उन्हीं के समय हमें फिकवाल घोषित करने की आवश्यकता महसूस हुई और उन्होंने किया है।

और 2014 -15 में श्री हरीश रावत जी ने प्रतापनगर को  संवैधानिक अधिकार दिया है जो अभी केंद्र सरकार से मिलना है।वहीं समस्या से भागने पलायन न करने, समस्या को सुधारने हेतु कार्यवाही करने की ताकत आने वाली पीढ़ी को मिलेगी 🙏

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/people-and-mla-of-pratapnagar-pahadon-ki-goonj-news-paper-ka-sahyog-karna-chahiye/feed/ 0 55027
ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की शीतकालीन चारधाम दर्शन यात्रा उखीमठ से ज्योतिर्मठ पांडुकेश्वर में सम्पन्न  होने के बाद ज्योतिर्मठ पहुंचने पर जनता ने बैंड बाजा के साथसम्पन्न जानिए सभी समाचार https://laxyanews.com/health/54537shankaracharya-swami-shri-avimukteshwarananda-saraswati-maharajs-winter-chardham-darshan-yatra-from-ukhimath-to-jyotirmath-pandukeshwar-is-about-to-conclude/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=54537shankaracharya-swami-shri-avimukteshwarananda-saraswati-maharajs-winter-chardham-darshan-yatra-from-ukhimath-to-jyotirmath-pandukeshwar-is-about-to-conclude https://laxyanews.com/health/54537shankaracharya-swami-shri-avimukteshwarananda-saraswati-maharajs-winter-chardham-darshan-yatra-from-ukhimath-to-jyotirmath-pandukeshwar-is-about-to-conclude/#respond Tue, 09 Dec 2025 21:58:16 +0000 https://laxyanews.com/?p=54537  

ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की शीतकालीन चारधाम दर्शन यात्रा उखीमठ से ज्योतिर्मठ पांडुकेश्वर में सम्पन्न  होने के बाद ज्योतिर्मठ पहुंचने पर जनता ने बैंड बाजा के साथ

समस्त बाजार में नाच गाने के साथ हर्षौल्लास होकर जोर दार स्वागत किया । सायंकालीनआरती का आयोजनमें महराज श्री आनंदित दिखाई देरहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1DHX28uMte/

शंकराचार्य आश्रम में रात्रि आरती होने के बाद जनता को शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की ओर से हार्दिक बधाई, इससे पहले चमोली से आगे सातों पंत होटल से  अलकनंदा नदी में जाकर मां का पूजन कर जन कल्याण के लिए मां से हार्दिक प्रार्थना की

शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की यात्रा के आगे नाच गाना कर रहे हैं  6:46 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/r/17QffwSv8t/

7:15 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/v/1DJNddHfxW/
, 8:39 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/v/17nHnJN8YB/
[09/12, 8:44 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/v/17iv2iNCzm/

आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी और भरोसा दिलाया कि अगले साल की शुरुआत करने पर और भव्य शीत कालीन चारधाम दर्शन यात्रा में स्वागत करेंगे । इससे पहले सम्पादक जीत मणि पैन्यूली ने देश में सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए अपने गांव भदूरा प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल से लेकर गंगोत्री से दिल्ली तक सद्भावना पद यात्रा का आयोजन को सफल बनाने में महराज श्री के आशीर्वाद से सम्पन्न होने के प्रति आस्वस्थ है। अपने विचार रखे।

(फेसबुक  नीचे  और ऊपर दिखाई दे रही हैं उनको को कापी कर पेस्ट करें)

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02Hw3LfUfEi3gxVSNoBA9ZwJDxcA3Ui3nvCDi2hBKLHAm6o12ctWN2HZkLERXHpDvXl&id=61554432805736&sfnsn=wiwspwa&mibextid=RUbZ1f

महाराज श्री ने भगतों को प्रसाद वितरण किया। मठ के  कुशल प्रबंधन करने में हमेशा उत्साहित श्री मुकुकंदानंद गिरी महराज ने जनता को  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सहयोग कर ने पर  साधुवाद दिया ।

 

देहरादून :- आज दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में “सांसद खेल महोत्सव” का दो दिवसीय भव्य आयोजन आज सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित इस महोत्सव में जनपद भर से आए युवाओं, खिलाड़ियों, कोचों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

सांसद महोदया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि—
“माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “खेलो इंडिया फिट इंडिया” अभियान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे खेल महोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव से जुड़ी जीवनशैली है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से उत्कृष्टता, नेतृत्व, टीमवर्क और सकारात्मक सोच का मार्ग प्राप्त होता है। यह महोत्सव इसी उद्देश्य को समर्पित है कि हमारे युवा स्वस्थ, सक्षम एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

सांसद महोदया ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र आवंटित किए और हार्दिक बधाई देते हुए खेल विभाग, आयोजन समिति, स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका, अंत में उन्होंने कहा लोकसभा
टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और खेल भावना अद्भुत है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री खजान दास जी ने सांसद महोदया द्वारा आयोजित “सांसद खेल महोत्सव ” की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण को गति मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।

कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद खंडूरी जी द्वारा किया गया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मेहरबान सिंह रावत जी, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी जी, जिला खेल अधिकारी, समस्त कोचगण एवं अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

रजनीश कौंसवाल
(जनसंपर्क अधिकारी)
माला राज्य लक्ष्मी शाह
सांसद, लोकसभा क्षेत्र
टिहरी गढ़वाल,
Mob – 9759297780,
[07/12, 2:13 pm] +91 79061 00399: प्रेस नोट

*डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी; ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला; किया सील*

*केंद्र पर पाई गई भारी अनियमित; 9 आधार कार्ड; 3 राशन कार्ड; 3 श्रमिक कार्ड; 1 आयुष्मान कार्ड; कई लोगों के पासबुक बरामद; पूछे जाने पर नहीं दे पाए संतोषजनक उत्तर; जिला प्रशासन ने किया सील*

*नागरिकों की सुरक्षा एवं संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं; ऐसा करने वालों पर होगी विधिक करवाई: डीएम*

देहरादून, दिनांक 07 दिसंबर 2025 (सूवि) जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर की जा रही निरीक्षण एवं छापेमारी कार्रवाई के तहत उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर द्वारा ऋषिकेश, वीरपुर खुर्द स्थित पशुलोक क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आईडी संख्या 144112520013 का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर सीएचसी संचालक के रूप में विभा नामदेव का नाम अंकित है तथा बोर्ड पर विभा नामदेव एवं आर. नामदेव का मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित है, जबकि संचालन की आईडी मनीषा नामदेव के नाम पर पंजीकृत है। यह भी पाया गया कि विभा नामदेव, आर. नामदेव की पुत्री है, जिनका विवाह हो चुका है तथा वर्तमान में वे हरिपुरकलां में निवासरत हैं।

सेंटर से निर्गत प्रमाण पत्रों से संबंधित पंजिका का संधारण नहीं किया गया है। साथ ही, केंद्र पर विभिन्न व्यक्तियों के 9 आधार कार्ड,3 राशन कार्ड, 3 श्रम कार्ड, 1 आयुष्मान कार्ड आदि मूल दस्तावेज बड़ी संख्या में पाए गए। पूछताछ के दौरान विभा नामदेव एवं आर. नामदेव कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे इन मूल दस्तावेजों के दुरुपयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। निरीक्षण के दौरान बीपीएल सर्वेक्षण 2002 से संबंधित खाली कार्ड भी बरामद हुए, जिनके बारे में भी संचालकों द्वारा कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

उपरोक्त सभी गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आदेशों के अगले निर्णय तक संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन पर रोक लगाते हुए केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में जन सेवा केंद्रों पर चल रही छापेमारी के संबंध में कहा कि “जन सेवा केंद्र आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता, दस्तावेजों का अनुचित संधारण, मूल दस्तावेजों को बिना कारण अपने पास रखना, या निर्धारित मानकों का पालन न करना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों की सुरक्षा एवं संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि “जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की जांच की जाएगी तथा जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।”

—-0—-

 

[08/12, 1:52 pm] +91 89586 70242: *प्रेस नोट*

*युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन।*

गृह मंत्रालय, भारत सरकार की “युवा आपदा मित्र योजना” के अंतर्गत एवं सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन, जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून
के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में आयोजित
युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का
आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक समापन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 02 दिसंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक 11वीं एनसीसी बटालियन, देहरादून के 50 एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता के साथ ओल्ड बुचडी, गढीकैंट, देहरादून में संचालित रहा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

समापन अवसर पर मेजर जनरल रोहन आनंद, सेवा मेडल, ए.डी.जी., एनसीसी निदेशालय, उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने प्रशिक्षित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा— “युवा आपदा मित्र हमारे राष्ट्र की सुरक्षा व मानव सेवा के वास्तविक अग्रदूत हैं। संकट की घड़ी में आपका त्वरित निर्णय और साहस अनेक अनमोल जीवन बचा सकता है अनुशासन, परिश्रम और निस्वार्थ सेवा आपके व्यक्तित्व के आधार स्तम्भ हैं — देश को आप पर पूर्ण विश्वास है।” उनके प्रेरक शब्दों से कैडेट्स में विशेष उत्साह और सेवा भावना जागृत हुई।

प्रशिक्षण मैं निम्न विषयों पर
1. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं संस्थागत ढांचा
2. भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ व त्वरित बाढ़ से निपटने की तकनीक
3. प्राथमिक उपचार (First Aid), घायल प्रबंधन एवं CPR
4. खोज एवं बचाव कार्य — रस्सी तकनीक, स्ट्रेचर निर्माण
5. जंगल की आग व शहरी आग प्रबंधन
6. संचार प्रबंधन एवं चेतावनी तंत्र
7. भारी वस्तुओं के सुरक्षित स्थानांतरण की विधियाँ आदि पर जानकारियां प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम का संचालन
Master Trainer — राजू शाही, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून, सुशील सिंह कैंतुरा एवं किशन राजगुरु मास्टर ट्रेनर युवा आपदा मित्र द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षित 50 युवा आपदा मित्रों के सहयोग से
जनपद में आपदा प्रबंधन तंत्र और अधिक सशक्त व प्रभावी होगा। युवा आपदा मित्र संकट के समय स्थानीय समुदाय एवं प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्यों में सहयोग देकर मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा में अमूल्य योगदान देंगे।

इस अवसर पर एन.सी.सी की ओर से कर्नल आदित्य जॉन पाॅल, मेजर शशि मेहता, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मेजर जिया लाल, ओनरी कप्तान कृष्ण तड़ियाल, हवलदार राकेश कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गृह मंत्रालय एवं उत्तराखंड शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
[08/12, 3:32 pm] +91 70550 07006: प्रेस नोट –

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 08 दिसम्बर 2025 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें श्री मनेन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून, श्री अमित आजाद (औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, रूद्रप्रयाग) एवं श्री ऋषभ धामी, (औषधी निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, टिहरी) शामिल रहे।

निरीक्षण में निम्नलिखित होलसेल एवं रिटेल की मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।

मदान मेडिकोज, 11-बी. प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० विकास पाल हैं। स्टोर में अधिक गंदगी और सामान अव्यवस्थित पाया गया। स्टोर के दवाईयों के क्रय-विक्रय के सम्बंध में जानकारी ली गयी और बिल की जांच भी की गयी। प्रतिबंधित कफ सिरप की 18 पेट्टी अलग से बंद अवस्था में रखी पायी गयी। 02 फ्रिज और 01 डिप फ्रिज भी पाया गया जिनपर तापमान डिस्प्ले भी पाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा दो दवाईयां नमूने हेतु जब्त किया गया तथा स्टोर में साफ-सफाई रखने और दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रैक में रखने के निर्देश दिये गए।

रिया मेडिकोज, सी-2, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० गौरव बक्शी से मेडिकल स्टोर के सम्बध में जानकारी प्राप्त की गयी। एक फ्रिज तापमान डिस्प्ले सहित चालू अवस्था में पाया गया। कफ सिरप अलग पेट्टी में बंद रखी मिली। स्टोर में दवाईयों का रख-रखाव व्यवस्थित पाया गया, किन्तु कुछ दवाईयां फर्श पर मिली, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिये।

मेड एट डोर मेडिकोज, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० आंचल शर्मा है। संस्था की फार्मासिस्ट कृष्णा जखमोला अनुपस्थित पायी गई। मयंक कपूर द्वारा बताया गया कि वे कई दिनों से अनुपस्थित है, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा उपस्थित अन्य दो फॉर्मासिस्ट का नाम लाईसेन्स में शामिल करने का सुझाव दिया। फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं पाया गया। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी नहीं पाया गया। रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई। नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। फर्श पर भी अनेक दवाईयां पायी गई। उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिति, अनेक एक्सपायर दवाईयों और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया और क्रय-विक्रय पर भी रोक लगाई गयी, जब तक उक्त संस्था द्वारा अनियमितताओं को दूर कर स्पष्टीकरण कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध नहीं कराया जाता।

एस० आर० फार्मा, डी-7, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था की प्रो० निशु गोयल हैं। फॉर्मासिस्ट संजय बिंदाल उपस्थित पाये गए। फिज में अनेक एक्सपायर दवाईयों पायी गई और फिज में तापमान डिस्प्ले भी नहीं पाया गया। नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई। साथ ही कॉम्पलेक्स में अन्य स्टोर की जांच की गयी, जहां गंदगी और सीलन पायी गई। जांच पर पाया गया कि इस स्टोर का लॉईसेन्स नहीं बनाया गया है, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त की गयी और उक्त स्टोर को उसी समय सिल बन्द करा गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा प्रत्येक माह इसी प्रकार ड्रग विभाग के साथ संयुक्त औचक निरीक्षण किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि जिले में आमजन तक सही दवाईयां उपलब्ध हो सकें। मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाये जाने पर उनपर उचित कार्यवाही की जाती है।

(सीमा डुँगराकोटी)
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
देहरादून
[08/12, 6:03 pm] +91 89586 70242: *प्रेस नोट*

*मा0 मुख्यमंत्री की जन नीतियों से प्रेरित, डीएम जनदर्शन; जनभावना अनुरूप समाधान; एक्शन*

*बेटी ने ही कर दी धोखाधड़ीः असमर्थ 93 वर्षीय बुजुर्ग पिता के बैंक खाते से ही कर दिए 10 लाख गायब,*

*बेटे ने धोखे से बनाई वसीयत! माता मुन्नी देवी की शिकायत पर भरण-पोषण एक्ट में वाद दर्ज करने के निर्देश*

*पिता के निधन के बाद बेटी का छल! विधवा मां के दिए घर पर कब्जा, जांच के आदेश*

*5 लाख के ऋण ने बढ़ाई मुश्कििलें! पति की मौत के बाद नेहा ने प्रशासन से मांगी राहत,*

*दिव्यांग वकील साहनी के चेहरे पर लौटी मुस्कान, मौके पर पेंशन स्वीकृत, बुजुर्ग राजवंशी को भी मिली मदद*

*गरीबी व इलाज संकटः विधवा एकादशी देवी व पिंकी देवी को प्रशासन ने आर्थिक सहायता के लिए बढ़ाए कदम*

*दुर्घटना में अपना पैर गवां चुकी दिव्यांग रेखा देवी को पेंशन स्वीकृत, बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहायता*

*जनता दर्शन में डीएम ने 176 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए।*

*देहरादून 08 दिसंबर,2025 (सू.वि),*
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से भारी संख्या में पंहुचे लोगों ने घरेलू व जमीन विवाद, सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण, प्रमाण पत्र आदि से जु़ड़ी 176 समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उच्च प्राथमिकता पर उनका समाधान करना सुनिश्चित करें।

बेटी ने ही कर दी घोखाधडी। चलने फिरने में असमर्थ 93 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह ने अपनी ही बेटी पर धोखाधडी कर उनके बैंक से ही 10 लाख निकालने की शिकायत पर लीड बैंक अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं बुजुर्ग मुन्नी देवी ने बताया कि पति की मृत्यु की बाद उनके छोटे बेटे ने घर की सारी संपत्ति एवं बैंक खातों में जमा पूंजी धोखे से वसीयतनामा बनाकर अपने नाम कर दी है। इस पर डीएम ने भरण पोषण एक्ट में वाद दायर करते हुए वसीयतनामा की विधिक जांच कराने के निर्देश दिए। पंडितवाडी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला लता त्यागी ने बहू द्वारा घर कब्जा करने और घर से निकालने की शिकायत पर भी भरण पोषण एक्ट में वाद दायर कराया गया। दुर्गा नगर निवासी बजुर्ग राधा ने बताया कि उन्होंने एमडीडीए चन्द्रनगर कॉलोनी में अपनी बेटी को रहने के लिए घर दिया था, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद बेटी ने उस धोखे से उस घर ही कब्जा कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा दी है। इस पर डीएम ने एडीएम को सब रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब कराई।

विधवा नेहा ने ऋण माफ करने की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पति ने बैंक से 5 लाख का ऋण लिया था। करंट लगने से उनके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। तीन साल तक बैंक किस्त नियमित जमा की है। परंतु उनके पास कोई काम नहीं होने के कारण वो किस्त भरने में असमर्थ है। जिस पर लीड बैंक अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए।

शारीरिक रूप से दिव्यांग वकील साहनी ने बताया कि उनकी अभी तक दिव्यांग पेंशन नहीं लगी है। इस पर 80 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति की मौके पर ही पेंशन स्वीकृत की गई। वहीं 70 वर्षीय बुजुर्ग इन्दु राजवंशी ने वृद्धावस्था पेंशन की लगने की समस्या पर उनका आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए मौके पर ही आवेदन कराया गया।

विधवा पिंकी देवी ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता चाहने पर एसडीएम को जांच कर प्रकरण प्रस्तुत करने को कहा गया। अपना इलाज कराने में असमर्थ विधवा एकादशी देवी ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। गरीब महिला सर्वेश एवं माहेश्वरी देवी ने प्रधानमंत्री आवास की गुहार लगाई। परिवार की कमजोर आर्थिकी का हवाला देते हुए सपना ने नर्सिंग की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। जिस पर डीपीओ को प्रकरण की जांच करने को कहा गया।

एक पैर से दिव्यांग रेखा देवी ने पुत्री की शादी के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर ओसी क्लेक्ट्रेट को जांच करवा के प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को महिला का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाने को कहा गया।

अठूरवाला निवासी अनीता चौहान ने जिलाधिकारी से गुहार लगाएगी दैवीय आपदा के दौरान उनका मकान ध्वस्त हो गया है उन्होंने पुनर्विस्थापन की टीम से गुहार लगा जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं निदेशक टीडीसी पुनर्वास को कार्रवाई के निर्देश दिए।

देहरादून से भानिवयावाला, जौली होते हुए थानों तक परिवहन निगम, स्मार्ट सिटी या इलेक्ट्रिक बस सेवा न होने से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी की शिकायत पर डीएम ने एडीएम से अभी तक बस सेवा शुरू न किए जाने की रिपोर्ट तलब की है। थानों में अवैध मस्जिद एवं अवैध रूप से चल रहे मदरसा की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने एडीएम को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुडियाल के सदस्य क्षेत्र ने थानों क्षेत्र में फलदार एवं हरे भरे पेड़ों को अवैध तरीके से काटे जाने की शिकायत पर एडीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। जोलियो के समस्त ग्राम वासियों ने ग्राम समाज, वन पंचायत की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा मुक्त करवाने पर तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत झाझरा की भूमि पर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए गए। कारगी ग्रंाट में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त को त्वरित कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए। लोनिवि द्वारा दारागाड-कथियान मोटर मार्ग पर अनियमितता के साथ अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम चकराता व अधिशासी अभियंता को संयुक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सुन्दरवाला निवासी ओमकार शर्मा ने 33 केबी विद्युत पोल एवं तारें भवन के ऊपर से हटवाने का अनुरोध पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

पुनीत अग्रवाल ने घर से चोरी हुए आभूषण एवं नकदी की बरामदगी कराए जाने पर सीओ पुलिस को प्रकरण की स्वयं समीक्षा करते हुए तत्काल आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मौ0 इकबाल, शाहिद, फहीम, फुरकाना, खुर्शीद अहमद, अगस्त में अतिवृष्टि व बाढ़ से घर क्षतिग्रस्त एवं बाथरूम टूट जाने आर्थिक अनुदान सहायता की गुहार लगाई।

इस दौरान पीडित लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरिगिरी, एसडीएम विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।
[09/12, 3:22 pm] +91 79061 00399: प्रेस नोट
जिला चिकित्सालय; स्वास्थ्य सेवाओं में आया अभूतपूर्व सुधार

जिले में रफ्तार पकड़ती स्वास्थ्य सेवाएं; मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में जूटा जिला प्रशासन

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में हुआ सुविधा का विस्तार, अब दो वार्ड संचालन

डीएम स्वंय कर रहे हैं एसएनसीयू की मॉनिटरिंग; सीएमओ एवं चिकित्सकों से लेते हैं जानकारी व सुझाव

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में अब तक हुआ 491 शिशु बेहतर स्वास्थ्य उपचार

शत प्रतिशत स्वास्थ्य उपचार के लिए जाना जा रहा है (एसएनसीयू) डॉक्टर/ स्टॉफ दे रहे हैं बेहतर सेवा
देहरादून दिनांक 09 दिसंबर 2025,(सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल के सत्त प्रयासों और निगरानी के फलस्वरूप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं तेज़ी से बेहतर हुई हैं। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए विगत वर्ष 12 नवम्बर 2024 को 6 बेड से प्रारम्भ हुआ स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) अब दोगुनी क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस यूनिट में दो मदर वार्ड, स्टाफ रूम तथा पूर्ण सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग और मजबूत हुई है। निरंतर फॉलोअप एवं 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं के चलते बड़ी संख्या में नवजातों को समय पर उपचार का लाभ मिल रहा है। (एसएनसीयू) प्रारम्भ (12 नवम्बर/दिसम्बर 2024)/ 51 नवजातों को उपचार का लाभ मिला है। तथा 1 जनवरी 2025 से वर्तमान तक 440 नवजातों का सफलतापूर्वक उपचार मिला है। नवजातों को अस्पताल तक लाने/ले जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक डेडिकेटेड वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सप्ताह 2 नवजातों को ईको परीक्षण हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जिससे गंभीर शिशुओं को समय पर उच्च स्तरीय देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

जिला चिकित्सालय का आधुनिक ब्लड बैंक भी युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही जनहित में समर्पित कर दिया जाएगा।

राज्य का प्रथम आधुनिक टीकाकरण कक्ष;
गांधी शताब्दी अस्पताल में स्थापित प्रदेश का पहला आधुनिक एवं चाइल्ड-फ्रेंडली टीकाकरण कक्ष अब प्रतिदिन सुबह 8ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक संचालित हो रहा है।इससे कामकाजी अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण कराना हुआ अत्यंत सरल, प्रतीक्षा समय में कमी आई है। बच्चों के अनुकूल माहौल के कारण टीकाकरण प्रक्रिया और सुगम बनी। इस सुविधा के शुरू होने से जिले की टीकाकरण सेवाओं में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता सुधार और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

–‐-0—-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।
[09/12, 4:41 pm] +91 70855 25445: *PIB DEHRADUN*
*Government of India*

*Press Release*

*Dated: 09.12.2025*

*मिट्टी से आय का नया अवसर : कार्बन क्रेडिट मॉडल आईआईटी रुड़की और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी*

-भारत में सरकार–अकादमिक साझेदारी का पहला मॉडल, जो बेहतर मृदा स्वास्थ्य को उत्तर प्रदेश के किसानों की बढ़ी हुई आय से जोड़ता है

-वैज्ञानिक प्रमाण-आधारित मार्ग, जो किसान आय बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य बहाल करने और भारत के नेट-जीरो 2070 लक्ष्यों, वैश्विक जलवायु लक्ष्यों और किसान समृद्धि को समर्थन देता है

-आईआईटी रुड़की उन्नत डिजिटल मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग और सत्यापन (MRV) प्रणाली का उपयोग करता है, जिससे वैश्विक मानकों के अनुरूप उच्च-गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट सुनिश्चित किए जाते हैं

 

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग द्वारा अधिकृत आईआईटी रुड़की एक अग्रणी कार्यक्रम प्रारम्भ कर रहा है, जिसके माध्यम से किसान वैज्ञानिक रूप से सत्यापित कार्बन क्रेडिट के आधार पर प्रत्यक्ष आय प्राप्त कर सकेंगे। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजिटल मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग और वेरिफिकेशन (डी.एम.आर.वी.) प्रणाली का उपयोग करेगा। न्यूनतम जुताई, कवर क्रॉपिंग, अवशेष प्रबंधन, कृषि-वनीकरण तथा उन्नत बायो-फर्टिलाइज़र प्रयोग जैसी प्रक्रियाओं से मृदा कार्बन वृद्धि तथा खेत-स्तरीय ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी को वैज्ञानिक रूप से मापा जाएगा तथा इन मूल्यों को सत्यापित कार्बन क्रेडिट में परिवर्तित किया जाएगा। इन क्रेडिट की बिक्री से प्राप्त आय सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। किसान-प्रथम दृष्टिकोण को उजागर करने हेतु जनसंदेश इस प्रकार रखा गया है: सीधी कमाई, स्थानीय फायदा।

कार्यक्रम का प्रारम्भ सहारनपुर मंडल से होगा, जिसमें प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने की प्रबल क्षमता है। आईआईटी रुड़की किसानों, कार्बन मार्केट तथा वैश्विक खरीदारों के मध्य आवश्यक संपर्क भी स्थापित करेगा। उद्योग के लिए यह कार्यक्रम पारदर्शी रूप से मापित, वैज्ञानिक रूप से सत्यापित एवं उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट उपलब्ध कराता है—जिससे नेट-जीरो प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पुनर्योजी कृषि और ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा।

आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत ने कहा, “यह पहल किसानों को जलवायु कार्रवाई में सार्थक भागेदारी देती है, जिससे उनकी टिकाऊ प्रथाएँ प्रत्यक्ष और मापनीय आय में बदलती हैं। वैज्ञानिक कठोरता और जमीनी कार्यान्वयन को जोड़ते हुए, आईआईटी रूड़की कृषि समुदायों को सशक्त बनाने, उनकी क्षमता बढ़ाने और कृषि-आधारित कार्बन क्रेडिट के माध्यम से नए आर्थिक अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

आईआईटी रूड़की के प्रधान अन्वेषक प्रो. ए. एस. मौर्य ने कहा, “हमारा वैज्ञानिक ढांचा सुनिश्चित करता है कि मिट्टी में संग्रहित प्रत्येक टन कार्बन को मापा, सत्यापित और आय में परिवर्तित किया जाए। यह कार्यक्रम सिर्फ कार्बन क्रेडिट के बारे में नहीं है—यह मिट्टी के स्वास्थ्य को पुनर्जीवित करने, कृषि लागत घटाने और करोड़ों किसानों के लिए आय के नए स्रोत बनाने के बारे में है।”

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के प्रमुख सचिव श्री रविंदर ने कहा, “राज्य सरकार इस परिवर्तनकारी कार्यक्रम में आईआईटी रूड़की की भूमिका का स्वागत करती है। यह साझेदारी किसानों को टिकाऊ प्रथाओं का सीधा लाभ देने के साथ ही भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं को भी मजबूत बनाती है।”

इस कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े पैमाने पर टिकाऊ कृषि प्रथाओं का शुभारम्भ शीघ्र ही किया जाएगा।
[09/12, 5:54 pm] +91 79061 00399: प्रेस नोट

सम्पति लालच; अतिक्रमित किए पिता के अधिकार; पिता को सड़क पर ले आया पुत्र; जिला प्रशासन बना मददगार; अब डीड रद्द

कूटरचित दस्तावेज से बुजुर्ग की सम्पति कराई पत्नी के नाम; डीएम ने दर्ज कराया मुकदमा; गिफ्ट डीड रद्द

बडे़ बेटे ने 88 वर्षीय बुजुर्ग बीमार पिता से कूटरचित दस्तावेजों से हड़पी पिता की 2 बड़ी सम्पति; डीएम तक पंहुचा मामला; प्राथमिकी दर्ज;

बुजुर्ग पिता से पावर ऑफ एटार्नी प्राप्त कर बेटे ने धोखे से सम्पति करदी अपनी पत्नी के नाम गिफ्ट डीड

बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय व्यथितों का उत्पीड़न नही है क्षम्यः

देहरादून, दिनांक 09 (सू०वि०) जिलाधिकारी सविन बंसल को 88 वर्षीय बीमार बुजुर्ग राजेन्द्र स्वरूप अग्रवाल द्वारा एक गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बड़े पुत्र ने उनके नाम पर बनाई गई पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग करते हुए उनकी नेहरू कालोनी स्थिति 2 संपत्तियों को गलत तरीके से अपनी पत्नी पूजा अग्रवाल के नाम गिफ्ट डीड के माध्यम से हस्तांतरित कर दिया।
नेहरू कालोनी स्थित 2 सम्पतियों को कूटरचित दस्तावेजों एवं धोखे से पावर ऑफ अटार्नी करवाकर बुजुर्ग की सम्पत्ति हड़पने का मामला डीएम के सम्मुख आया, जिस पर जिला प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए डीड रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है। पिता के अधिकारों को अतिक्रमित करते हुए बेटे ने सम्पति को अपनी पत्नी के नाम करा दिया। सम्पति से प्राप्त किराये से पिता का उपचार चलता था। गिड़गिड़ाते हुए बजुर्ग पिता ने उपहार डीड रद्द करने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा उप निबंधक कार्यालय को प्रकरण की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धजनों के साथ किसी प्रकार का धोखाधड़ी, दबाव या कूटरचना कर संपत्ति हड़पने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रकरण की पूरी जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि वे उपचार हेतु अपनी बेटी के पास गाजियाबाद गए हुए थे, इसी दौरान बड़े पुत्र ने कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर नेहरू कॉलोनी स्थित उनकी दो संपत्तियों को अपने पक्ष में कर लिया। बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उक्त गिफ्ट डीड को निरस्त कराया जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार कार्यालय ने सम्बन्धित के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी में दर्ज कराया वाद। जिला प्रशासन द्वारा तथ्यों की पड़ताल करते हुए उपहार डीड रद्द कर दिया गया है।
—0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून
[09/12, 7:20 pm] +91 89586 70242: प्रेस नोट
रोटरी क्लब मसूरी द्वारा बहु-विषयक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन मसूरी, दिनांक — 9 दिसंबर 2025 को रोटरी क्लब मसूरी के अनुरोध पर तथा जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में गर्ल्स इंटर कॉलेज मसूरी में एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आपदा प्रबंधन, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति एवं नया मोटर वाहन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
🔹 जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मास्टर ट्रेनर श्री राजू शाही ने आपदा में सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण तथा प्राथमिक प्रतिक्रिया पर प्रशिक्षण प्रदान किया।
🔹 केंद्र साइबर क्राइम के विशेषज्ञ श्री गिरीश शर्मा द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता पर जागरूक किया गया।
🔹 नशा मुक्ति विषय पर श्री डॉ. फ़राज़ खान ने नशे के दुष्परिणाम, मानसिक व शारीरिक प्रभाव तथा युवाओं में बढ़ती लत पर रोक हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
🔹 नया मोटर वाहन अधिनियम के विषय में श्री एम. पपनोई द्वारा सड़क सुरक्षा नियम, दंड प्रावधान एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार पर दिशानिर्देश प्रदान किए गए।

🔹 रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल, सेवानिवृत्त आई.जी. श्री त्रिपाठी व क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समाजहित में जागृत रहने व नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन एवं क्लब के सहयोग से सफल रूप से संचालन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान के लिए प्रसन्नता जताई तथा भविष्य में भी ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण की अपेक्षा व्यक्त की।
[09/12, 7:49 pm] +91 70550 07006: ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ की मंजूरी पर सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार

नैनीताल/उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 1700 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री भट्ट ने कहा कि ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए भारत सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। स्वीकृत की गई यह राशि 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर खर्च की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 1228 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, आर्थिक गतिविधियों और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच को और सुदृढ़ता मिलेगी।

सांसद अजय भट्ट ने ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास एवं सड़क संरचना को मजबूत बनाने के लिए पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

]]>
https://laxyanews.com/health/54537shankaracharya-swami-shri-avimukteshwarananda-saraswati-maharajs-winter-chardham-darshan-yatra-from-ukhimath-to-jyotirmath-pandukeshwar-is-about-to-conclude/feed/ 0 54537
दूरदर्शन केंद्र, देहरादून ने सांस्कृतिक संध्या के साथ मनाया अपना 25वां स्थापना दिवस https://laxyanews.com/uttarakhand/doordarshan-kendra-dehradun-celebrated-its-25th-foundation-day-with-a-cultural-evening/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=doordarshan-kendra-dehradun-celebrated-its-25th-foundation-day-with-a-cultural-evening https://laxyanews.com/uttarakhand/doordarshan-kendra-dehradun-celebrated-its-25th-foundation-day-with-a-cultural-evening/#respond Thu, 14 Aug 2025 14:00:08 +0000 https://laxyanews.com/?p=53438 कार्यक्रम में दूरदर्शन परिवार के सदस्यों, सम्मानित दर्शकों, विशिष्ट गणमान्य अतिथियों तथा आमंत्रित कलाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की
प्रश्री से सम्मानित डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, डॉ. बसंती बिष्ट, डॉ. बी.के.एस संजय, श्री कल्याण सिंह रावत मैती, डॉ. प्रीतम भारतवाण भी कार्यक्रम में हुए शामिल
देहरादून; उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और दूरदर्शन की गौरवमयी परम्परा के अद्भुत संगम के रूप में, दूरदर्शन केंद्र, देहरादून ने बीते मंगलवार को अपनी रजत जयंती, 25वाँ स्थापना दिवस संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह सभागार, देहरादून में भव्य सांस्कृतिक संध्या – कलादर्शनम के रूप में आयोजित किया। इस अवसर पर दूरदर्शन परिवार के सदस्य, सम्मानित दर्शक, विशिष्ट गणमान्य अतिथि तथा आमंत्रित कलाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों, कलाकारों एवं विशिष्ट व्यक्तियों, जिनमें पप्रश्री सम्मानित डॉ. माध्ुरी बड़थ्वाल, डॉ. बसंती बिष्ट, डॉ. बी.के.एस संजय, श्री कल्याण सिंह रावत मैती, डॉ. प्रीतम भारतवाण भी सम्मिलित थे, के औपचारिक स्वागत से हुई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया।
विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के आशीर्वाद हेतु सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात प्रसार भारती के क्लस्टर हेड, उपमहानिदेशक अभियांत्रिकी श्री सुरेश कुमार मीणा ने अपने स्वागत संबोध्न में दूरदर्शन केंद्र, देहरादून की यात्रा, उपलब्ध्यिों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संगीत की शास्त्राीय धरा में डुबोते हुए आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार पंडित रोबिन करमाकर ने राग देस में मनमोहक सितार वादन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात आकाशवाणी के बी हाई ग्रेड कलाकार सनव्वर अली खान और शाहरुख खान ने गजल गायन से वातावरण को सुरमयी बना दिया।
लोकसंस्कृति की विविध् छटाएँ बिखेरते हुए राहुल वर्मा एवं समूह ने जौनसारी लोक नृत्य, योगंबर पोली एवं समूह ने गढ़वाली लोक नृत्य तथा मनोज सामंत एवं सहयोगी कलाकारों ने कुमाऊँनी लोक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रामुग्ध कर दिया।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/doordarshan-kendra-dehradun-celebrated-its-25th-foundation-day-with-a-cultural-evening/feed/ 0 53438
राजभवन में हरेला पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया https://laxyanews.com/uttarakhand/harela-festival-was-celebrated-with-traditional-gaiety-at-raj-bhavan/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=harela-festival-was-celebrated-with-traditional-gaiety-at-raj-bhavan https://laxyanews.com/uttarakhand/harela-festival-was-celebrated-with-traditional-gaiety-at-raj-bhavan/#respond Thu, 17 Jul 2025 12:26:16 +0000 https://laxyanews.com/?p=53016 प्रकृति का संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है – राज्यपाल
देहरादून; राजभवन में उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व ‘हरेला’ को पारंपरिक हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नि ने हरेला पर्व के अवसर पर राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद राज्यपाल सहित प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी सहित राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने राजभवन परिसर में पौध्रोपण किया। हरेला पर्व के अवसर पर छोलिया नर्तक दल ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए और इस लोक पर्व की शोभा बढ़ाई। वहीं महिलाओं द्वारा भी पारंपरिक वेशभूषा में हरेला के मांगलिक गीत गाए।


हरेला पर्व के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है। उत्तराखण्ड की जीवनशैली में रचा-बसा हरेला पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, कृषि परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। हरेला आज सिर्फ पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट के दौर में सामूहिक रूप से हरित पहल का आ“वान भी किया।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी समृद्ध प्राकृतिक संपदा, घने वनों और जैव विविध्ता के कारण सम्पूर्ण भारत के लिए पर्यावरणीय संतुलन का प्रहरी है। इसी कारण पर्यावरण संरक्षण की हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अध्कि वृक्षारोपण करें और साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि रोपे गए पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हों। उन्होंने यह भी कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है। इसलिए हम सभी को मिलकर प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना होगा।


राज्यपाल ने इस अवसर पर स्कूलों में वन संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु रा0इ0का0 गुनियाल गांव की अध्यापिका जयन्ती उनियाल और छात्रा कुमारी कामिनी सैनी एवं सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मसूरी की अध्यापिका डॉ. नम्रता श्रीवास्तव और छात्रा कुमारी मानसी को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, वन संरक्षक यमुना कहकशा नसीम, डीएपफओ मसूरी अमित कंवर, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. रतन कुमार, उद्यान अध्किारी दीपक पुरोहित सहित राजभवन के अन्य अध्किारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/harela-festival-was-celebrated-with-traditional-gaiety-at-raj-bhavan/feed/ 0 53016
 श्री बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओंं को सराहा https://laxyanews.com/uttarakhand/shri-badrinath-dham-yatra-arrangements-appreciated/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=shri-badrinath-dham-yatra-arrangements-appreciated https://laxyanews.com/uttarakhand/shri-badrinath-dham-yatra-arrangements-appreciated/#respond Fri, 06 Jun 2025 11:36:44 +0000 https://laxyanews.com/?p=52152

भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी                                                                                                                           श्री बदरीनाथ धाम- 6 जून केंद्रीय लघु मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी                                                                                        आज शुक्रवार पूर्वाह्न बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे इससे पहले सुबह केंद्रीय मंत्री ने बाबा केदार के दर्शन किये।

केंद्रीय मंत्री का हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) तथा जिला प्रशासन एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने स्वागत किया इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री पारिवारिक जनों के साथ श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन को पहुंचे वेद पाठपूजा संपन्न की देश के खुशहाली की कामना की।

 

मंदिर में दर्शन के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया ,भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्य कार्याधिकारी से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओंं के बावत जानकारी ली मुख्य कार्याधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि अभी तक 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है जिसमें से छ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये है। तीर्थयात्रियों हेतु सरल सुगम दर्शन व्यवस्था की गयी है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार एवं मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस अवसर मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थानाअध्यक्ष नवनीत भंडारी,अमित बंदोलिया,सहायक अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल , भूपेंद्र रावत,केदार सिंह रावत, संजय तिवारी , सत्येंद्र चौहान वैभव उनियाल, योगंबर नेगी, अजीत भंडारी सहायक मीडिया प्रभारी विकास सनवाल दिनेश भट्ट,अमित पंवार, हरीश जोशी मौजूद रहे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/shri-badrinath-dham-yatra-arrangements-appreciated/feed/ 0 52152
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए बाबा केदार के दर्शन https://laxyanews.com/uttarakhand/delhi-chief-minister-rekha-gupta-visited-baba-kedarnath/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=delhi-chief-minister-rekha-gupta-visited-baba-kedarnath https://laxyanews.com/uttarakhand/delhi-chief-minister-rekha-gupta-visited-baba-kedarnath/#respond Tue, 03 Jun 2025 11:54:38 +0000 https://laxyanews.com/?p=52038 रुद्रप्रयाग;आरएनएसद्ध। देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को केदारनाथ धम पहुंचीं जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सपरिवार मंदिर के गर्भ गृह में रुद्राभिषेक पूजा की और दो, प्रदेश एवं जन कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान धाम पहुंचने पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने उनका स्वागत किया। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रातः 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं। जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और केदार सभा के पदाध्किारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। हेलीपैड से सीधे मंदिर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की। विधयक ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। जबकि मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट स्वरूप प्रदान की। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान केदारनाथ के दर्शन से आत्मिक शांति प्राप्त होती है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है। उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और सेवाओं के प्रबंधन को अत्यंत उत्कृष्ट बताया। इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अध्किारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी बागेश लिंग, र्ध्माध्किारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोध्र मैठाणी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती, वरिष्ठ प्रशासनिक अध्किारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप र्ध्म्वाण सहित पुलिस, प्रशासन के अध्किारी मौजूद थे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/delhi-chief-minister-rekha-gupta-visited-baba-kedarnath/feed/ 0 52038
साध्वी ऋतम्भरा के कार्यों को बताया समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल https://laxyanews.com/uttarakhand/sadhvi-ritambharas-work-was-described-as-an-inspirational-example-of-social-service/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=sadhvi-ritambharas-work-was-described-as-an-inspirational-example-of-social-service https://laxyanews.com/uttarakhand/sadhvi-ritambharas-work-was-described-as-an-inspirational-example-of-social-service/#respond Mon, 02 Jun 2025 07:16:56 +0000 https://laxyanews.com/?p=51999 मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में वात्सलय गंगा आश्रय का किया लोकार्पण

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुँचकर वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया तथा श्री कृष्ण कथा में प्रतिभाग करते हुए साधु सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ गंगा की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा द्वारा जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। उनके के नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा और पुनर्निर्माण का सशक्त प्रतीक है। उनके संकल्प से अनेक बेटियों का जीवन सकारात्मक दिशा में परिवर्तित हुआ है। यह वास्तव में समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से देवभूमि उत्तराखंड में अनेक प्रकार के विकास कार्य हो रहे हैं जिसमें समान नागरिक संहिता प्रमुुख है, देवभूमि उत्तराखण्ड से जैसे मां गंगा निकलती है और यहां से निकलकर पूरे देश को जल और जीवन देने का काम करती हैं इस प्रकार समान नागरिक संहिता की यह गंगोत्री उत्तराखंड से निकली है और आगे आने वाले समय में पूरे देश को इसका लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में धार्मिक पुनरुत्थान का महा पर्व चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य और दिव्य केदार का निर्माण हुआ है। हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कोरिडोर का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अभी चार धाम यात्रा चल रही है, चार धाम यात्रा का इस वर्ष अभी तक लगभग 18 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। बहुत अच्छी तरीके से यात्रा चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली -देहरादून एलीवेटेड रोड का निर्माण पूरा होने वाला है । यह काम पूरा होते ही यह दूरी लगभग दो से ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए उत्तराखंड सरकार कृत संकल्पित है। प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी विकृत मानसिकताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि का जो मूल अस्तित्व है, वह बचा रहना चाहिए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, यह दिल्ली के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और धामी जी पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि जो भी अच्छी योजनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लायेंगे वह दिल्ली में भी जायेंगी। उन्होंने कहा कि मां यमुना को स्वच्छ हो, मां गंगा जी के चरणों में आकर अपने इस प्रण को पुनः दोहराया।

इस दौरान साध्वी ऋतम्भरा , परमानन्द गिरी महाराज, आचार्य बाल कृष्ण, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त रविन्द्रपुरी महाराज,महानिर्वाणी पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर विशोखानंद ,महामंडलेश्वर संतोषी माता,महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, साध्वी मैत्रीगिरी, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर किरन जेसल, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, नगर आयुक्त नन्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, दर्जा राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, डॉ.जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, शौभाराम प्रजापति सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/sadhvi-ritambharas-work-was-described-as-an-inspirational-example-of-social-service/feed/ 0 51999
एक पेड़ मां के नाम अभियान में मात्रा प्लांटेशन नहीं, बल्कि सुरक्षित प्लांटेशन किया जाए https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ae https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae/#respond Fri, 30 May 2025 11:04:54 +0000 https://laxyanews.com/?p=51922 माह आयोजित करें बड़े सामूहिक कार्यक्रमः सहकारिता सचिव 
स्वच्छता में सहकार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रा में स्वच्छता को दिया जाए बढ़ावा

इस वर्ष राज्य स्तर से जनपद स्तर तक प्रत्येक माह आयोजित की जाए विभिन्न प्रेरक सहकारिता एक्टिविटीज
सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
देहरादून;आरएनएसद्ध। सचिव सहकारिता ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत अभी तक किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इस वर्ष सहकारिता के सशक्तिकरण और इसके माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य स्तर से लेकर जनपद स्तर तक पूरे वर्ष व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिसमें आम जनमानस की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनपद स्तर पर सहकारिता समितियों तथा विभागों द्वारा प्रत्येक माह लगातार विभिन्न एक्टिविटी संपादित की जाय।
उन्होंने कहा कि इसी परिपेक्ष में एक पेड़ मां के नाम से कैंपेन चलाकर वृक्षारोपण का टारगेट सेट किया जाए तथा बेहतर साइट्स का चयन करते हुए वृक्षारोपण करें। वृक्षारोपण में मात्रा ऽखानापूर्ति ना हो बल्कि सुरक्षित प्लांटेशन हो। जो भी पौधरोपण किया जाए उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। इसकी गहनता से निगरानी करने को कहा।
सचिव ने निर्देश दिए कि स्वच्छता में सहकार कार्यक्रम के तहत सहकारिता के सभी परिसरो के साथ-साथ सभी स्थानों पर सपफाई और स्वच्छता बरतने को कहा।
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्राथमिक सहकारी समितियां ;पैक्सद्ध को माइक्रो एटीएम वितरित करना सुनिश्चित करें। तथा इस की प्रगति में तेजी लाएं।
सचिव ने निर्देशित किया कि सहकारिता के जितने भी कार्यालय और भवन हैं वहां पर समरूपता डिजाइन वाला लोगो युक्त बोर्ड चस्पा किया जाए जिसमें सहकारिता के अंतर्गत आम जनमानस को दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का स्पष्टता से अंकन हो। उन्होंने इस वर्ष दिसंबर तक चलने वाले सहकारिता कार्यक्रमों के दौरान पूरे राज्य में प्रत्येक माह अलग अलग थीम आधरित यथा डिजिटल कैंपेन, रन पफॉर सहकारिता एंपावरमेंट कार्यक्रम स्पोर्ट्स एक्टिविटी संपादित करने के निर्देश दिए।
सचिव ने पीएम जन औषध् िकेंद्र पीएम किसान समृ(ि केंद्र और सामान्य सेवा केंद्र;ब्ैब्द्ध इन सभी केन्द्रों का प्रभावी और पारदर्शिता से संचालन कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक जनपद का नियमित रूप से भ्रमण करने और अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत विभिन्न जनपदों द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की मॉनिटरिंग और प्रगति आख्या प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अभी तक इस वर्ष विभिन्न जनपदों मैं सहकारिता विभाग द्वारा 963 तथा बैंकर्स द्वारा 872 पौधें का वृक्षारोपण किया गया है। आगामी मानसूनी सीजन में वृक्षारोपण अभियान में तेजी लाई जाएगी।
बैठक में अपर सचिव/निबंध्क सहकारिता सोनिका, अपर निबंध्क ईरा उप्रेती व आनंद शुक्ल, संयुक्त सचिव राजेंद्र भट्टð तथा विभिन्न जनपदों से वर्चुअल माध्यम से सहकारिता विभाग के अध्किारी बैठक में उपस्थित थे।

]]>
https://laxyanews.com/uttarakhand/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae/feed/ 0 51922