Health – लक्ष्य न्यूज़ https://laxyanews.com लक्ष्य न्यूज़ उत्तराखण्ड Tue, 09 Dec 2025 21:58:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 230800331 ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की शीतकालीन चारधाम दर्शन यात्रा उखीमठ से ज्योतिर्मठ पांडुकेश्वर में सम्पन्न  होने के बाद ज्योतिर्मठ पहुंचने पर जनता ने बैंड बाजा के साथसम्पन्न जानिए सभी समाचार https://laxyanews.com/health/54537shankaracharya-swami-shri-avimukteshwarananda-saraswati-maharajs-winter-chardham-darshan-yatra-from-ukhimath-to-jyotirmath-pandukeshwar-is-about-to-conclude/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=54537shankaracharya-swami-shri-avimukteshwarananda-saraswati-maharajs-winter-chardham-darshan-yatra-from-ukhimath-to-jyotirmath-pandukeshwar-is-about-to-conclude https://laxyanews.com/health/54537shankaracharya-swami-shri-avimukteshwarananda-saraswati-maharajs-winter-chardham-darshan-yatra-from-ukhimath-to-jyotirmath-pandukeshwar-is-about-to-conclude/#respond Tue, 09 Dec 2025 21:58:16 +0000 https://laxyanews.com/?p=54537  

ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की शीतकालीन चारधाम दर्शन यात्रा उखीमठ से ज्योतिर्मठ पांडुकेश्वर में सम्पन्न  होने के बाद ज्योतिर्मठ पहुंचने पर जनता ने बैंड बाजा के साथ

समस्त बाजार में नाच गाने के साथ हर्षौल्लास होकर जोर दार स्वागत किया । सायंकालीनआरती का आयोजनमें महराज श्री आनंदित दिखाई देरहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1DHX28uMte/

शंकराचार्य आश्रम में रात्रि आरती होने के बाद जनता को शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की ओर से हार्दिक बधाई, इससे पहले चमोली से आगे सातों पंत होटल से  अलकनंदा नदी में जाकर मां का पूजन कर जन कल्याण के लिए मां से हार्दिक प्रार्थना की

शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की यात्रा के आगे नाच गाना कर रहे हैं  6:46 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/r/17QffwSv8t/

7:15 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/v/1DJNddHfxW/
, 8:39 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/v/17nHnJN8YB/
[09/12, 8:44 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/v/17iv2iNCzm/

आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी और भरोसा दिलाया कि अगले साल की शुरुआत करने पर और भव्य शीत कालीन चारधाम दर्शन यात्रा में स्वागत करेंगे । इससे पहले सम्पादक जीत मणि पैन्यूली ने देश में सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए अपने गांव भदूरा प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल से लेकर गंगोत्री से दिल्ली तक सद्भावना पद यात्रा का आयोजन को सफल बनाने में महराज श्री के आशीर्वाद से सम्पन्न होने के प्रति आस्वस्थ है। अपने विचार रखे।

(फेसबुक  नीचे  और ऊपर दिखाई दे रही हैं उनको को कापी कर पेस्ट करें)

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02Hw3LfUfEi3gxVSNoBA9ZwJDxcA3Ui3nvCDi2hBKLHAm6o12ctWN2HZkLERXHpDvXl&id=61554432805736&sfnsn=wiwspwa&mibextid=RUbZ1f

महाराज श्री ने भगतों को प्रसाद वितरण किया। मठ के  कुशल प्रबंधन करने में हमेशा उत्साहित श्री मुकुकंदानंद गिरी महराज ने जनता को  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सहयोग कर ने पर  साधुवाद दिया ।

 

देहरादून :- आज दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में “सांसद खेल महोत्सव” का दो दिवसीय भव्य आयोजन आज सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित इस महोत्सव में जनपद भर से आए युवाओं, खिलाड़ियों, कोचों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

सांसद महोदया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि—
“माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “खेलो इंडिया फिट इंडिया” अभियान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे खेल महोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव से जुड़ी जीवनशैली है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से उत्कृष्टता, नेतृत्व, टीमवर्क और सकारात्मक सोच का मार्ग प्राप्त होता है। यह महोत्सव इसी उद्देश्य को समर्पित है कि हमारे युवा स्वस्थ, सक्षम एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

सांसद महोदया ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र आवंटित किए और हार्दिक बधाई देते हुए खेल विभाग, आयोजन समिति, स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका, अंत में उन्होंने कहा लोकसभा
टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और खेल भावना अद्भुत है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री खजान दास जी ने सांसद महोदया द्वारा आयोजित “सांसद खेल महोत्सव ” की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण को गति मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।

कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद खंडूरी जी द्वारा किया गया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मेहरबान सिंह रावत जी, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी जी, जिला खेल अधिकारी, समस्त कोचगण एवं अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

रजनीश कौंसवाल
(जनसंपर्क अधिकारी)
माला राज्य लक्ष्मी शाह
सांसद, लोकसभा क्षेत्र
टिहरी गढ़वाल,
Mob – 9759297780,
[07/12, 2:13 pm] +91 79061 00399: प्रेस नोट

*डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी; ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला; किया सील*

*केंद्र पर पाई गई भारी अनियमित; 9 आधार कार्ड; 3 राशन कार्ड; 3 श्रमिक कार्ड; 1 आयुष्मान कार्ड; कई लोगों के पासबुक बरामद; पूछे जाने पर नहीं दे पाए संतोषजनक उत्तर; जिला प्रशासन ने किया सील*

*नागरिकों की सुरक्षा एवं संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं; ऐसा करने वालों पर होगी विधिक करवाई: डीएम*

देहरादून, दिनांक 07 दिसंबर 2025 (सूवि) जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर की जा रही निरीक्षण एवं छापेमारी कार्रवाई के तहत उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर द्वारा ऋषिकेश, वीरपुर खुर्द स्थित पशुलोक क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आईडी संख्या 144112520013 का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर सीएचसी संचालक के रूप में विभा नामदेव का नाम अंकित है तथा बोर्ड पर विभा नामदेव एवं आर. नामदेव का मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित है, जबकि संचालन की आईडी मनीषा नामदेव के नाम पर पंजीकृत है। यह भी पाया गया कि विभा नामदेव, आर. नामदेव की पुत्री है, जिनका विवाह हो चुका है तथा वर्तमान में वे हरिपुरकलां में निवासरत हैं।

सेंटर से निर्गत प्रमाण पत्रों से संबंधित पंजिका का संधारण नहीं किया गया है। साथ ही, केंद्र पर विभिन्न व्यक्तियों के 9 आधार कार्ड,3 राशन कार्ड, 3 श्रम कार्ड, 1 आयुष्मान कार्ड आदि मूल दस्तावेज बड़ी संख्या में पाए गए। पूछताछ के दौरान विभा नामदेव एवं आर. नामदेव कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे इन मूल दस्तावेजों के दुरुपयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। निरीक्षण के दौरान बीपीएल सर्वेक्षण 2002 से संबंधित खाली कार्ड भी बरामद हुए, जिनके बारे में भी संचालकों द्वारा कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

उपरोक्त सभी गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आदेशों के अगले निर्णय तक संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन पर रोक लगाते हुए केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में जन सेवा केंद्रों पर चल रही छापेमारी के संबंध में कहा कि “जन सेवा केंद्र आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता, दस्तावेजों का अनुचित संधारण, मूल दस्तावेजों को बिना कारण अपने पास रखना, या निर्धारित मानकों का पालन न करना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों की सुरक्षा एवं संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि “जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की जांच की जाएगी तथा जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।”

—-0—-

 

[08/12, 1:52 pm] +91 89586 70242: *प्रेस नोट*

*युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन।*

गृह मंत्रालय, भारत सरकार की “युवा आपदा मित्र योजना” के अंतर्गत एवं सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन, जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून
के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में आयोजित
युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का
आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक समापन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 02 दिसंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक 11वीं एनसीसी बटालियन, देहरादून के 50 एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता के साथ ओल्ड बुचडी, गढीकैंट, देहरादून में संचालित रहा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

समापन अवसर पर मेजर जनरल रोहन आनंद, सेवा मेडल, ए.डी.जी., एनसीसी निदेशालय, उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने प्रशिक्षित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा— “युवा आपदा मित्र हमारे राष्ट्र की सुरक्षा व मानव सेवा के वास्तविक अग्रदूत हैं। संकट की घड़ी में आपका त्वरित निर्णय और साहस अनेक अनमोल जीवन बचा सकता है अनुशासन, परिश्रम और निस्वार्थ सेवा आपके व्यक्तित्व के आधार स्तम्भ हैं — देश को आप पर पूर्ण विश्वास है।” उनके प्रेरक शब्दों से कैडेट्स में विशेष उत्साह और सेवा भावना जागृत हुई।

प्रशिक्षण मैं निम्न विषयों पर
1. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं संस्थागत ढांचा
2. भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ व त्वरित बाढ़ से निपटने की तकनीक
3. प्राथमिक उपचार (First Aid), घायल प्रबंधन एवं CPR
4. खोज एवं बचाव कार्य — रस्सी तकनीक, स्ट्रेचर निर्माण
5. जंगल की आग व शहरी आग प्रबंधन
6. संचार प्रबंधन एवं चेतावनी तंत्र
7. भारी वस्तुओं के सुरक्षित स्थानांतरण की विधियाँ आदि पर जानकारियां प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम का संचालन
Master Trainer — राजू शाही, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून, सुशील सिंह कैंतुरा एवं किशन राजगुरु मास्टर ट्रेनर युवा आपदा मित्र द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षित 50 युवा आपदा मित्रों के सहयोग से
जनपद में आपदा प्रबंधन तंत्र और अधिक सशक्त व प्रभावी होगा। युवा आपदा मित्र संकट के समय स्थानीय समुदाय एवं प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्यों में सहयोग देकर मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा में अमूल्य योगदान देंगे।

इस अवसर पर एन.सी.सी की ओर से कर्नल आदित्य जॉन पाॅल, मेजर शशि मेहता, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मेजर जिया लाल, ओनरी कप्तान कृष्ण तड़ियाल, हवलदार राकेश कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गृह मंत्रालय एवं उत्तराखंड शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
[08/12, 3:32 pm] +91 70550 07006: प्रेस नोट –

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 08 दिसम्बर 2025 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें श्री मनेन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून, श्री अमित आजाद (औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, रूद्रप्रयाग) एवं श्री ऋषभ धामी, (औषधी निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, टिहरी) शामिल रहे।

निरीक्षण में निम्नलिखित होलसेल एवं रिटेल की मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।

मदान मेडिकोज, 11-बी. प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० विकास पाल हैं। स्टोर में अधिक गंदगी और सामान अव्यवस्थित पाया गया। स्टोर के दवाईयों के क्रय-विक्रय के सम्बंध में जानकारी ली गयी और बिल की जांच भी की गयी। प्रतिबंधित कफ सिरप की 18 पेट्टी अलग से बंद अवस्था में रखी पायी गयी। 02 फ्रिज और 01 डिप फ्रिज भी पाया गया जिनपर तापमान डिस्प्ले भी पाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा दो दवाईयां नमूने हेतु जब्त किया गया तथा स्टोर में साफ-सफाई रखने और दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रैक में रखने के निर्देश दिये गए।

रिया मेडिकोज, सी-2, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० गौरव बक्शी से मेडिकल स्टोर के सम्बध में जानकारी प्राप्त की गयी। एक फ्रिज तापमान डिस्प्ले सहित चालू अवस्था में पाया गया। कफ सिरप अलग पेट्टी में बंद रखी मिली। स्टोर में दवाईयों का रख-रखाव व्यवस्थित पाया गया, किन्तु कुछ दवाईयां फर्श पर मिली, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिये।

मेड एट डोर मेडिकोज, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० आंचल शर्मा है। संस्था की फार्मासिस्ट कृष्णा जखमोला अनुपस्थित पायी गई। मयंक कपूर द्वारा बताया गया कि वे कई दिनों से अनुपस्थित है, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा उपस्थित अन्य दो फॉर्मासिस्ट का नाम लाईसेन्स में शामिल करने का सुझाव दिया। फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं पाया गया। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी नहीं पाया गया। रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई। नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। फर्श पर भी अनेक दवाईयां पायी गई। उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिति, अनेक एक्सपायर दवाईयों और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया और क्रय-विक्रय पर भी रोक लगाई गयी, जब तक उक्त संस्था द्वारा अनियमितताओं को दूर कर स्पष्टीकरण कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध नहीं कराया जाता।

एस० आर० फार्मा, डी-7, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था की प्रो० निशु गोयल हैं। फॉर्मासिस्ट संजय बिंदाल उपस्थित पाये गए। फिज में अनेक एक्सपायर दवाईयों पायी गई और फिज में तापमान डिस्प्ले भी नहीं पाया गया। नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई। साथ ही कॉम्पलेक्स में अन्य स्टोर की जांच की गयी, जहां गंदगी और सीलन पायी गई। जांच पर पाया गया कि इस स्टोर का लॉईसेन्स नहीं बनाया गया है, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त की गयी और उक्त स्टोर को उसी समय सिल बन्द करा गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा प्रत्येक माह इसी प्रकार ड्रग विभाग के साथ संयुक्त औचक निरीक्षण किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि जिले में आमजन तक सही दवाईयां उपलब्ध हो सकें। मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाये जाने पर उनपर उचित कार्यवाही की जाती है।

(सीमा डुँगराकोटी)
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
देहरादून
[08/12, 6:03 pm] +91 89586 70242: *प्रेस नोट*

*मा0 मुख्यमंत्री की जन नीतियों से प्रेरित, डीएम जनदर्शन; जनभावना अनुरूप समाधान; एक्शन*

*बेटी ने ही कर दी धोखाधड़ीः असमर्थ 93 वर्षीय बुजुर्ग पिता के बैंक खाते से ही कर दिए 10 लाख गायब,*

*बेटे ने धोखे से बनाई वसीयत! माता मुन्नी देवी की शिकायत पर भरण-पोषण एक्ट में वाद दर्ज करने के निर्देश*

*पिता के निधन के बाद बेटी का छल! विधवा मां के दिए घर पर कब्जा, जांच के आदेश*

*5 लाख के ऋण ने बढ़ाई मुश्कििलें! पति की मौत के बाद नेहा ने प्रशासन से मांगी राहत,*

*दिव्यांग वकील साहनी के चेहरे पर लौटी मुस्कान, मौके पर पेंशन स्वीकृत, बुजुर्ग राजवंशी को भी मिली मदद*

*गरीबी व इलाज संकटः विधवा एकादशी देवी व पिंकी देवी को प्रशासन ने आर्थिक सहायता के लिए बढ़ाए कदम*

*दुर्घटना में अपना पैर गवां चुकी दिव्यांग रेखा देवी को पेंशन स्वीकृत, बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहायता*

*जनता दर्शन में डीएम ने 176 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए।*

*देहरादून 08 दिसंबर,2025 (सू.वि),*
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से भारी संख्या में पंहुचे लोगों ने घरेलू व जमीन विवाद, सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण, प्रमाण पत्र आदि से जु़ड़ी 176 समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उच्च प्राथमिकता पर उनका समाधान करना सुनिश्चित करें।

बेटी ने ही कर दी घोखाधडी। चलने फिरने में असमर्थ 93 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह ने अपनी ही बेटी पर धोखाधडी कर उनके बैंक से ही 10 लाख निकालने की शिकायत पर लीड बैंक अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं बुजुर्ग मुन्नी देवी ने बताया कि पति की मृत्यु की बाद उनके छोटे बेटे ने घर की सारी संपत्ति एवं बैंक खातों में जमा पूंजी धोखे से वसीयतनामा बनाकर अपने नाम कर दी है। इस पर डीएम ने भरण पोषण एक्ट में वाद दायर करते हुए वसीयतनामा की विधिक जांच कराने के निर्देश दिए। पंडितवाडी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला लता त्यागी ने बहू द्वारा घर कब्जा करने और घर से निकालने की शिकायत पर भी भरण पोषण एक्ट में वाद दायर कराया गया। दुर्गा नगर निवासी बजुर्ग राधा ने बताया कि उन्होंने एमडीडीए चन्द्रनगर कॉलोनी में अपनी बेटी को रहने के लिए घर दिया था, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद बेटी ने उस धोखे से उस घर ही कब्जा कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा दी है। इस पर डीएम ने एडीएम को सब रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब कराई।

विधवा नेहा ने ऋण माफ करने की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पति ने बैंक से 5 लाख का ऋण लिया था। करंट लगने से उनके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। तीन साल तक बैंक किस्त नियमित जमा की है। परंतु उनके पास कोई काम नहीं होने के कारण वो किस्त भरने में असमर्थ है। जिस पर लीड बैंक अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए।

शारीरिक रूप से दिव्यांग वकील साहनी ने बताया कि उनकी अभी तक दिव्यांग पेंशन नहीं लगी है। इस पर 80 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति की मौके पर ही पेंशन स्वीकृत की गई। वहीं 70 वर्षीय बुजुर्ग इन्दु राजवंशी ने वृद्धावस्था पेंशन की लगने की समस्या पर उनका आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए मौके पर ही आवेदन कराया गया।

विधवा पिंकी देवी ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता चाहने पर एसडीएम को जांच कर प्रकरण प्रस्तुत करने को कहा गया। अपना इलाज कराने में असमर्थ विधवा एकादशी देवी ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। गरीब महिला सर्वेश एवं माहेश्वरी देवी ने प्रधानमंत्री आवास की गुहार लगाई। परिवार की कमजोर आर्थिकी का हवाला देते हुए सपना ने नर्सिंग की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। जिस पर डीपीओ को प्रकरण की जांच करने को कहा गया।

एक पैर से दिव्यांग रेखा देवी ने पुत्री की शादी के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर ओसी क्लेक्ट्रेट को जांच करवा के प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को महिला का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाने को कहा गया।

अठूरवाला निवासी अनीता चौहान ने जिलाधिकारी से गुहार लगाएगी दैवीय आपदा के दौरान उनका मकान ध्वस्त हो गया है उन्होंने पुनर्विस्थापन की टीम से गुहार लगा जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं निदेशक टीडीसी पुनर्वास को कार्रवाई के निर्देश दिए।

देहरादून से भानिवयावाला, जौली होते हुए थानों तक परिवहन निगम, स्मार्ट सिटी या इलेक्ट्रिक बस सेवा न होने से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी की शिकायत पर डीएम ने एडीएम से अभी तक बस सेवा शुरू न किए जाने की रिपोर्ट तलब की है। थानों में अवैध मस्जिद एवं अवैध रूप से चल रहे मदरसा की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने एडीएम को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुडियाल के सदस्य क्षेत्र ने थानों क्षेत्र में फलदार एवं हरे भरे पेड़ों को अवैध तरीके से काटे जाने की शिकायत पर एडीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। जोलियो के समस्त ग्राम वासियों ने ग्राम समाज, वन पंचायत की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा मुक्त करवाने पर तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत झाझरा की भूमि पर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए गए। कारगी ग्रंाट में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त को त्वरित कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए। लोनिवि द्वारा दारागाड-कथियान मोटर मार्ग पर अनियमितता के साथ अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम चकराता व अधिशासी अभियंता को संयुक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सुन्दरवाला निवासी ओमकार शर्मा ने 33 केबी विद्युत पोल एवं तारें भवन के ऊपर से हटवाने का अनुरोध पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

पुनीत अग्रवाल ने घर से चोरी हुए आभूषण एवं नकदी की बरामदगी कराए जाने पर सीओ पुलिस को प्रकरण की स्वयं समीक्षा करते हुए तत्काल आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मौ0 इकबाल, शाहिद, फहीम, फुरकाना, खुर्शीद अहमद, अगस्त में अतिवृष्टि व बाढ़ से घर क्षतिग्रस्त एवं बाथरूम टूट जाने आर्थिक अनुदान सहायता की गुहार लगाई।

इस दौरान पीडित लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरिगिरी, एसडीएम विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।
[09/12, 3:22 pm] +91 79061 00399: प्रेस नोट
जिला चिकित्सालय; स्वास्थ्य सेवाओं में आया अभूतपूर्व सुधार

जिले में रफ्तार पकड़ती स्वास्थ्य सेवाएं; मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में जूटा जिला प्रशासन

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में हुआ सुविधा का विस्तार, अब दो वार्ड संचालन

डीएम स्वंय कर रहे हैं एसएनसीयू की मॉनिटरिंग; सीएमओ एवं चिकित्सकों से लेते हैं जानकारी व सुझाव

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में अब तक हुआ 491 शिशु बेहतर स्वास्थ्य उपचार

शत प्रतिशत स्वास्थ्य उपचार के लिए जाना जा रहा है (एसएनसीयू) डॉक्टर/ स्टॉफ दे रहे हैं बेहतर सेवा
देहरादून दिनांक 09 दिसंबर 2025,(सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल के सत्त प्रयासों और निगरानी के फलस्वरूप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं तेज़ी से बेहतर हुई हैं। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए विगत वर्ष 12 नवम्बर 2024 को 6 बेड से प्रारम्भ हुआ स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) अब दोगुनी क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस यूनिट में दो मदर वार्ड, स्टाफ रूम तथा पूर्ण सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग और मजबूत हुई है। निरंतर फॉलोअप एवं 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं के चलते बड़ी संख्या में नवजातों को समय पर उपचार का लाभ मिल रहा है। (एसएनसीयू) प्रारम्भ (12 नवम्बर/दिसम्बर 2024)/ 51 नवजातों को उपचार का लाभ मिला है। तथा 1 जनवरी 2025 से वर्तमान तक 440 नवजातों का सफलतापूर्वक उपचार मिला है। नवजातों को अस्पताल तक लाने/ले जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक डेडिकेटेड वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सप्ताह 2 नवजातों को ईको परीक्षण हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जिससे गंभीर शिशुओं को समय पर उच्च स्तरीय देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

जिला चिकित्सालय का आधुनिक ब्लड बैंक भी युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही जनहित में समर्पित कर दिया जाएगा।

राज्य का प्रथम आधुनिक टीकाकरण कक्ष;
गांधी शताब्दी अस्पताल में स्थापित प्रदेश का पहला आधुनिक एवं चाइल्ड-फ्रेंडली टीकाकरण कक्ष अब प्रतिदिन सुबह 8ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक संचालित हो रहा है।इससे कामकाजी अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण कराना हुआ अत्यंत सरल, प्रतीक्षा समय में कमी आई है। बच्चों के अनुकूल माहौल के कारण टीकाकरण प्रक्रिया और सुगम बनी। इस सुविधा के शुरू होने से जिले की टीकाकरण सेवाओं में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता सुधार और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

–‐-0—-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।
[09/12, 4:41 pm] +91 70855 25445: *PIB DEHRADUN*
*Government of India*

*Press Release*

*Dated: 09.12.2025*

*मिट्टी से आय का नया अवसर : कार्बन क्रेडिट मॉडल आईआईटी रुड़की और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी*

-भारत में सरकार–अकादमिक साझेदारी का पहला मॉडल, जो बेहतर मृदा स्वास्थ्य को उत्तर प्रदेश के किसानों की बढ़ी हुई आय से जोड़ता है

-वैज्ञानिक प्रमाण-आधारित मार्ग, जो किसान आय बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य बहाल करने और भारत के नेट-जीरो 2070 लक्ष्यों, वैश्विक जलवायु लक्ष्यों और किसान समृद्धि को समर्थन देता है

-आईआईटी रुड़की उन्नत डिजिटल मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग और सत्यापन (MRV) प्रणाली का उपयोग करता है, जिससे वैश्विक मानकों के अनुरूप उच्च-गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट सुनिश्चित किए जाते हैं

 

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग द्वारा अधिकृत आईआईटी रुड़की एक अग्रणी कार्यक्रम प्रारम्भ कर रहा है, जिसके माध्यम से किसान वैज्ञानिक रूप से सत्यापित कार्बन क्रेडिट के आधार पर प्रत्यक्ष आय प्राप्त कर सकेंगे। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजिटल मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग और वेरिफिकेशन (डी.एम.आर.वी.) प्रणाली का उपयोग करेगा। न्यूनतम जुताई, कवर क्रॉपिंग, अवशेष प्रबंधन, कृषि-वनीकरण तथा उन्नत बायो-फर्टिलाइज़र प्रयोग जैसी प्रक्रियाओं से मृदा कार्बन वृद्धि तथा खेत-स्तरीय ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी को वैज्ञानिक रूप से मापा जाएगा तथा इन मूल्यों को सत्यापित कार्बन क्रेडिट में परिवर्तित किया जाएगा। इन क्रेडिट की बिक्री से प्राप्त आय सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। किसान-प्रथम दृष्टिकोण को उजागर करने हेतु जनसंदेश इस प्रकार रखा गया है: सीधी कमाई, स्थानीय फायदा।

कार्यक्रम का प्रारम्भ सहारनपुर मंडल से होगा, जिसमें प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने की प्रबल क्षमता है। आईआईटी रुड़की किसानों, कार्बन मार्केट तथा वैश्विक खरीदारों के मध्य आवश्यक संपर्क भी स्थापित करेगा। उद्योग के लिए यह कार्यक्रम पारदर्शी रूप से मापित, वैज्ञानिक रूप से सत्यापित एवं उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट उपलब्ध कराता है—जिससे नेट-जीरो प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पुनर्योजी कृषि और ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा।

आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत ने कहा, “यह पहल किसानों को जलवायु कार्रवाई में सार्थक भागेदारी देती है, जिससे उनकी टिकाऊ प्रथाएँ प्रत्यक्ष और मापनीय आय में बदलती हैं। वैज्ञानिक कठोरता और जमीनी कार्यान्वयन को जोड़ते हुए, आईआईटी रूड़की कृषि समुदायों को सशक्त बनाने, उनकी क्षमता बढ़ाने और कृषि-आधारित कार्बन क्रेडिट के माध्यम से नए आर्थिक अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

आईआईटी रूड़की के प्रधान अन्वेषक प्रो. ए. एस. मौर्य ने कहा, “हमारा वैज्ञानिक ढांचा सुनिश्चित करता है कि मिट्टी में संग्रहित प्रत्येक टन कार्बन को मापा, सत्यापित और आय में परिवर्तित किया जाए। यह कार्यक्रम सिर्फ कार्बन क्रेडिट के बारे में नहीं है—यह मिट्टी के स्वास्थ्य को पुनर्जीवित करने, कृषि लागत घटाने और करोड़ों किसानों के लिए आय के नए स्रोत बनाने के बारे में है।”

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के प्रमुख सचिव श्री रविंदर ने कहा, “राज्य सरकार इस परिवर्तनकारी कार्यक्रम में आईआईटी रूड़की की भूमिका का स्वागत करती है। यह साझेदारी किसानों को टिकाऊ प्रथाओं का सीधा लाभ देने के साथ ही भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं को भी मजबूत बनाती है।”

इस कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े पैमाने पर टिकाऊ कृषि प्रथाओं का शुभारम्भ शीघ्र ही किया जाएगा।
[09/12, 5:54 pm] +91 79061 00399: प्रेस नोट

सम्पति लालच; अतिक्रमित किए पिता के अधिकार; पिता को सड़क पर ले आया पुत्र; जिला प्रशासन बना मददगार; अब डीड रद्द

कूटरचित दस्तावेज से बुजुर्ग की सम्पति कराई पत्नी के नाम; डीएम ने दर्ज कराया मुकदमा; गिफ्ट डीड रद्द

बडे़ बेटे ने 88 वर्षीय बुजुर्ग बीमार पिता से कूटरचित दस्तावेजों से हड़पी पिता की 2 बड़ी सम्पति; डीएम तक पंहुचा मामला; प्राथमिकी दर्ज;

बुजुर्ग पिता से पावर ऑफ एटार्नी प्राप्त कर बेटे ने धोखे से सम्पति करदी अपनी पत्नी के नाम गिफ्ट डीड

बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय व्यथितों का उत्पीड़न नही है क्षम्यः

देहरादून, दिनांक 09 (सू०वि०) जिलाधिकारी सविन बंसल को 88 वर्षीय बीमार बुजुर्ग राजेन्द्र स्वरूप अग्रवाल द्वारा एक गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बड़े पुत्र ने उनके नाम पर बनाई गई पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग करते हुए उनकी नेहरू कालोनी स्थिति 2 संपत्तियों को गलत तरीके से अपनी पत्नी पूजा अग्रवाल के नाम गिफ्ट डीड के माध्यम से हस्तांतरित कर दिया।
नेहरू कालोनी स्थित 2 सम्पतियों को कूटरचित दस्तावेजों एवं धोखे से पावर ऑफ अटार्नी करवाकर बुजुर्ग की सम्पत्ति हड़पने का मामला डीएम के सम्मुख आया, जिस पर जिला प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए डीड रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है। पिता के अधिकारों को अतिक्रमित करते हुए बेटे ने सम्पति को अपनी पत्नी के नाम करा दिया। सम्पति से प्राप्त किराये से पिता का उपचार चलता था। गिड़गिड़ाते हुए बजुर्ग पिता ने उपहार डीड रद्द करने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा उप निबंधक कार्यालय को प्रकरण की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धजनों के साथ किसी प्रकार का धोखाधड़ी, दबाव या कूटरचना कर संपत्ति हड़पने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रकरण की पूरी जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि वे उपचार हेतु अपनी बेटी के पास गाजियाबाद गए हुए थे, इसी दौरान बड़े पुत्र ने कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर नेहरू कॉलोनी स्थित उनकी दो संपत्तियों को अपने पक्ष में कर लिया। बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उक्त गिफ्ट डीड को निरस्त कराया जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार कार्यालय ने सम्बन्धित के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी में दर्ज कराया वाद। जिला प्रशासन द्वारा तथ्यों की पड़ताल करते हुए उपहार डीड रद्द कर दिया गया है।
—0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून
[09/12, 7:20 pm] +91 89586 70242: प्रेस नोट
रोटरी क्लब मसूरी द्वारा बहु-विषयक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन मसूरी, दिनांक — 9 दिसंबर 2025 को रोटरी क्लब मसूरी के अनुरोध पर तथा जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में गर्ल्स इंटर कॉलेज मसूरी में एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आपदा प्रबंधन, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति एवं नया मोटर वाहन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
🔹 जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मास्टर ट्रेनर श्री राजू शाही ने आपदा में सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण तथा प्राथमिक प्रतिक्रिया पर प्रशिक्षण प्रदान किया।
🔹 केंद्र साइबर क्राइम के विशेषज्ञ श्री गिरीश शर्मा द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता पर जागरूक किया गया।
🔹 नशा मुक्ति विषय पर श्री डॉ. फ़राज़ खान ने नशे के दुष्परिणाम, मानसिक व शारीरिक प्रभाव तथा युवाओं में बढ़ती लत पर रोक हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
🔹 नया मोटर वाहन अधिनियम के विषय में श्री एम. पपनोई द्वारा सड़क सुरक्षा नियम, दंड प्रावधान एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार पर दिशानिर्देश प्रदान किए गए।

🔹 रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल, सेवानिवृत्त आई.जी. श्री त्रिपाठी व क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समाजहित में जागृत रहने व नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन एवं क्लब के सहयोग से सफल रूप से संचालन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान के लिए प्रसन्नता जताई तथा भविष्य में भी ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण की अपेक्षा व्यक्त की।
[09/12, 7:49 pm] +91 70550 07006: ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ की मंजूरी पर सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार

नैनीताल/उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 1700 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री भट्ट ने कहा कि ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए भारत सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। स्वीकृत की गई यह राशि 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर खर्च की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 1228 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, आर्थिक गतिविधियों और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच को और सुदृढ़ता मिलेगी।

सांसद अजय भट्ट ने ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास एवं सड़क संरचना को मजबूत बनाने के लिए पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

]]>
https://laxyanews.com/health/54537shankaracharya-swami-shri-avimukteshwarananda-saraswati-maharajs-winter-chardham-darshan-yatra-from-ukhimath-to-jyotirmath-pandukeshwar-is-about-to-conclude/feed/ 0 54537
 अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर दून अस्पताल https://laxyanews.com/health/dhami-governments-bulldozer-ran-on-illegal-shrine-doon-hospital/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=dhami-governments-bulldozer-ran-on-illegal-shrine-doon-hospital https://laxyanews.com/health/dhami-governments-bulldozer-ran-on-illegal-shrine-doon-hospital/#respond Sat, 26 Apr 2025 10:48:28 +0000 https://laxyanews.com/?p=51326  सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई थी शिकायत, प्रशासनिक जांच के बाद हुई देर रात में कार्रवाई

देहरादून। राजधानी के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को लेकर सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत को प्रशासनिक जांच ने पूरा करते हुए देर रात बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया ।ये मजार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी। खास बात ये कि ध्वस्त किए गए अवैध मजार के मलबे से कोई अवशेष नहीं मिले।

जानकारी के मुताबिक सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की ओर से ये शिकायत दर्ज किए जाने के बाद डीएम देहरादून द्वारा इस विषय पर जांच पड़ताल करने को कहा गया था ,जिसके बाद नगर प्रशासन द्वारा उक्त अवैध संरचना के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके द्वारा राजस्व, नगर निगम,पी डब्ल्यू डी , दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों में इस बारे में जांच पड़ताल की गई ।

जानकारी के मुताबिक दून अस्पताल की मजार अवैध है या नहीं सरकारी भूमि पर है अथवा नहीं ? इसके निर्माण संबंधी अनुमति ली गई थी अथवा नहीं ? इस बारे में बारीकी से जांच की गई साथ ही अस्पताल प्रशासन से इस बारे में आख्या मांगी गई, इसके बाद यहां के खादिम को नोटिस जारी किया गया था।

इस मजार को लेकर देहरादूनवासियों में तरह तरह की चर्चाएं भी होती रही है। कोई इसे फकीर तो कोई इसे किसी अन्य तरह की मजार बताता है। यहां बैठे खादिम अस्पताल के मरीजों के बीच जाकर यहां जाकर इबादत करवाने का अंधविश्वास का काम करते थे, जिससे अस्पताल प्रशासन भी परेशान रहता था। बताया जाता है कि अवैध रूप से बने इस धार्मिक संरचना से कई लोग अपना कारोबार चला रहे हैं।

खबर है कि पूर्व में भी अस्पताल प्रशासन ने भी उपचार के दौरान आ रहे व्यवधान पर शासन को पत्र लिख कर इसे यहां से हटाने की मांग की थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने देर रात अस्पताल मार्ग को सील कर पुलिस फोर्स तैनात कर अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अवैध मजार की ध्वस्तीकरण का काम पूरा किया।

]]>
https://laxyanews.com/health/dhami-governments-bulldozer-ran-on-illegal-shrine-doon-hospital/feed/ 0 51326
साइंटिफिक-एनालिसिस राष्ट्रपति व मुख्य न्यायाधीश के मध्य संवैधानिक मर्यादा की दरार पड़ी https://laxyanews.com/health/scientific-analysis-there-was-a-rift-in-the-constitutional-dignity-between-the-president-and-the-chief-justice/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=scientific-analysis-there-was-a-rift-in-the-constitutional-dignity-between-the-president-and-the-chief-justice https://laxyanews.com/health/scientific-analysis-there-was-a-rift-in-the-constitutional-dignity-between-the-president-and-the-chief-justice/#respond Sun, 01 Dec 2024 20:36:03 +0000 https://laxyanews.com/?p=48944 साइंटिफिक-एनालिसिस

राष्ट्रपति व मुख्य न्यायाधीश के मध्य संवैधानिक मर्यादा की दरार पड़ी

26 नवम्बर को भारत ने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर संविधान दिवस बनाया गया | इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश के मध्य संवैधानिक मर्यादा की दरार स्पष्ट दिखाई दी, जिससे देशवासियों के ललाट पर चिंताओं की लकीरें खींच दी | इससे बिखरते व खत्म होते लोकतन्त्र में चारों स्तम्भों की अवधारणा वाली आधार नीव की बुनियाद भी धाराशाही होती हुई नजर आई |

पिछले कुछ वर्षों से उच्चतम न्यायालय के अन्दर बनाये जाने वाले संविधान-दिवस में राष्ट्रपति महोदय उपस्थिति दर्ज करवा के उसे राष्ट्र व भारत-सरकार का आधिकारीक कार्यक्रम होने की मोहर लगाती थी | इस बार सुप्रीम कोर्ट के इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति नहीं गई | भारत के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें निमंत्रण नहीं दिया या राष्ट्रपति ने उस निमंत्रण को ठुकरा दिया | यह अपने आप में यक्ष प्रश्न हैं क्योंकि जिस संविधान के नाम पर उत्सव बनाकर बधाईयां दी जा रही थी उसी संविधान की शपथ व पद की गरिमा राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश को दिलाते हैं और मुख्य न्यायाधीश राष्ट्रपति को दिलाते हैं |

महामहिम राष्ट्रपति संविधान दिवस के कार्यक्रम में पुरानी संसद भवन में गई तो उन्होंने मुख्य न्यायाधीश को निमंत्रण देकर क्यों नहीं बुलाया व मंच पर उचित, नैतिक एवं संवैधानिक मर्यादा के अनुरूप पास में कुर्सी पर क्यों नहीं बैठाया | उच्चतम न्यायालय, भारत सरकार का हिस्सा नहीं हैं, यह सिर्फ लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए उच्चतम न्यायालय के गेट पर बड़े-बड़े अक्षरों में उसके नाम के निचे भारत-सरकार लिखा हैं। न्यायपालिका तो लोकतन्त्र का प्रमुख स्तम्भ हैं | भारतीय मीडिया के लोग व सभी संवैधानिक कुर्सी पर बैठे लोग उसे चौथा स्तम्भ कहते हैं लेकिन इन्हें निचे खड़े होकर फोटो खींचने व जी-हजूरी करने से फुर्सत नहीं हैं | राष्ट्रीय मंच पर मीडिया के प्रतिनिधि को बैठाकर उसके माध्यम से संविधान की शपथ, मर्यादा व उसके अनुरूप काम करने की प्रतिज्ञा देश व दुनिया के सामने लेते हुए इन्हें शर्म आती हैं, शायद पत्रकार लोग पत्रकारिता करते समय अपने जीवन का बलिदान और कर्म राष्ट्र के लिए नहीं अपितु पैंसों व प्राइवेट कम्पनीयों के लिए करते है |

राष्ट्रपति ने राष्ट्र के संविधान-दिवस कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश को बुलाया हो लेकिन मुख्य न्यायाधीश वहां नहीं गये व उच्चतम न्यायालय मे अपना अलग ही कार्यक्रम बनाया | यह अपने आप में असंवैधानिक और शपथ की अवेहलना सहित सबसे बड़े राष्ट्रदोह में गिना जाता है । इससे आम नागरिकों के दिल व दिमाग में यह बात बैठ गई कि राष्ट्रपति के आदेश को मुख्य न्यायाधीश न मानने की तानाशाही वाली शक्ति रखते हैं | इसके विपरित जो मुख्य न्यायाधीश और संविधान संरक्षक का दर्जा प्राप्त पूर्ण संविधान पीठ के न्यायाधीश जिनके फैंसलों को राष्ट्रपति भी नहीं बदल सकते वो राष्ट्रपति व उनसे शपथ लेकर संवैधानिक पदों पर बैठने वाले लोगों को नहीं बुला सकते वो संविधान की क्या रक्षा करेंगे व जनहित के मामलों में कैसे इनके खिलाफ फैसला देना तो दूर आदेश में लिखित टिप्पणी करेंगे |

उच्चतम न्यायालय के अन्दर शाम को बनाये गये संविधान दिवस में प्रधानमंत्री ने पहली बार उपस्थिति दर्ज करवाई | नैतिकता व मर्यादा के अनुरूप प्रधानमंत्री को शर्म व लज्जा नहीं आई कि वो तो संविधान दिवस के कार्यक्रम में उनको नहीं बुलाते व स्वयं उनके कार्यक्रम में चले जाते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 जारी करी | इससे पहले राष्ट्रपति की उपस्थिति में यह रिपोर्ट जारी हुई व शायद उन्हें सौंपी भी गई | जब उच्चतम न्यायालय राष्ट्रपति को सीधी रिपोर्ट नहीं दे सकता तो संविधान पीठो और उसके फैसलों का संवैधनिक आधार तो खत्म हो गया | राष्ट्रपति भी संविधान के अनुसार मुख्य न्यायाधीश से सलाह किस आधार पर मांगेगे | जब फाईल कार्यपालिका के प्रमुख प्रधानमंत्री के माध्यम से राष्ट्रपति के पास जायेगी तो संविधान संशोधन के मामलों व कार्यपालिका के खिलाफ चल रहे अदालती मामलों में न्याय की सम्भावना विवादों से बच भी पायेगी | यह प्राकृतिक न्याय की अवधारणा को ही खत्म करना नहीं होगा |

नोट – इस पूरे साइंटिफिक-एनालिसिस में संवैधानिक पदों की बात करी गई हैं, इन पदों पर कौन व्यक्ति कार्य या नौकरी कर रहा है उससे कोई लेना-देना नहीं हैं |

शैलेन्द्र कुमार बिराणी
युवा वैज्ञानिक

 

 

]]>
https://laxyanews.com/health/scientific-analysis-there-was-a-rift-in-the-constitutional-dignity-between-the-president-and-the-chief-justice/feed/ 0 48944
श्रीशंकराचार्य चिकित्सा सेवालय अस्पताल का भूमिपूजन सम्पन्न https://laxyanews.com/health/bhoomipujan-of-shri-shankaracharya-medical-service-hospital-completed/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=bhoomipujan-of-shri-shankaracharya-medical-service-hospital-completed https://laxyanews.com/health/bhoomipujan-of-shri-shankaracharya-medical-service-hospital-completed/#respond Fri, 22 Nov 2024 14:22:54 +0000 https://laxyanews.com/?p=48787  

*लोक कल्याण के लिए सदैव तत्पर है ज्योतिर्मठ

श्रीशंकराचार्य चिकित्सा सेवालय अस्पताल का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ*

ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘१००८’

21 नवम्बर 2024, ज्योतिर्मठ, चमोली, उत्तराखंड
हिमालय के गोद में बसा मुकुटमणि चमोली के ज्योतिर्मठ से आज एक नया अध्याय जुड गया है । श्रीशंकराचार्य चिकित्सा सेवालय के तत्वावधान में बनने वाले इस विशाल चिकित्सालय का भूमिपूजन आज सेलंग गांव में सम्पन्न हुआ ।

ज्योतिर्मठ की ओर से सदा लोककल्याण की भावना से सामाजिक, धार्मिक कार्य किए जा रहे हैं, इस क्रम में बहुत दिनों से प्रतीक्षित लोक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हमारे ब्रह्मलीन पूज्य गुरुदेव जी की इच्छा थी कि यहां एक बडा चिकित्सालय बनाकर मठ की ओर से जनता की निःशुल्क सेवा की जाए , उसी क्रम को पूरा करने के लिए आज भूमिपूजन किया गया है , हम चाहते हैं कि सब लोग स्वस्थ प्रसन्न रहें , सब निरोगी रहें और किसी के जीवन में चिकित्सा का अभाव के कारण कोई समस्या ना आए । अपने सन्देश में ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज ने अपने सन्देश में कहा कि सीमांत क्षेत्र में सभी सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय की मांग रही है। उन्होंने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए श्रीशंकराचार्य चिकित्सा सेवालय के निर्माण का संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत भूमि पूजन के साथ आप लोगो के सम्मुख संपन्न हुआ है । पूज्यपाद शङ्कराचार्य जी महाराज ने सभी क्षेत्र वासियों आपको अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की ।

आज प्रातः ज्योतिर्मठ की ओर से भगवती राजराजेश्वरी , भगवती नवदुर्गा , भगवती भुवनेश्वरी जी सहित सभी देवस्थानों की पूजा की । सेलंग गांव पहुँच कर भूम्याल देवता की पूजा कर गढी भवानी को भोग आरती समर्पित किया ।

गुरुपुष्य योग में विधि-विधान से पंचांग पूजन सम्पन्न हुआ । समस्त पूजा विधि डा प्रदीप सेमवाल जी और जगदीश जोशी जी द्वारा सम्पन्न कराया गया ।

श्रीशंकराचार्य चिकित्सा सेवालय के भूमि पूजन बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में किया गया। शंकराचार्य के प्रतिनिधि ब्रह्मचारी मुकुन्दानंद के द्वारा भूमि पूजन से संबंधित कार्य संपन्न हुए । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शंकराचार्य पहल की सराहना करते हुए कहा कि शंकराचार्य चिकित्सा सेवालय जनता के लिए वरदान साबित होगा ।

ज्योतिर्मठ प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद महाराज ने प्रस्तावित चिकित्सा सेवालय की रूप रेखा के बारे मे जानकारी दी।

स्थानीय निवासी डॉक्टर बृजेश सती ने कहा कि शंकराचार्य जी की है परिकल्पना साकार होने का समय आ गया है। कहा कि यह कार्य सभी लोगों के सामुहिक प्रयासों से संपन्न होगा। लोगों को यहां पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसी उद्देश्य के लिए या सेवलय बन रहा है।
ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा स्थानीय लोगों की मांग पूरा होने का समय आ गया है। उन्होंने इसके लिए शंकराचार्य जी का आभार व्यक्त किया । चमोली मंगलम् के अध्यक्ष प्रकाश रावत ने भी कहा कि विकास की दृष्टि से इस पिछड़े क्षेत्र में चिकित्सालय की स्थापना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
व्यापार संघ के अध्यक्ष नेनी भंडारी ने ज्योतिर्मठ प्रबंधन को इस लिखने कार्य के लिए संपूर्ण नगर क्षेत्र की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की संपूर्ण नगर क्षेत्र की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की । कृष्णमणि थपलियाल जी ने कहा कि शंकराचार्य मठ का सत्कार्य लोगों को प्रेरित करता है । केन्द्रीय धार्मिक डिमरी पंचायत के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी ने कहा कि इस पुनीत कार्य में हमें अपनी भूमिका तय करके इसमें सहभागिता देनी चाहिए । डा मोहन रावत ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए ये बडे गौरव का विषय है ।
ज्योतिर्मठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा ये पूरे उत्तराखंड की समस्या है , इस अस्पताल के बनने से लोगों को लाभ मिलेगा और इन समस्याओं का निराकरण होगा । देवपुजाई समिति के अध्यक्ष भगवतीप्रसाद नम्बूरी जी के कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबको इस सेवा कार्य में लग जाना चाहिए । कर्णप्रयाग से पधारे योगी ऐश्वर्य नाथ जी ने कहा कि समाज सेवा का कार्य राजनेताओं का है लेकिन सन्त समाज सदा लोककल्याण के लिए आगे बढ़े प्रयत्नशील रहते हैं , अस्पताल का निर्माण इसी का एक महत्वपूर्ण अंग है ।
ज्योतिर्मठ के व्यवस्थापक ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानन्द ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे सर्वश्री कुशलानन्द बहुगुणा जी, वरिष्ठ पुजारी शिवानन्द उनियाल ,पीठ पुरोहित आनन्द सती, आर्किटेक्चर प्रवीण गोयल , डा निशांत तिवारी, लक्ष्मीप्रसाद त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह फरकिया, महिमानन्द उनियाल, अनिरुद्ध उनियाल, अभिषेक बहुगुणा, कमलेशकान्त कुकरेती, अमित तिवारी, उमेश सती, संजय उनियाल, विजय सती, मोहन सिंह फर्स्वाण, बच्चन सिंह पंवार शुकदेव सिंह बिष्ट, , शिशुपाल सिंह भण्डारी, भरत सिंह कुंवर, महादीप पंवार, वैभव सकलानी, अभिषेक बहुगुणा, समीर डिमरी, प्रदीप भट्ट, अनिल डिमरी, नवीन जोशी, दिनेश सती, सरिता उनियाल, श्रीकांत बिष्ट , धर्मेन्द्र नेगी, विक्रम फर्स्वाण, महिला मंगल दल की अध्यक्षा सरिता देवी फर्स्वाण, भूम्याल पशवा राजे सिंह विष्ट सतीशचन्द्र डिमरी, आदि अनेंको लोग उपस्थित रहे ।

]]>
https://laxyanews.com/health/bhoomipujan-of-shri-shankaracharya-medical-service-hospital-completed/feed/ 0 48787
The reach of news of Pahaadon Ki Goonj Hindi newspaper is showing a big contribution in the development of rural areas: Shabnam Chauhan https://laxyanews.com/uncategorized/the-reach-of-news-of-pahaadon-ki-goonj-hindi-newspaper-is-showing-a-big-contribution-in-the-development-of-rural-areas-shabnam-chauhan/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=the-reach-of-news-of-pahaadon-ki-goonj-hindi-newspaper-is-showing-a-big-contribution-in-the-development-of-rural-areas-shabnam-chauhan https://laxyanews.com/uncategorized/the-reach-of-news-of-pahaadon-ki-goonj-hindi-newspaper-is-showing-a-big-contribution-in-the-development-of-rural-areas-shabnam-chauhan/#respond Wed, 03 Jul 2024 03:07:04 +0000 https://laxyanews.com/?p=47191 पहाड़ों की गूँज हिन्दी  समाचार पत्र  की खबर के पहुँच से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बड़ा योगदान  दिखाई  दे रहा है: शबनम  चौहान                                               

देश हित में वरिष्ठ पत्रकार जीत मणि पैन्यूली के सकरात्म कार्यक्रम के देखते हुए अभिनव प्रयास करने पर विश्व विद्यालय के प्रोफेसर लोगों को शोध कराने की आवश्यकता है

भारतीय जनता  ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि प्रदान  देश होने के नाते  गाँव में  निवास करती है 9 नवंबर सन 2000 27 वें  राज्य के रूप मे उत्तराखंड राज्य  अन्य  छत्तीसगढ़, झारखण्ड राज्यों के बनाने  के  बाद  24 वर्षों में तुलनात्मक रूप देखा जाय तो यहीं के नेताओं की  अपनी-अपनी  महत्वाकांक्षा से और से अन्य क्षेत्रों में सहयोग नहीं करने के  चलते विकास का समर्थन करने वाले कर्मचारियों को जाना जाता है।उत्तराखंड की  बिडम्बना देखें जो  लोग  जिले में  अधिकारियों   के खिलाफ कार्रवाई करने  मे  लगे  रहते थे .l उन  लोगों  को  शासन  मे  आने  से  उनकी  इच्छा  शक्ति के  अभाव में सरकार  की  विकास प्रक्रिया  जैसे  किसानो  को  खाद  बीज़, बागवानी के लिए  पेड़  पौधे,विद्यालय में  समय शिक्षक नहीं  भेजना,अस्पताल में इलाज कराने की मशीनों  की  खरीदारी कर  डॉक्टर  के अभाव में खाली चिकित्सालय  होने से  मरीजों  ने  दम तोड़ दिया l  विकास के   नाम पर जनता की  ज्यादा  अपेक्षाओं  ने नेताओं  की  फजीहत करने की कोशिश की तो उन्होंने  सम्मानित करने  वाली  जनता के बीच प्रदेश विकास के लिए पलायन करना सुरु कर दिया था  मुख्यमंत्री के रूप में  अपने को  बनाने के लिए  प्रदेश  का  भारी  नुकसान  हुआ  कई  कई  बार  उप  चुनाव  की  अचार सहींताओ मे मुख्यमंत्री  प्रत्याशियों  के प्राचार्  मे  आए  नेताओ  की  गिद्ध  दृष्टि  से  उनका  दबदबे से  यहां  का  नागरिक जिसने  उत्तराखंड के  विकास में  ठेकेदारों के  रूप  अपना बलिदान देने से  पीछे  नहीं  हटे  उनका छोडकर  बाहर  के लोगों को  ठेकेदारों को  लूट की छूट  देकर  यहाँ  के  नागरिकों  को  दोयम दर्जे का  नागरिक  बनाने  का काम  प्रदेश  सरकारे , कर  रहीं है। आधे अधूरे काम छोडकर  भुगतान  लेकर  भाग गए  । यहां  काम करने वाले  मजदूर वर्ग का  भुगतान नहीं किया । जबकि  ठेकेदारों के  अनुबंध में  लेबर  का  भुगतान करने का  प्रमाण पत्र  लगने के  बाद  उनका अगले भुगतान करने का  प्रावधान है । परंतु  वित् अधिकारियों ने  भुगतान करते समय इस नियम का उल्लंघन करने का काम कर प्रदेश का धन ठिकाने  लगवाते का काम  क्यों किया है य़ह प्रश्न प्रदेश केलिए प्रश्न बना हुआ है। फसलों को  जंगली जानवरों के  नुकसान से जनता  किसान  फ़सलों  को लेकर चिंतित हमेसा होता है  इन सब  परेशानीयों को  देखते हुए  पहाड़  के गाँव  से  प्रति दिन सैकड़ों लोग  पलायन करने लगे हैं। हमारे गाँव के लोग का अब प्रदेश की जनता की गाड़ी कमाई  से  वेतन लेने वाले सरकारी अधिकारियों,कर्मचारियों  की  इच्छा शक्ति के अभाव में  सारे  पहाड़ों  के  गाँव  पलायन की चपेट  आ रहे हैं lपलायन की चपेट में आकर उत्तराखंड  राज्य  बनाने से अपनी-अपनी पीड़ा  को  दूर करने के लिए  दूसरा जीवन  जीने के लिए  संघर्ष  करने के लिए  जगह तलाश रहे हैं।  ग्रामीण क्षेत्रों की पीड़ा को  पहाड़ों की गूँज  राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र के  संपादक  जीतमणि  पैन्यूली ने  गहन अध्ययन करते हुए .मानवीय मूल्यों को  जीवित  रखने  की सोच और  प्रदेश एवं  देश के  ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए समझा। मैदानों, पहाड़ी क्षेत्र में ओषधि गुणों से भरपूर काली हल्दी की फसल  को  बढ़ावा देने के लिए काली हल्दी के औषधि गुणवत्ता का लेख  प्रकाशित कर ग्रामीण जनता को  जागरुक  कर दिया है।  इस ख़बर से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बड़ा योगदान  दिखाई  दे रहा है । क्योंकि काली हल्दी को  कोई नुकसान  जानवरों से  नहीं है । इसको  खाने से उनको दस्त  लगने का भय  रहता है ।  अखबार की रिपोर्ट  प्रकाशित  होने के बाद प्रदेश में  किसानों की आमदनी  बढ़ाने में  सही जानकारी देकर  किसानों की मदद समाचार पत्र कर  रहा है ।इस बात की पुष्टि जनपद  चमोली के  ग्रामीण क्षेत्र में  निवास करने वाले विश्व प्रसिद्ध धाम श्री बद्रीनाथ केदारनाथ  मंदिर  समिति के  विद्वान विधि अधिकारी  एस.एस. बर्त्वाल 

ने   और जनपद टिहरी विकास खण्ड   फकोट नरेन्द्र नगर  के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह  कन्डारी  ने  अपने पत्र  भेजकर  बताया है कि  पहाड़ों  की गूँज हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक के  प्रयास  से  प्रदेश,देश के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को काली हल्दी लगाने के लिए  उत्सुकता  दिखाई दे रही है। 

उत्तराखंड की बात  करें तो प्रदेश के विकास के लिए   सरकारी विभागों के अधिकारियों मे  जुमेदारी  लेने की  प्रवृत्ति  विकसित करने की आदतों को  बढ़ावा देने पर, आपस में समजस्या  बिठाने का काम करना चाहिए।

किसानों की आय को दुगना बढ़ाने के लिए  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न  को  प्रदेश में

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से बढ़ाने का काम करना चाहिए,  ताकि  किसानो  की  फ़सल  का  सही  मूल्य  समय पर  मिल सके l फ़सल  की  विक्री  की तलाश  मार्केटिंग  करने वाले  विभागों  को  करनी चाहिए l साथ ही  देश में  कोरोना वायरस के दूसरे वेरिएंट की बीमारी  या अन्य बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए  शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में काली हल्दी बहुत उपयोगी है

काली हल्दी   100 ग्राम अपने निवास स्थान पर  गमलो  मे  किचन गार्डन, में लगा कर इसका प्रयोग करें।हमें भी अपने अनुभव से 1,2 ग्राम  गुनगुने  पानी में  प्रयोग  करने से  लाभकारी  लगती है  इसके सेवन करने के एक घण्टे बाद  खूब पानी  पीना चाहिए l  इसकी खेतीबाड़ी  ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में  बहुत ही  लाभदायक  हो ने  की जानकारी, देहरादून से प्रकाशित पहाड़ों की गूँज राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र  के  माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को  मिल रही है।  देश की ग्रामीण  जनता के विकास के लिए, पलायन रोकने के लिए वरिष्ठ पत्रकार  जीतमणि पैन्यूली का सराहनीय एवं अनुकरणीय प्रयास है।

प्रदेश,देश के ग्राम्य विकास विभाग कृषि, उद्यान विभाग, सामाजिक संघठनों, ग्रामीण पत्रकारिता के छेत्र में सम्मानित करने वाले विभाग, संस्थाएं, ट्रस्ट को स्वतः संज्ञान लेते हुए सम्मानित करने की अपेक्षा देश के ग्रामीण छेत्र के लाभान्वित होने वाले किसानो,जनता एवं लक्ष्य न्यूज. कॉम न्यूज पोर्टल देश के विकास के लिए करते है।

देश हित में वरिष्ठ पत्रकार जीत मणि पैन्यूली के सकरात्म कार्यक्रम के देखते हुए अभिनव प्रयास करने पर विश्व विद्यालय के प्रोफेसर लोगों को इनके ऊपर शोध कराने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को हटाने की उठाई मांग
देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष और टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे बॉबी पंवार ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बार उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर बिष्ट पर लगे भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य को बेचने का फिर से खेल शुरू हो गया है। ऐसे में युवाओं के हितों के लिए बेरोजगार संघ इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगा।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आरोप लगाते कहा कि शिक्षा विभाग में ऐसे अपर निदेशक को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है, जिस पर भ्रष्टाचार के तीन से चार आरोप सिद्ध हुए हैं। इसके अलावा आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में कुछ आला अधिकारी वसूली एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। बॉबी पंवार का कहना है कि आरोप सिद्ध होने के बावजूद महावीर सिंह बिष्ट को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाकर प्रोन्नत किया गया है। उन्होंने बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों को भरने के लिए एक बाहरी कंपनी का जिक्र करते हुए कहा कि इन पदों को भरने के लिए बाहर की आउटसोर्सिंग कंपनी का चयन किया गया है, लेकिन यह कंपनी मानक पूरे नहीं करती है। उत्तराखंड की एक कंपनी, जो मानक पूरे करती है, उस कंपनी को बाहर कर दिया गया।
कंपनी मामले को हाईकोर्ट में ले गई। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी चयन को गलत करार दिया है। उसके बावजूद अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में जो कंपनी खुद में मानक पूरे नहीं कर रही है, उससे एक पारदर्शी तरीके से युवाओं के चयन की उम्मीद नहीं की जा सकती है। बॉबी पंवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भ्रष्ट अधिकारी अपने पुराने तरीके से कामकाज करते रहेंगे तो बेरोजगार संघ जो अभी तक युवाओं के हितों की लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ रहा था, उस रणनीति को बदलते हुए बेरोजगार संघ भ्रष्ट अधिकारियों को अपने तरीके से जवाब देगा। इसके अलावा उन्होंने आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों का विरोध जताया है।

फोटो डी 4
इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग
रुद्रपुर। पंतनगर थाना के इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार को किच्छा विधायक ने एसएसपी कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। जिस पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कुछ दिन पहले प्रेस वार्ता कर पंतनगर के इंस्पेक्टर राजेंद्र डांगी पर आरोप लगाते हुए युवती संग अश्लील ऑडियो सार्वजनिक किया था। साथ ही मामले की शिकायत डीजीपी से की गई थी। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से कांग्रेस के किच्छा विधायक आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आरोपी को देहरादून अटैच करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांग की अनदेखी को लेकर उन्होंने आज समर्थकों संग एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि पंतनगर थाने के इंस्पेक्टर की युवती संग अश्लील ऑडियो सार्वजनिक हो जाने के बाद एसएसपी द्वारा आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई से नाखु होकर आज समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।आगे पढ़ें


बादल फटने से खेतों व स्कूल के रास्ते में आया मलवा
रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि 3 जुलाई को समय प्रातः 8 बजे ग्राम प्रधान रुमसी द्वारा सूचना दी गई कि रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने के कारण स्कूल का रास्ता व कुछ खेतों में मलवा आया है।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भटृ एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार तथा राजस्व उप निरीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हुए तथा घटना स्थल पर पाया कि देवधार में जूनियर हाईस्कूल का रास्ता एवं कतिपय कृषि भूमि का आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस घटना में किसी प्रकार से कोई जानमाल, जनहानि एवं पशु हानि नहीं हुई है।
घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने मुख्य कृषि अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक एवं खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आंशिक रूप से क्षति हुई कृषि भूमि एवं जूनियर हाईस्कूल रास्ते का आंगणन प्रस्ताव आपदा प्रबंधन के तहत तैयार कर शीघ्रता से शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं तथा जूनियर हाईस्कूल के रास्ते में आए मलबे को तत्परता से हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।आगे पढ़ें


हाथरस की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय सतर्क, दिये निर्देश
जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों को संवेदनशीलता से लेंः अंशुमान

देहरादून। हाथरस की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय सर्तक हुआ। अपर पुलिस महानिरीक्षक एपी अंशुमान ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यव्रफमो को संवेदनशीलता से लिया जाये।
आज यहां एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा समस्त परिक्षेत्र/जनपद प्रभारियों, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न मेले, धार्मिक आयोजन एवं अन्य अवसरों पर भीड़ प्रबन्धन के दृष्टिगत जनपदों द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करने के उपरान्त निर्देश दिये गये कि भीड़ प्रबन्धन के दृष्टिगत जनपदो में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को संवेदनशीलता से लिये जाने, आयोजन हेतु एनओसी दिये जाने से पूर्व थाना प्रभारी द्वारा स्वयं मौके पर जाकर आयोजन स्थल की भीड़ क्षमता, प्रवेशध्निवासी द्वार, पार्किंग आदि का आंकलन करने के उपरान्त ही कार्यक्रम हेतु एनओसी दी जाये, के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों को भली-भांति ब्रीफ कर निर्देशित किया जाये। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबन्धन के दृष्टिगत जनपदों में आयोजित होने वाले विभिन्न मेले, धार्मिक आयोजन एवं अन्य कार्यक्रम अनुमति के उपरान्त ही आयोजित किये जाये, के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को भली-भांति ब्रीफ कर निर्देश निर्गत किये जाये। इसके साथ ही समस्त जनपद प्रभारी अपने-अपने जनपदों में होने वाले छोटे-बड़े आयोजनों के सम्बन्ध में एसओपी तैयार कर यथाशीघ्र पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करायेंगे। तदोपरान्त पुलिस मुख्यालय द्वारा भीड़ प्रबन्धन हेतु एक विस्तृत एसओपी तैयार कर जनपदों को उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपदों में वर्ष में होने वाले समस्त मेले, त्यौहारों एवं अन्य अवसरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का वार्षिक कैलेण्डर तैयार कर उसके अनुरुप समय से आवश्यक पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित कराये जाये। बिना अनुमति के आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी मेले एवं धार्मिक आयोजनों की आयोजकों द्वारा 15 दिवस पूर्व अनुमति हेतु आवेदन किये जाने के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। साथ ही प्रत्येक आयोजन में भीड़ प्रबन्धन के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस प्रबन्ध किये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपदों में व्यवस्थापित आश्रमों एवं मठों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा वर्ष में आयोजित किये जाने वाले समस्त कार्यक्रमों का विवरण प्राप्त कर उसके अनुरुप समय से कार्यवाही सम्पादित कराना सुनिश्चित करें।आगे पढ़ें

स्कूल बस ने 6 महिलाओं को कुचला, एक की मौत पांच गम्भीर
उधमसिंहनगर। सड़क दुर्घटना में एक स्कूल बस ने 6 महिलाओं को कुचल दिया। जिनमें से एक की मौत हो गयी वही पांच गम्भीर रूप से घायल हुई है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर एलाइंस कॉलोनी के सामने घटित हुआ है। यहंा एक स्कूल बस ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ऑटो का इंतजार कर रही महिलाओ को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।न्यूज पोर्टल देखें और शेयर

जंगली मशरूम खाने सेे आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में कराया उपचार
देहरादून। पछवादून के चकराता क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोथी गांव में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण सभी लोगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने सभी का तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे उनकी जान बच गई।
मानसून सीजन में देहरादून के जंगलों सहित ऊंचाई वाली क्षेत्र में इन दिनों जंगली मशरूम भी दिखाई देते हैं, ऐसे में पहाड़ के लोग जंगलों से मशरूम लाकर सब्जी के रूप में प्रयोग करते हैं। यह मशरूम कभी-कभी इंसानी जिंदगी पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही मामला चकराता तहसील के अंतर्गत कोथी गांव में देखने को मिला, जहां जंगल से मशरूम लेकर एक परिवार ने शाम को सब्जी बनाई, जैसे ही उन्होंने मशरूम की सब्जी को खाया सभी की हालत खराब होने लगी। परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी,दस्त की शिकायत होने लगी। सभी की हालत खराब होते देख देर रात को ग्रामीणों ने सभी आठ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। सीएचसी सहिया में मरीजों के उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीनियर डॉक्टर ममता नेगी ने कहा कि कोथी गांव से डिनर में कुछ खाना ऐसा खा लिया था, जिसकी वजह से छह पुरुषों में दो लोग बेहोशी की हालत में थे और दो महिलाओं में एक गर्भवती महिला व एक युवती थी। सभी आठ लोगों का 12 से 18 घंटे क अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी लोगों का उपचार किया। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि जंगली मशरूम खाने से 6 पुरुष और दो महिलाओं की हालत बिगड़ी थी।आगे पढ़ें

सांप के काटने से बुआ और भतीजे की मौत
चंपावत। बरसात के मौसम में सांप भी इंसानों की जान के दुश्मन बन रहे है। टनकपुर के ग्राम नायकगोठ निवासी एक किशोर व उसकी बुआ को सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल को कमरे में घुस कर सांप ने काट लिया। जब उन्हे सांप ने डसा, दोनों गहरी नींद में थे। जब वो अचानक चिल्लाए तो परिजन उठकर उनके कमरे की ओर दौड़े। जिस पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों को सांप ने काट लिया है। परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में सुजल व उसकी बुआ रेखा देवी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी एकत्रित की जा रही है। सर्पदंश की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

]]>
https://laxyanews.com/uncategorized/the-reach-of-news-of-pahaadon-ki-goonj-hindi-newspaper-is-showing-a-big-contribution-in-the-development-of-rural-areas-shabnam-chauhan/feed/ 0 47191
Uttarakhand state will get about Rs 135 crore for controlling Ganga river water pollution under Namami Gange project. https://laxyanews.com/health/uttarakhand-state-will-get-about-rs-135-crore-for-controlling-ganga-river-water-pollution-under-namami-gange-project/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=uttarakhand-state-will-get-about-rs-135-crore-for-controlling-ganga-river-water-pollution-under-namami-gange-project https://laxyanews.com/health/uttarakhand-state-will-get-about-rs-135-crore-for-controlling-ganga-river-water-pollution-under-namami-gange-project/#respond Tue, 14 Nov 2023 20:31:21 +0000 https://laxyanews.com/?p=46239 देहरादून/ मंगलवार को  कोटद्वार शहर में  खोह नदी के संबंध में  उत्तराखण्ड राज्य को नमामि गंगे परियोजना के तहत् गंगा नदी जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगभग 135 करोड रूपए की लागत परियोजना को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की 52 वीं कार्यकारी समिति की बैठक में सैद्धान्तिक स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री   गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।

स्वीकृत परियोजना में उत्तराखंड  के जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र के कोटद्वार शहर में बहने वाली खोह नदी में गिरने वाले 09 नालों को टैप करने एवं 21 एम.एल.डी. सीवेज शोधन संयंत्र के निर्माण की स्वीकृति हेतु सहमति  (लागत- लगभग 135 करोड़) प्रदान की गई है।
साथ ही  खोह नदी कोटद्वार नगर से बहते हुये रामगंगा नदी में मिलती है, जो कि आगे चलकर गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है। परियोजना के निर्माण से खोह एवं रामगंगा नदी के पारिस्थितिकी तंत्र में तो सुधार होगा ही साथ ही साथ गंगा नदी में दूषित जल का प्रवाह रूकेगा।

वही इस दौरान( DGP).अशोक कुमार, उत्तराखण्ड पुलिस  महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में उत्तराखंड राज्य से अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता, रणवीर सिंह चौहान कार्यक्रम निदेशक एसपीएमजी, उत्तराखंड  द्वारा प्रतिभाग किया गया

]]>
https://laxyanews.com/health/uttarakhand-state-will-get-about-rs-135-crore-for-controlling-ganga-river-water-pollution-under-namami-gange-project/feed/ 0 46239
सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड https://laxyanews.com/health/60-lakh-aid-id-52-lakh-ayushmann-cards-in-the-province/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=60-lakh-aid-id-52-lakh-ayushmann-cards-in-the-province Sat, 30 Sep 2023 14:11:25 +0000 https://www.newsindiaalert.com/?p=45682 देहरादून: उत्तराखंड में अब तक 60 लाख लोगों की आभा आईडी व 52 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का अभियान जोरों पर है। जिसकी कमान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं संभाल रहे हैं। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान एवं अंगदान हेतु पंजीकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा शिविरों में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों प्रदेशभर के भ्रमण पर उतर कर स्वयं आयुष्मान भव अभियान की कमान संभाले हुये हैं। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में अब तक 60 लाख 05 हजार से अधिक लोगों की आभा आईडी तथा 52 लाख 18 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिसमें जनपद देहरादून में सर्वाधिक 706014 आभा आईडी बनाई गई। इसी प्रकार नैनीताल में 431853, हरिद्वार 340839, ऊधमसिंह नगर 266854, पौड़ी गढ़वाल 223885, अल्मोड़ा 169612, टिहरी गढ़वाल 154243, पिथौरागढ़ 128389, चमोली 118245, चम्पावत 75763, बागेश्वर 75664, उत्तरकाशी 67703, रूद्रप्रयाग 39918 आभा आईडी बनाई गई है जबकि 32 लाख 05 हजार 682 आभा आईडी राष्ट्रीय पोर्टल पर बन कर तैयार हो चुकी है, जिनका जनपदवार चिन्हिकरण का कार्य गतिमान है। दूसरी ओर सर्वाधिक 1084843 आयुष्मान कार्ड देहरादून जनपद में बनाये गये हैं। जबकि हरिद्वार में 877460, ऊधमसिंह नगर 852428, नैनीताल 496866, पौडी गढ़वाल 378973, टिहरी गढ़वाल 316365, अल्मोड़ा 264566, पिथौरागढ़ 210423, चमोली 200316, उत्तरकाशी 180885 तथा बागेश्वर में 113538 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में शत प्रतिशत लोगों की आभा आईडी तथा 90 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। जिसके लिये आगामी 31 दिसम्बर तक प्रदेशभर में अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से इस योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुये अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने का अह्वान किया है।

]]>
45682
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने परखी पौड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत, खामियों पर लगाई अधिकारियों को फटकार https://laxyanews.com/health/health-secretary-dr-r-rajesh-kumar-blasted-the-ground-realities-of-health-facilities-at-parakhi-pauri-on-the-flaws/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=health-secretary-dr-r-rajesh-kumar-blasted-the-ground-realities-of-health-facilities-at-parakhi-pauri-on-the-flaws Fri, 29 Sep 2023 14:10:38 +0000 https://www.newsindiaalert.com/?p=45638 पौड़ी गढ़वाल: जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं और डेंगू महाअभियान की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर० राजेश कुमार आज पौड़ी जनपद के अपने एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने जिला चिकित्सालय पौड़ी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसैण व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिये साथ ही अस्पतालों में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिये। पौड़ी जिला चिकित्सालय में विभिन्न जांच रिपोर्ट के आंकड़ों का लेखा-जोखा व्यवस्थित रूप में नहीं रखने पर सचिव स्वास्थ्य ने सीएमएस को फटकार लगाते हुए जांच रिपोर्ट के आंकड़ों को रजिस्टर में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने आज पीपीपी मोड में संचालित जिला चिकित्सालय पौड़ी का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार द्वारा जिला चिकित्सालय में डेंगू वार्ड,सिटी स्कैन,पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे कक्ष औषधि भंडार चंदन डायग्नोसिस द्वारा संचालित पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा चिकित्सालय वार्ड में भर्ती मरीजों उनके तीमारदारों से चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली जिसमें चिकित्सालय में भर्ती अनीता रावत ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर कहा की यहां पर हमें उपचार मिल रहा है। उनके द्वारा डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से भी बात कर उनके उपचार को लेकर चिकित्सालय प्रशासन से बात की। चिकित्सालय के केंद्रीय औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान सचिव स्वास्थ्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन दवाओं की एक्सपायरी अगले माह नवंबर में निर्धारित है, उनका समय पर डिस्पोजल करना सुनिश्चित करें। चिकित्सालय में भर्ती डेंगू के तीन मरीजों की एलिसा रिपोर्ट मांगे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट का रजिस्टर मेंटेन नहीं पाया गया वहीं डेंगू की एलिसा रिपोर्ट मोबाइल फोन पर रिपोर्ट दिखाई गई। जिस पर सचिव स्वास्थ्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस डॉ० ए० तिवारी को सभी जांच रिपोर्ट के आंकड़ों को रजिस्टर में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

पीपीपी मोड में संचालित जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर उनके द्वारा संतोष जताया गया। उनके द्वारा कहा गया कि जिला चिकित्सालय वर्ल्ड बैंक द्वारा दिसंबर 2024 तक संचालित रहेगा उनके द्वारा कहा गया कि चिकित्सालय के संबंध में जो भी शिकायतें होगी उनको मॉनिटर कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के प्रयास किए जाएंगे। उनके द्वारा डेंगू के संबंध में एलाइजा कलेक्शन की रिपोर्ट रेगुलर मेंटेन करने हेतु चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया। महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सालय में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मरीजो से फीडबैक लिया। फीडबैक में मरीजों द्वारा चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।

उनके द्वारा कहा गया कि भले ही जिला चिकित्सालय पीपीपी मोड में संचालित होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का इसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका है। आमजन को चिकित्सालय में किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार चिकित्सालय में मौजूद व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाती है। इसके साथ ही द्वारा कहा गया की जनपद में डेंगू के केस लगातार घट रहे हैं अभी उत्तराखंड में 340 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू नियंत्रण के लिए महा अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमें नगर निगम के साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से घर-घर जाकर डेंगू सोर्स रिइंडक्शन कार्यवाही की जा रही है। जिससे डेंगू के केसों में लगातार कमी आ रही है। जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुंवर, एम० एस० महंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून डॉ०विजय, मंहत चिकित्सालय के मैनेजर प्रमोद चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

पौड़ी जिला चिकित्सालय के उपरांत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति प्रसव कक्ष में सुविधाओं का जायजा लिया साथ ही महिला सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बात की। आईपीएचएस नॉर्म्स के मुताबिक स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सालय में साफ सफाई व उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी/एसीएमओ डॉ रमेश कुँवर, डॉक्टर पंकज सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी का निरीक्षण

पाबौ के उपरांत सचिव स्वास्थ्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपकरणों की स्थिति सहित अन्य कक्षो/वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ के लिए आवासीय परिसर को लेकर पास ही में भूमि तलाश करने के निर्देश दिए हैं। सचिव ने स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों से निकल रही पापड़ियों को देखते हुए ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की निर्बाध व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर एसीएमओ डॉक्टर रमेश कुंवर, स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर अंकित धवन चैतन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद थे। आवासीय परिसर के निर्माण को लेकर सचिव ने स्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसेण का निरीक्षण

सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसैण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर में रखी दवाओं की भी जांच पड़ताल की साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण का किया निरीक्षण

तिरपालीसैण के बाद स्वास्थ सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मेल वार्ड, प्रसव कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, शल्य कक्ष, दवाखाना का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सालय में सर्जन और ऑर्थो की तैनाती की आवश्यकता बताई गई। जिस पर सचिव ने प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मौके पर एसीएमओ डॉ रमेश कुंवर, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी थलीसैण शैलेन्द्र सिंह रावत, डिप्टी सीएमओ पारुल गोयल व अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद थे।

]]>
45638
डेंगू की रोकथाम के लिए सजगता से कार्य करे प्रशासन https://laxyanews.com/health/administration-for-prevention-of-dengue/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=administration-for-prevention-of-dengue Mon, 25 Sep 2023 13:10:53 +0000 https://www.newsindiaalert.com/?p=45537 अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कुमाऊँ मण्डल में डेंगू निंयत्रण, अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, नैनीताल क्षेत्र में भू-स्खलन की स्थिति के बाद राहत सम्बन्धित कार्यों सहित विभिन्न जन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कुमाऊँ क्षेत्र में विशेषकर जनपद नैनीताल, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत व बागेश्वर के डीएम व सीएमओं को डेंगू से बचाव व रोकथाम हेतु प्रभावी समन्वय के साथ तत्काल कार्यवाही की हिदायत दी है।

देहरादून: अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कुमाऊँ क्षेत्र में विशेषकर जनपद नैनीताल, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत व बागेश्वर के डीएम व सीएमओं को डेंगू से बचाव व रोकथाम हेतु प्रभावी समन्वय के साथ तत्काल कार्यवाही की हिदायत दी है।

उन्होंने सीएमओ सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करते हुए जन जागरूकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए इसके साथ ही एसीएस ने कुमाऊँ क्षेत्र में समुचित पेयजल, अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, मानव-वन्यजीव संघर्षों की घटनाओं के त्वरित समाधन तथा सड़कों को गडढा मुक्त करने हेतु सम्बन्धित विभागों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कुमाऊँ मण्डल में डेंगू निंयत्रण, अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, नैनीताल क्षेत्र में भू-स्खलन की स्थिति के बाद राहत सम्बन्धित कार्यों सहित विभिन्न जन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

एसीएस ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन को निरन्तर सजगता से कार्य करना होगा। राज्य में ब्लड बैंकों की कोई कमी नही है। राज्य में डेंगू के 81 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य के ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में ब्लड व प्लेटलेट्स उपलब्ध है। उन्होंने सभी सीएमओ को जिला अस्पतालों के निरन्तर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचने तथा जनपद में साफ-सफाई, फॉगिग, पर्याप्त मात्रा में एलाइजा टेस्ट किट की उपलब्धता, अस्पतालों में पर्याप्त डेंगू वार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान एसीएस ने नैनीताल में हुई भू-स्खलन की घटनाओं के बाद किये गये राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसीएस ने लोक निर्माण विभाग को क्षेत्र की सड़कों को गडढा मुक्त करने हेतु तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए है।

उन्होंने कुमाऊँ मण्डल में अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। एसीएस ने अल्मोड़ा में पेयजल तथा बिजली सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन को तत्काल पर्याप्त पेयजल व बिजली आपूर्ति के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए है।

बैठक में अपर सचिव डा0 अमनदीप कौर, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी तथा कुमाऊँ मण्डल के कमीशनर दीपक रावत सहित समस्त जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

]]>
45537
दून मेडिकल कॉलेज में खुला जन औषधि केंद्र, मरीजों को मिलेगा जेनेरिक दवाओं का लाभ https://laxyanews.com/health/open-jan-aushadhi-kendras-at-doon-medical-college-patients-will-get-benefit-of-generic-medicines/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=open-jan-aushadhi-kendras-at-doon-medical-college-patients-will-get-benefit-of-generic-medicines Wed, 20 Sep 2023 14:46:43 +0000 https://www.newsindiaalert.com/?p=45366 -स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के परिसर में जन औषधि केंद्र खोला गया, जिसका शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने किया। इससे पहले जन औषधि केंद्र मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के ओपीडी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर अस्थाई रूप से संचालित किया जा रहा था। आज से अस्पताल के फुट ओवर ब्रिज के निकट जन औषधि केंद्र विधिवत रूप से संचालित हो गया।औषधि केंद्र के उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के अलावा देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन समेत अस्पताल प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अभी जन औषधि केंद्र में 2,500 दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन आने वाले समय में करीब 800 दवाइयों का मरीज सस्ती दर पर लाभ उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से चार जन औषधि केंद्र विभिन्न अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में संचालित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे और इससे मरीजों को 25 से 80 प्रतिशत तक जेनेरिक दवाइयां सस्ती दर पर उपलब्ध हो पाएंगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों के लिए 270 विभिन्न प्रकार की जांचें और कई बीमारियों से संबंधित दवाइयां और इलाज फ्री है। जो दवाइयां मरीजों को अस्पताल से नहीं मिल पाती हैं, उन दवाइयों को मरीज सस्ती कीमत पर जन औषधि केंद्र से ले सकते हैं, ताकि उन्हें बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर ना होना पड़े।

दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष सयाना का कहना है कि अस्पताल में विधिवत रूप से जन औषधि केंद्र संचालित होने से मरीजों को सस्ती कीमतों पर दवाइयां मिल पाएंगी। औषधि केंद्र से मिलने वाली दवाइयां की कीमतें ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में करीब 20 से लेकर 80 प्रतिशत तक कम हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय औषधि मंत्रालय पीपीपीआई के मानकों के तहत औषधि केंद्र में दवाइयों की रेंज रखी गई हैं।

]]>
45366