देहरादून। भारत में जापान के राजदूत ओनो केईची ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जापान दूतावास में थर्ड सेक्रेटरी सुश्री काकुता नानामी भी उपस्थित रहीं। इस दौरान राज्यपाल एवं जापान के राजदूत के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके उपरांत जापान के राजदूत एवं उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन स्थित बोनसाई गार्डन का भ्रमण किया। उन्होंने बोनसाई गार्डन में संरक्षित विभिन्न प्रजातियों के पौधों और उनकी कलात्मक संरचना की सराहना की।
