देहरादून;। समाज कल्याण मंत्री खजानदास नें आज गांधी पार्क में आजाद हिंद पफौज के अमर शहीद वीर केसरी चन्द की जयंती पर नमन् करते हुये उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री दास ने कहा कि देवभूमि उत्तराऽंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में जन्मे केसरी चन्द देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित होकर आजाद हिंद फौज में शामिल हुये और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुये मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में 3 मई 1945 को देश की आजादी के लिये खुशी-खुशी फांसी पर चढ़ कर अमर हो गये थे।समाज कल्याण मंत्री ने युवाओ से वीर केसरी चन्द के पराक्रम, त्याग एंव अदम्य साहस से प्रेरणा लेने की अपील की और देश के लिये उनके सर्वाेच्च बलिदान बलिदान को नमन् किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा समाज कल्याण मंत्री से कार्यक्रम आयोजन हेतु निःशुल्क ग्राउंड उपलब्ध कराने एंव 10 लाख की शासकीय सहायता उपलब्ध् कराने की मॉग रखी गई जिस पर दास ने आयोजको को आश्वस्त किया कि वे उक्त मांगो को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखकर मुख्यमंत्री से इस पर स्वीकृति का अनुरोध करेगे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रणबीर सिह तोमर सहित जौनसार-बावर के तमाम सामाजिक संगठन एंव जनप्रतिनिध्गिण उपस्थित रहे।
