Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

वन्यजीव सप्ताह में हाथी कॉरिडोर में चला स्वच्छता अभियान

देहरादून। वन्यजीव सप्ताह के तहत बुधवार को रायपुर रेंज की लाडपुर बीट स्थित हाथी कॉरिडोर में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग ने साथी फाउंडेशन के सहयोग से किया। इस दौरान रायपुर-थानों मोटर मार्ग के किनारे स्थित वन क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा और अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। अभियान में शामिल लोगों ने वन क्षेत्र और हाथी कॉरिडोर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वन क्षेत्रों में कूड़ा फेंकने से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और उनके आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से हाथी कॉरिडोर में स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है, ताकि वन्यजीवों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने, जंगल में प्लास्टिक एवं अन्य कचरा नहीं डालने तथा वन्यजीव दिखाई देने पर उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *