Breaking
Sat. Sep 26th, 2026

पेनल्टी शूटआउट में जयपुर ने देहरादून को हराया, जीता राष्ट्रीय खिताब

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन
देहरादून;। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आयोजित पांच दिवसीय 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता पफुटबॉल अंडर-14 बालिका वर्ग का शुक्रवार को भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जयपुर संभाग ने रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में देहरादून संभाग को 3-1 से हराकर राष्ट्रीय चौंपियन का खिताब अपने नाम किया।
जयपुर और देहरादून के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला शुरुआत से ही बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। निर्धरित समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। अतिरिक्त समय में भी मुकाबले का परिणाम नहीं निकलने पर विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया। इसमें जयपुर संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।
जयपुर की गोलकीपर वृंदा ने पेनल्टी शूटआउट में दो शानदार बचाव कर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जयपुर की ओर से गोरीका यादव, देवसा सोनी और खुशी यादव ने गोल किए। वहीं देहरादून की ओर से संध्या ने एकमात्र गोल किया।
विजेता को 70 हजार का नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में जयपुर संभाग को विजेता ट्रॉफी के साथ 70 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। देहरादून संभाग को उपविजेता ट्रॉफी के साथ 42 हजार रुपये, जबकि मुंबई संभाग को तीसरे स्थान के लिए 28 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की उपायुक्त प्रीति सक्सेना मुख्य अतिथि और सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों की खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विद्यालय की प्राचार्य बसंती खंपा ने सभी खिलाड़ियों को संबोध्ति करते हुए उनके खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। मुख्य अतिथि प्रीति सक्सेना ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जीवन में खेल भावना, अनुशासन और निरंतर संघर्ष की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह में विद्यालय के खेल प्रभारी डीएम लखेड़ा, एचएम आरती उनियाल, नबील अहमद, विकास कोटनाला, नरेंद्र रोतेला, देवेंद्र सिंह, जे. रावत, गौरवकांत, अन्नू थपलियाल, मनीषा ध्स्माना, रचना पंत, हिमांशु नेगी, राखी शर्मा और प्रियांशु सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन राना कादिर और जितेंद्र रावत ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विद्यालय की उपप्राचार्य अलका तड़ियाल ने सपफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *