देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वार्ड संख्या 72 देहराखास के बाईपास रोड और आसपास के क्षेत्रों में सेवा दिवस के तहत सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आसरा संस्था के बच्चों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मेयर ने पार्षद आलोक कुमार, आसरा संस्था के पदाध्किारियों एवं सदस्यों तथा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाईपास रोड और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की।
अभियान के दौरान सड़क किनारे और आसपास जमा कूड़े-कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान क्षेत्रा में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को जागरूक भी किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे खुले में कूड़ा न फेंकें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में सहयोग करें। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए केवल सरकारी स्तर पर प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है।
अभियान में जगत राम सेमवाल, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र यादव, शिव शंकर, डॉ. नागेंद्र रावत, डॉ. गुरु प्रसाद, डॉ. प्रेम लाल ममगई, बबली रावत, प्रीति श्रीवास्तव, शीला सिंह, रविंद्र मंडल, विजय श्रीवास्तव, निशांत जैन, सरताज खान और सोनू सिंह सरदार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सेवा दिवस पर बाईपास क्षेत्र में चला सफाई अभियान
