Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे

देहरादून। शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कई बेरोजगार रविवार को मुख्यमंत्राी आवास पहुंचे। इस दौरान संगठन को सोमवार को मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन मिला। संगठन के अनुसार शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित बेरोजगारों का शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में अनिश्चितकालीन धरना 109वें दिन और क्रमिक अनशन 94वें दिन भी जारी है। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने सरकार से संवाद कर जल्द समाधन निकालने की मांग की। प्रशिक्षित बेरोजगारों की प्रमुख मांगों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक प्रत्येक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति से संबंधित फाइल को कैबिनेट से मंजूरी दिलाना, राजकीय इंटर कॉलेजों में व्यायाम प्रवक्ता के पद सृजित करना और वर्ष 2006 से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों को आयु सीमा में छूट देना शामिल है। ध्रने में मातवर भारती, शोभा राम जोशी, महेश नेगी, भुवनेश बिष्ट, अनिल राज, संजय कोरंगा, गिरीश मिश्रा, विपिन भंडारी, अर्जुन लिंगवाल, हरबंस चौहान और सुमन नेगी समेत कई युवा मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *