Breaking
Fri. Sep 18th, 2026

ऋषिकेश में पीएम मोदी के जन्मदिन की रही धूम

ऋषिकेश। ऋषिनगरी में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। त्रिवेणीघाट पर संत-महात्माओं ने हवन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ पौध्रोपण भी किया गया। त्रिवेणीघाट पर 1008 हरिओम महाराज के सानिध्य में हुए 1008 कुंडीय महायज्ञ में संत-महात्माओं के साथ उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्य मंत्री चारु माथुर कोठारी और मेयर शंभू पासवान ने भी यज्ञ में आहुति दी। संतों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, देश की एकता-अखंडता, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित यह धर्मिक अनुष्ठान राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना का अवसर है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। संत-महात्माओं ने कहा कि वैदिक परंपरा के अनुरूप आयोजित महायज्ञ में देश और विश्व कल्याण के लिए सामूहिक रूप से आहुतियां समर्पित की गईं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *