Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

राज्यपाल ने ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ पुस्तक का लोकार्पण किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नि ने सोमवार को लोक भवन में वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट एवं लेखक डॉ. कृष्ण अवतार की पुस्तक ‘यात्राः दुःख से आनन्द की ओर’ का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने डॉ. कृष्ण अवतार को इस सार्थक एवं प्रेरणादायी सृजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने कहा कि जीवन हमारी सोच, विचार और धारणाओं से बहुत प्रभावित होता है। हम किसी परिस्थिति को किस तरह देखते हैं, यही हमारे अनुभव को प्रभावित करता है। खुशी बाहर की परिस्थितियों से अधिक अपने भीतर को समझने में है। उन्होंने कहा कि पूरा ब्रह्मांड हमारे भीतर भी मौजूद है। जब हम आंखें बंद कर अपने भीतर झांकते हैं तो वह हमसे संवाद करता है, लेकिन सवाल यह है कि क्या हमने उस संवाद को सुनना और समझना सीखा है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक दुःख को केवल एक समस्या के रूप में नहीं, बल्कि स्वयं को समझने और अपने भीतर की शक्ति को पहचानने के अवसर के रूप में देखने की प्रेरणा देती है। डॉ. कृष्ण अवतार ने तीन दशकों से अध्कि समय तक चिकित्सक के रूप में लोगों की पीड़ा को करीब से देखा और समझा है। अब लेखक के रूप में उन्होंने चिकित्सा-विज्ञान के अनुभव, आध्यात्मिक चिंतन और जीवन के अनुभवों को जोड़ते हुए दुःख से आनन्द की ओर जाने की राह तलाशने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में शक, गलतपफहमी और संदेह ऐसी चीजें हैं, जिनकी कोई दवा किसी डॉक्टर के पास नहीं है। इनका समाधन हमें स्वयं खोजना पड़ता है। इसके लिए जीवन में स्पष्टता और आत्मबोध् जरूरी है। सबसे बड़ा संघर्ष स्वयं को समझने का है। हमें यह जानना होगा कि हमारी अपनी वैल्यू और सेल्पफ-वर्थ क्या है।
राज्यपाल ने डॉ. कृष्ण अवतार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक चिकित्सक के रूप में उन्होंने जीवन बचाने का कार्य किया है और अब लेखक के रूप में जीवन को समझने तथा उसे नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक केवल पुस्तकालयों तक सीमित न रहे, बल्कि बीमारी, असफलता, अकेलेपन और गहरे दुःख से गुजर रहे लोगों तक पहुंचे तथा उन्हें आशा और आत्मविश्वास प्रदान करे।
कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, प्रमुख सचिव श्री रमेश कुमार सुधंशु, डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम, टपकेश्वर महादेव मन्दिर देहरादून के श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज, दैनिक जागरण देहरादून के संपादक श्री मनोज कुमार झा, श्रीकांत शर्मा एवं श्री कमल कान्त गर्ग सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *