Breaking
Mon. Sep 7th, 2026

विधोली में नेपाल त्रासदी को समर्पित किया पौधरोपण अभियान

देहरादून। पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी यूपीईएस, विधोली प्रेमनगर में रविवार को आयोजित वृहद पौधरोपण अभियान नेपाल में आई भयानक त्रासदी में अपनी जान गंवाने वालों को समर्पित किया गया है। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा प्रेमनगर के विधोली क्षेत्र मे स्थित पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में मानसून सत्र के पौधरोपण अभियान 80 से अधिक प्रजाति के पौधे रोपित किये गए, जिनमे अमलताश, नाशपती, नीम, कनेर, चंपा, गुलमोहर, आम, बेलपत्रा, ढाक, आंवला, शहतूत शामिल थे। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति ने इसके जरिएअपने इस नवें पौधरोपण अभियान नेपाल त्रासदी की दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। अभियान से पहले समिति सदस्यों एवं समस्त यूनिवर्सिटी स्टाफ ने दो मिनट का मौन अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मौके पर समिति अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्षखशंभू शुक्ला, संयोजक नितिन कुमार, सह संयोजक दीपक वासुदेव, राजेश बाली, गगन चावला, सपना कार्की, प्रीति चौधरी, मिष्टी कार्की मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *