Breaking
Fri. Aug 21st, 2026

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन पर देहरादून में 14वीं जेडब्ल्यूजी बैठक शुरू, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर मंथन

देहरादून। भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर आज से उत्तराखंड के देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह यानी जेडब्ल्यूजी की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। 20 और 21 अगस्त तक चलने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों के सीमा की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर गहन मंथन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली दल की अगुवाई वहां के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्रले कर रहे हैं। बैठक में भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा व्यवस्था से जुड़े सुरक्षा पहलुओं के साथ-साथ सीमा पर निगरानी और प्रबंध्न को प्रभावी बनाने, आवश्यक आधारभूत सुविधओं के विकास तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है।बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई नेपाल के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्रले कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *