Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने की सीएम धामी से भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन से संबंधित पत्रा सौंपा। उन्होंने कहा कि रानीबाग-भीमताल रोप-वे परियोजना क्षेत्रा के पर्यटन और आधारभूत विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमायूं क्षेत्र के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोप-वे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रानीपुर, भीमताल, नैनीताल व कैंचीधाम के लिए रोप-वे परियोजनाये इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही का भी आश्वासन दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *