Breaking
Tue. Jul 7th, 2026

सूबे में गठित होंगे आठ नये सहकारी संघः डॉ. धन सिंह रावत

विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी आयोजित होंगे सहकारी मेले

नाबार्ड द्वारा चयनित 13 उत्कृष्ट समितियों को किया सम्मानित

देहरादून। सूबे में सहकारिता के विस्तार को आठ नये सहकारी संघ गठित किये जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद स्तर के बाद अब विधानसभा क्षेत्रों में भी सहकारिता मेलों का आयोजन किया जायेगा, ताकि किसानों, काश्तकारों, कारीगरों व महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य आज सहकारिता विभाग द्वारा देहरादून में ‘सहकार मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूबे के सहकारिता मंत्राी डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के अध्यक्षों, सहकार बंधुओं एवं सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विगत पांच वर्षों में सहकारिता की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम को सम्बोध्ति करते हुये कहा कि डॉ. रावत ने कहा कि सूबे में सहकारिता के क्षेत्रा में उल्लेखनीय कार्य हुये हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सहकारिता से जोड़ने के लिये और अधिक प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये शीघ्र ही प्रदेश में आठ नये सहकारी संघ गठित किये जायेंगे। जिनमें लऽपति दीदी फेडरेशन, महिला स्वयं सहायता समूह फेडरेशन, वन पंचायत फेडरेशन, स्वास्थ्य फेडरेशन, प्लंबर एवं जल कार्यकर्ता फेडरेशन, भारत टैक्सी फेडरेशन, एविएशन फेडरेशन तथा यूथ फेडरेशन शामिल हैं। डॉ. रावत ने कहा कि 21 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को और अधिक संगठित व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला स्वयं सहायता समूह पफेडरेशन गठित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा लखपति दीदी पफेडरेशन के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। वन पंचायत पफेडरेशन के माध्यम से वन आधारित आजीविका, नर्सरी विकास एवं ग्रामीण किसानों को जोड़ा जाएगा। प्लंबर फेडरेशन राज्य के कुशल कारीगरों को संगठित कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। भारत टैक्सी फेडरेशन के माध्यम से प्रदेश के लगभग 47 हजार वाहन चालक आध्ुनिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे, जबकि यूथ फेडरेशन का लक्ष्य एक वर्ष में एक लाख युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ना है। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित सहकारिता मेलों की सपफलताओं को देखते हुये अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में मेलाओं आयोजन किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

इस अवसर पर घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने राज्य में सहकारिता क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों एवं नवाचारों की सराहना करते हुए सहकारिता मंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सहकारी मेलों के आयोजन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत एवं जिला सहकारी बैंक टिहरी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला ने केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण होने एवं प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में हुई उल्लेऽनीय प्रगति एवं उपलब्ध्यिों पर अपने विचार रखे। जबकि निबंध्क सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने विभागीय योजनाओं एवं सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और जनसहभागिता के माध्यम से सहकारिता को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *