Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने किया आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा के कारण जमा हुए मलवे को हटाने के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि कार्लीगाड़ क्षेत्रा में जमा आपदा के मलवे को आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण रूप से हटाया जाए तथा भविष्य में किसी प्रकार की क्षति से बचाव हेतु मलवे का वैज्ञानिक ढंग से चौनलाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी को कार्लीगाड़ के आपदा प्रभावित परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि जोखिम वाले क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़, शेरा गांव सहित अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक एवं स्थायी सुरक्षा कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाध्किारी देहरादून डा0 आशीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी सहित वन, लोनिवि, विद्युत, जलसंस्थान, जलनिगम, सिंचाई, पीएमजीएसवाई सहित कई विभागों के अधिकारीगण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *