Breaking
Fri. May 22nd, 2026

एसआईआर में आवासीय सोसायटी और मुहल्लों में लगेंगे विशेष कैंप

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली एसआईआर को लेकर जिलाधिकारियों की बैठक

फील्ड Shift के दौरान आईडी कार्ड पहनकर ही जाएं ठस्व्: सीईओ

बीएलए नियुक्त करने को लेकर राजनैतिक दलों से पुनः बैठक करें जिलाधिकारीः सीईओ

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ के साथ वीडियो कांÚेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसआईआर को लेकर जनपदों की तैयारियों और प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत जानकारी ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में बूथ लेवल एजेंट बीएलए की तैनाती शत प्रतिशत नहीं हुई है वहां जिलाध्किारी तत्काल राजनैतिक दलों से इस सम्बंध में बैठक कर बीएलए की तैनाती करवाएं। इसके अतरिक्त जहां बीएलए की तैनाती हो गई है वहां बीएलए का भी प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए जिन जनपदों में बड़ी आवासीय सोसायटीज हैं वहां नोडल अपफसर तैनात कर कैंम्प लगाने हेतु रोस्टर तैयार किए जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ हाउस टू हाउस विजिट के दौरान अनिवार्य रुप से ईसीआई का आईडी कार्ड पहनकर ही क्षेत्र में जाए।

बैठक में प्रशिक्षण मॉडड्ढूल का भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के गणना प्रपत्रा के प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक एवं डिस्टिव्यूशन प्लान का भी पफीडबैक लिया।

इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अध्किारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से जुड़े रहे।

दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के गणेशपुरदृदेहरादून सेक्शन पर ढलान स्थिरीकरण कार्य हेतु यातायात डायवर्जन योजना होगी लागू।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *