देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंध्न को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने नियोजन विभाग द्वारा स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट पफॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के अन्तर्गत स्वीकृत कार्याे यथा )षिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना में त्रिवेणी घाट पुनरूद्धार हेतु 115 करोड़ तथा हरिद्वार गंगा कॉरिडॉर परियोजना के अन्तर्गत नोर्थ हर की पौडी डवलपमेंट हेतु 69.06 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील के चारों और रिंग रोड ‘28.605 किमी’ तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु तहसील टिहरी/मदननेगी के अन्तर्गत अधिग्रहित 18 ग्रामों में अर्जित भूमि के प्रतिकर का भुगतान हेतु 25.13 करोड़ एवं जनपद टिहरी गढ़वाल के विधनसभा क्षेत्रा प्रतापनगर/टिहरी के अन्तर्गत टिहरी झील के चारों और रिंग रोड निर्माण कार्य ‘पूर्व निर्मित मोटर मार्ग का चौडीकरण एवं सुधरीकरण’ के वन भूमि हस्तान्तरण के एनपीवी भुगतान हेतु 10.94 करोड़ तथा अन्य विभागों के एनपीवी का भुगतान/भूमि अध्ग्रिहण हेतु प्राप्त कुल मांग 20 करोड़ अर्थात र्प्राविधानित धनराशि 100 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में 56.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूला में कैलाश मानसरोवर मार्ग में गब्यांग के चम्पफू नाले के पास नवीन डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सामुदायिक सहभागिता के आधार पर एस्ट्रो टूरिज्म/पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से 08 नग इग्लू डोम हटों के निर्माण हेतु 4.67 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित माध्यमिक/ प्रारम्भिक विद्यालय/ शिक्षक शिक्षा की स्थापना 90 प्रति के.पो वेतन का भुगतान के अन्तर्गत वेतन भत्तों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि के लिए प्राविधनित ध्नराशि 446 करोड़ तथा उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन भुगतान हेतु चालू वित्तीय वर्ष में आय-व्ययक में प्राविधानित ध्नराशि 155.37 करोड़ के सापेक्ष प्रथम छः माह ;अप्रैल, 2026 से सितम्बर, 2026द्ध हेतु 77.69 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत लोहाघाट में सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु 39 लाऽ, थाना टनकपुर में टाईप द्वितीय के 20, टाईप तृतीय के 04 आवासों के निर्माण हेतु 9.43 करोड के सापेक्ष प्रथम किश्त में 3.77 करोड तथा जनपद देहरादून के विधानसमा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत लोहे के पुल से सौंग पुल तक बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु 4.22 करोड की ध्नराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य वित्त पोषित योजना ‘‘विधयक निधि योजनान्तर्गत’’ चालू वित्तीय वर्ष के आय-व्ययक में प्रावधानित धनराशि से 70 मा विधायकगणों को उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए निर्धरित विधयक निधि 5 करोड प्रति विधयक की दर से कुल 350 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र योजना की वित्तीय वर्ष 2023-24 की अनुमोदित कार्ययोजना हेतु भारत सरकार से प्राप्त 56.35 करोड की धनराशि अपरिहार्य परिस्थितियों एवं सर्वथा कार्यहित में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य आकस्मिकता निधि से अंतरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा अकादमी के वैभरली कम्पाउण्ड में टाईप – 4 एवं टाईप -5 के आवासों के निर्माण हेतु शेष धनराशि कुल 1.90 करोड को आकस्मिकता निधि से स्वीकृत/अवमुक्त किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार की शाखा हरिद्वार के अन्तर्गत हरिद्वार नगरीय पेजयल योजना में शिवलोक एवं आर्यनगर में क्षतिग्रस्त वितरण प्रणाली की प्रतिस्थापन कार्य हेतु 4.86 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने हेतु का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत हरिद्वार में पाइपलाइन बिछाने और वितरण के लिए पंपिंग जल आपूर्ति योजना के प्रतिस्थापन हेतु 06 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार के बहादराबाद विकासऽण्ड में हरकी पौडी क्षेत्रा, कन खेल क्षेत्र एवं गौरीशंकर क्षेत्र में पूर्व निर्मित सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य हेतु 06 करोड तथा विद्युत विभाग को लाईन शिफ्रिटंग किये जाने हेतु 99 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपद में आयी दैवीय आपदा से जन, धन एवं परिसम्पत्तियों की हानि की रोकथाम एवं आपदा से सम्भावित क्षति को न्यून किये जाने हेतु आपदा न्यूनीकरण निधि राज्य सेक्टर में प्राविधनित कुल धनराशि 28.00 करोड़ के सापेक्ष प्रति जनपद 01 करोड अर्थात कुल 13 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
