Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत: जोशी 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाथीबड़ाकला स्थित बूथ संख्या 69 में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए भारत की विभिन्न उपलब्धियों, विज्ञान और नवाचार की बढ़ती भूमिका तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हो रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने और नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में प्रधनमंत्राी ने ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह में भारतीय संगीत के बढ़ते समावेश, बौद्ध परंपरा की वैश्विक पहचान, बांस आधारित नवाचार एवं उत्पादों के बढ़ते उपयोग जैसे विषयों का भी उल्लेख किया। साथ ही सांस के बोर्डाे में आयोजित यूरोपीय गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में भारतीय बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आगामी जनगणना में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और स्व-गणना के लिए भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एपिसोड में नई जानकारियां मिलती हैं और यह कार्यक्रम केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने और आमजन को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच भी है। मंत्री जोशी ने लोगों से आ“वान किया कि वे इस कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनें और इससे प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता डंडरियाल, आरएस परिहार, निरंजन डोभाल, अशोक गुप्ता, संजय नौटियाल, अर्जुन सिंह, कैप्टन दिनेश चंद्र सकलानी सेनि सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *