Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

गौमाता को राष्ट्र‌माता का संवैधानिक दर्जा देने की मांग

देहरादून।  विषयः नियम- 87 के अंतर्गत उत्तराखंड में गौमाता को ‘राज्यमाता” घोषित करने हेतु पहल के समर्थन में प्रेस वार्ता का आयोजन।

गौमाता राष्ट्र‌माता

नमो गौभ्यः श्रीमतीभ्यः सौरभेभ्य एव च। नमो ब्रहमसुताभ्यश्च पविवाभ्यो नमो नमः॥

गौमाता को राष्ट्र‌माता का संवैधानिक दर्जा देने की मांग विगत कई वर्षों से पूरे भारतवर्ष में उठती रही है और आज यह विषय देशव्यापी जनभावना का रूप ले चुका है। भारत के विभिन्न वर्गों, संत समाज तथा सामाजिक संगठनों में इस विषय पर व्यापक सहमति दिखाई दे रही है। भारतीय गौक्रांति मंच द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं। गौ-गंगाकृपाकांक्षी पूज्य गुरुवर गोपालमणि जी महाराज के मार्गदर्शन में देशभर के विभिन्न जिलों में गौकयाओं का आयोजन, जनजागरण अभियान तथा दिल्ली के रामलीला मैदान में अनेक विशाल रैलियों के माध्यम से इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी रूप से उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश की विधानसभाओं द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित किए जा चुके हैं। किन्तु यह विषय केंद्रीय सूची में न होकर राज्य सूची के अंतर्गत होने के कारण राज्य स्तर पर “राज्यमाता” घोषित करने की दिशा में पहल आवश्यक हो गई है।

इसी क्रम में उत्तराखंड विधानसभा में धनौल्टी क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार जी द्वारा नियम-87 के तहत “गौमाता को राज्यमाता घोषित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। इसे माननीय अध्यक्ष विधानसभ द्वारा स्वीकार कर लिया गया है तथा इस आशय से अभिप्रेरित किया गया है कि-

“सदन का सुनिश्चित मत है कि राज्य में गौमाता को राज्यमाता का दर्जा दिया जाए।” साथ ही. आगामी सत्र में इस विषय पर चर्चा हेतु समय निर्धारित किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण पहल के संदर्भ में जगद्‌गुरु शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर पूज्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार माननीय मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले माननीय विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार जी के प्रति धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रेस वार्ता का उद्देश्य राज्य सरकार से आग्रह करना है कि आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय पर गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए उत्तराखंड में गौमाता को “राज्यमाता” घोषित करने का ऐतिहासिक एवं संवैधानिक निर्णय लिया जाए।

दिनांक: 13/04/2026

स्थानः प्रेस कल्ब, देहरादून

आयोजकः भारतीय गौक्रांति मंच

धन्यवाद।

प्रेस वर्ता में भारतीय गौक्रांति मंच के श्री बलवीर सिंह पंवार संरक्षक, शूरवीर सिंह मटूडा प्रदेश अध्यक्ष एवं गौ-सांसद बिजनौर, यशवंत सिंह रावत प्रदेश महासचिव एवं गौ-सांसद पौडी, अनुसूया प्रसाद उनियाल गौ-सांसद टिहरी, आनंद सिंह रावत जिला अध्यक्ष, तेजराम नौटियाल जिला सचिव, सूरतराम डंगवाल, बलवीर सिंह नेगी, मंजू नेगी, जयश्वरी रावत, कौशल्या बेलवाल, घनश्याम नेगी, भूवनेश्वरी नेगी, आदि उपस्थित रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *