Breaking
Wed. Jul 22nd, 2026

गैस सिलिंडर न मिलने से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम, एजेंसी और विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

देहरादून। देहरादून में गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को शिमला बाईपास पर आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। झींवरहेड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और गैस एजेंसी संचालक व आपूर्ति विभाग के खिलापफ जोरदार नारेबाजी की।स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस और प्रशासन को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था। अंततः अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद जाम खोला जा सका। लोगों का कहना था कि लंबे समय से गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। आक्रोशित जनता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *