Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने किया निर्माणाधीन वैली ब्रिज का निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी-देहरादून मार्ग पर पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए निर्माणाध्ीन वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंध्ति अध्किारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्राी गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अध्किारियों के साथ बैठक कर पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से स्थायी पुल के निर्माण से पहले एक ओर अस्थायी ;टेंपरेरीद्ध वैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्राी गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अध्किारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन सीजन प्रारंभ होने से पूर्व हर हाल में वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविध का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि इस वैली ब्रिज के निर्माण से मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *