Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

प्रदेश में मखाना की खेती प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को दिया जाय प्रशिक्षण : गणेश जोशी 

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में बिहार की एक निजी संस्था के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि उनकी संस्था लंबे समय से मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने उत्तराखण्ड में पहली बार जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में मखाना की खेती के पायलट प्रोजेक्ट के शुभारंभ हेतु कृषि मंत्री को आमंत्रित भी किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान इस पहल का स्वागत करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मखाना की खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं के अनुभव का लाभ राज्य में लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि बिहार के उन क्षेत्रों का दौरा किया जाए जहां मखाना का बेहतर उत्पादन हो रहा है, ताकि किसानों को आध्ुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन की जानकारी मिल सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार जलभराव वाली भूमि का प्रभावी उपयोग कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मखाना जैसी उच्च मूल्य वाली पफसलों को बढ़ावा देकर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और निर्यात-उन्मुख उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, संस्था के पदाधिकारी राजीव रंजन, सम्यक जैन, अजय पैनोली आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *