Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

समाज कल्याण मंत्री जान दास ने विभागीय समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त यह हमारी पहली विभागीय समीक्षा बैठक है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग आमजनमानस से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की प्रगति जुड़ी हुई है इसी को देखते हुए अधिकारियों को विभाग से जुड़ी हुई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये। समाज कल्याण मंत्री ने सिलसिलेवार विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्राी मोदी के विजन विकसित भारत वर्ष 2047 को साकार करने तथा मुख्यमंत्री धामी के सपनों के उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के संकल्प को सिद करने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में समाज कल्याण से जुड़े हुए समस्त विभागों की संयुक्त बैठक आहूत की जायेगी। इस अवसर पर अपर सचिव समाज कल्याण प्रकाश चन्द्र, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया तथा अन्य विभागीय अध्किारीगण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *