Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

आज रात 8ः30 से 9ः30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’ 

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने आज रात्रि 8ः30 बजे से 9ः30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आ“वान किया गया है।

1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान

– 85» मैपिंग पूरी, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस

– एक क्लिक पर अपने बीएलओ के लिए बुक करा सकते हैं

– घ्पफोनकॉल राजनैतिक दलों ने अब तक की 19 हजार बीएलएएस नियुक्ति

देहरादून;आरएनएसद्ध। अपर मुख्य निर्वाचन अध्किारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्Úेंस कर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों और प्रगति के सम्बंध् में विस्तृत जानकारी दी। अपर मुख्य निर्वाचन अध्किारी डॉ जोगदंडे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अध्किारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत प्री-एसआईआर पफेज में 85 प्रतिशत से अध्कि मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी अप्रैल माह से प्रदेश में और भी सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल पफोकस करते हुए मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्रटेड और डेथ ;एएसडीद्ध सूची तैयार की जा रही है ताकि मतदाता सूची के शुदिकरण कार्य और गहनता से किया जा सके।

एक क्लिक पर अपने बीएलओ के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉलः अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाताखीजजचेः//अवजमते..पद वेबसाइट पर विजिट करके या ईसीआई-नेट मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा।

19 हजार नियुक्त: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष सभी दलों द्वारा 19116 बीएलए की ही नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9276, कांग्रेस पार्टी द्वारा 9506, सीपीआई ;एमद्ध द्वारा 217, बीएसपी द्वारा 117 बीएलए की नियुक्ति की गई है।

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अध्किारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *