Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण

देहरादून; उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत माननीय मंत्राी श्री सुबोध् उनियाल ने आज दून अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्राी ने उपचाराध्ीन जनों से मिलकर उनके हाल-चाल जाने तथा उन्हें उपलब्ध् कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधओं पर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर मंत्री उनियाल ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उन्हें बेहतर समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समयब( एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। माननीय मंत्राी ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को सुलभ, सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध् कराने के लिए प्रतिबद है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों की सुविधओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अध्कि सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा की जाएगी, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधएं उपलब्ध् हो सकें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *