Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

धामी मंत्री मंडल का विस्तार पांच नए मंत्री बने 

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

देहरादून। पुष्कर सिंह धमी के नेतृत्व वाली उत्तराखनड सरकार में लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आखिरकार आज संपन्न हो गया। इस विस्तार के तहत धमी कैबिनेट में पांच नए चेहरों को शामिल किया गया, जिससे सरकार को राजनीतिक और क्षेत्राीय संतुलन साध्ने में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राजभवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नव नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में सरकार के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिध् और प्रशासनिक अध्किारी भी उपस्थित रहे। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नेताओं में राजपुर विधनसभा क्षेत्रा से विधयक खजन दास, रुद्रप्रयाग क्षेत्रा से भारत सिंह चैध्री, हरिद्वार से वरिष्ठ नेता मदन कौशिक, रुड़की से विधयक प्रदीप बत्रा तथा कुमाऊं क्षेत्रा का प्रतिनिध्त्वि करते हुए मदन सिंह खेड़ा को मंत्राी पद की शपथ दिलाई गई। इस विस्तार के साथ ही राज्य में लंबे समय से खाली चल रहे मंत्रियों के पांचों पदों को भर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे सरकार के कार्यों में तेजी आएगी और विभिन्न क्षेत्रों को प्रतिनिध्त्वि मिलने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह की एक विशेष झलक तब देखने को मिली जब भारत सिंह चैध्री ने संस्कृत भाषा में शपथ ली, जबकि अन्य सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। यह पल समारोह में उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। राजनीतिक दृष्टि से इस मंत्रिमंडल विस्तार को कापफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धमी ने इस विस्तार के माध्यम से संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्राीय और जातीय समीकरणों को साध्ने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाते हैं और वे अपने दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार करते हैं। राज्य की जनता को इस विस्तार से विकास कार्यों में तेजी और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की उम्मीद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *