सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहलकृपहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर
देहरादून। हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धमी ने मुख्यमंत्राी आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विध्वित विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद सांस्कृतिक और धर्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धर्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग हैं। ऐसे में पंचांग कैलेंडर का प्रकाशन राज्य की इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्राी ने कहा कि यह पंचांग कैलेंडर राज्यवासियों को न केवल तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की सटीक जानकारी प्रदान करेगा, बल्कि पारंपरिक त्योहारों, व्रतों और धर्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ और अध्कि गहराई से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्राी ने यह भी उल्लेऽ किया कि इस पंचांग में देवभूमि उत्तराऽंड के प्रमुख धर्मिक एवं आस्था स्थलों को विशेष रूप से स्थान दिया गया है। ये स्थल न केवल श्र(ा के केंद्र हैं, बल्कि राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रतीक भी हैं। इस प्रकार यह कैलेंडर एक जानकारीपरक दस्तावेज होने के साथ-साथ उत्तराऽंड की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाला प्रेरणादायक संकलन भी है। मुख्यमंत्राी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पंचांग कैलेंडर राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उपयोगी सि( होगा और आने वाले समय में इसे और अध्कि एवं व्यापक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीध्र तिवारी सहित अन्य अध्किारीगण भी उपस्थित रहे।
