देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद देहरादून के मसूरी विधनसभा क्षेत्रा अंतर्गत बांडावाली स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें घ्163.80 लाऽ के कार्यों का शिलान्यास तथा घ्28.67 लाऽ के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्राी गणेश जोशी ने संबंध्ति विभागों के अध्किारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धरित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन जन की सरकार जन के द्वार ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद है। कैबिनेट मंत्राी गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधनसभा क्षेत्रा में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रा में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधर आएगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत ध्नौला के बांडावाली में घ्28.67 लाऽ की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया, जिससे क्षेत्राीय जनता को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविध्यिों के लिए बेहतर सुविध उपलब्ध् होगी।
शिलान्यास किए गए कार्यों में विभिन्न ग्राम पंचायतोंकृमोटीधर, नालीकला, गढ़ बुरासखण्डा, सिल्ला, सरोना, छमरौली, क्यारा, पफुलेत, सेरागांव, ध्नौला, कार्लीगाड, सेरकी, तिमली मानसिंह, चलचला एवं कैरवान करनपुरकृमें संपर्क मार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सेरकी, सरऽेत, ध्नौला, क्यारा, कैरवान कनरपुर एवं अपर बगड़ाधेरण क्षेत्रा में सुरक्षात्मक कार्य, पुश्ता निर्माण एवं सीसी मार्ग निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान, नारायण सिंह राणा, साक्षी थापा, सोनिया थापा, राकेश जवाघी, सुंदर सिंह पयाल, समीर पुंडीर, सुनील चमोली, कृपाल जवाघी, संजय राणा आदि उपस्थित रहे।
