Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

 धामी जी का जनपद पौड़ी गढ़वाल भ्रमण कार्यक्रम

पौड़ी– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 10:50 बजे रांसी मैदान हेलीपैड, पौड़ी पहुंचेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल बैडमिंटन कोर्ट (मल्टीपर्पज हॉल) पहुंचेंगे, जहां वे 11:00 बजे से 12:45 बजे तक आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री के भ्रमण के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हो सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *