Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन केंद्रों की सतत निगरानी पर जोर

पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के क्रम में पीसीपीएनडीटी अधिनियम, 1994 के अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने की।

बैठक में जनपद के पंजीकृत 32 अल्ट्रासाउंड व इमेजिंग केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गयी। जिला चिकित्सालय पौड़ी में रखी पुरानी सीटी स्कैन मशीन की तकनीकी जांच कर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही एक रेडियोलॉजिस्ट द्वारा एक से अधिक मशीनों के संचालन वाले निजी केंद्रों की नियमित निगरानी का निर्णय लिया गया।

समिति द्वारा मधुर नर्सिंग होम श्रीनगर, द हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल सतपुली, मां कामाख्या मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कोटद्वार तथा किलकारी मैटरनिटी सेंटर कोटद्वार से जुड़े पंजीकरण एवं नवीनीकरण प्रस्तावों को नियमों के अनुरूप स्वीकृति दी गयी। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या एवं लिंग चयन के विरुद्ध जन-जागरूकता हेतु ई-शपथ पोर्टल के नवीनीकरण के लिए ₹24,426 की धनराशि स्वीकृत की गयी।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. विनय कुमार त्यागी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेन जंगपांगी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रदीप भट्ट, जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल एवं जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष रावत उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *