Breaking
Tue. Jul 21st, 2026

दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र व सहायक उपकरण वितरित

विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में विकासखंड खिर्सू में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी ने किया।

आयोजित शिविर में पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं वन विभाग द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। वहीं स्वयं सहायता समूह, ग्रामोत्थान परियोजना व एनआरएलएम के माध्यम से स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की गयी। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को 11 दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 8 कान की मशीनें, 3 छड़ियां एवं 1 वाॅकर भी जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए गए।

खंड विकास अधिकारी अमित बिजल्वाण ने बताया कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविरों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध करायी गयीं।

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप प्रमुख नितिन रावत, सहायक खंड विकास अधिकारी विनोद रेवाड़ी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली, ग्राम विकास अधिकारी कुंदन पुंडीर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *