Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

सर्वप्रथम वेद-मंत्रों द्वारा दीप प्रजल्वन किया गया तदपश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।

देवभूमि स्पोर्ट्ससर्वप्रथम वेद-मंत्रों द्वारा दीप प्रजल्वन किया गया तदपश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। महाकौथिग का छटा टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ रविवार को नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखण्ड की 64 टीमें और 960 खिलाडियों के बीच भव्य रंगारग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम कठैत, (अध्यक्ष, जिला पंचायत रुदप्रयाग) एवं माननीय श्री किशोर उपाध्याय, (विधायक, टिहरी) रहे।

इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथियों में टूर्नामेंट की सहयोगी संस्थाओं के प्रमुख जेसे श्री मुकेश खंतवाल, (लोर हर्बल व डेनिश पेटीसरी), गढ़वाल हितैषिणी सभा ,अध्यक्ष श्री सूरत सिंह रावत एंव समस्त कार्यकारिणी, माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राणा,महासचिव देवेंद्र रावत, नोएडा एंव ग्रेटर नोएडा इन्डस्ट्रीयल संगठन के अध्यक्ष श्री आदित्य घिल्ड़ियाल, मयूर पब्लिक स्कूल, चेयरमैन, श्री मनवर सिंह रावत, निगम पार्षद पाण्डव नगर श्री यशपाल केन्तुरा, बनजूस के संस्थापक दीपक बनियाल रहे।

नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्धाटन मैच “देवभूमि उत्तराखण्ड इलेवन” और “जय मां भौना देवी क्रिकेट क्लब” के बीच खेला गया। टाॅस उत्तराखण्ड इलेवन ने जीता और फील्डिंग ली। जय मां भौना देवी क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 178/8 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया इसके जवाब में देवभूमि उत्तराखण्ड इलेवन लक्ष्य का पीछा करने में लगातार संघर्षरत रही और अन्त मे यह पूरी टीम 113 रन बनाकर आउट हो गयी और यह मुकाबला जय मां भौना देवी ने 65 रनों से जीत लिया। उपरोक्त मेच के ऑल राउंडर खेल प्रदर्शन पर ललित बिष्ट को मेन ऑफ द मैच दिया गया।

इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध संगीतकार राजेन्द्र चौहान,हरीश असवाल,क्रिकेट कोच कमल बागड़ी,

वरिष्ठ समाजसेवी सूरत सिंह बिष्ट,आनन्द सिंह रावत,बृजमोहन उप्रेती,उदय मंमगई, राकेश कोटनाला,अमर सिंह राणा,मुकेश कण्डवाल, तीरथ रावत,ओ• पी•रतूड़ी, बबीता नेगी, निर्मल कोटनाला, रेनु उनियाल, सीमा गुसाँई आदि गणमान्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

अन्त में देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह कण्डारी ने आयोजन को भव्य एंव सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों तथा समस्त सांस्कृतिक व समाजिक संस्थाओं एंव प्रायोजकों का धन्यवाद एंव आभार प्रकट किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *