Breaking
Wed. Jun 17th, 2026

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट

देहरादून; राज्यपाल लेफ्रिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह ‘से नि’ ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति जी को ‘मानसखंड’ के अंतर्गत आने वाले पावन मंदिरों, विशेष रूप से नीब करौरी धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का आगमन राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर होगा। इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति जी को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखण्ड में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की जानकारी भी दी और कहा कि प्रदेश इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *