Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम पौड़ी ने की बैठक

पौड़ी; बैकुंठ चतुर्दशी मेले की तैयारियों को लेकर गुरूवार को डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने बैठक की। नगर निगम साभागार में हुई इस बैठक में मेयर, नगर आयुक्त, पार्षद और विभागीय अध्किारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान डीएम ने मेले की तैयारियों का विवरण देते हुए अधिकारियों से भी सुझाव मांगे। डीएम ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। मेले के लिए यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *