Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

हंस फाउंडेशन ने इंस्पायर अवार्ड से शिक्षकों को नवाजा

पौड़ी; हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में हंस अस्पताल चमोलीसैंण में इंस्पायर एजुकेशन अवार्ड से 25 स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हंस अस्पताल के नर्सिंग स्टापफ व कर्मचारियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान ग्रीन पब्लिक स्कूल, मॉर्डन पब्लिक हंस इंटर कालेज सतपुली के छात्रा-छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और साथ ही हंस पफाउंडेशन की पहल की सराहना की। इस अवसर पर संगीत बुडाकोटी, नरेंद्र कुमार, राकेश, मुकेश बहुगुणा, निकिता रविन्द्र कुमार, पंकज मोहन शर्मा, मनीष कुमार, संजीव शर्मा, विमल भट्ट, सचिन कुमार, शिवानी ठाकुर, विनीत जैन, मनोज चमियाल मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *