Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

साधन सचिवों को भी दिया जाए पेंशन का लाभ

देहरादून; सेवानिवृत्त कैडर सचिव कल्याण परिषद ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्रा भेज कर पेंशन सुविधा देने की मांग की। परिषद ने राज्य कर्मियों की तरह पेंशन लाभ सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। परिषद अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि रिटायर कैडर सचिवों को पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। न ही उनके बकाया अवशेषों का भुगतान किया जा रहा है। भुगतान रोकने का कारण कैडर फंड में सिर्फ सेवारत सचिवों के लिए ही बजट की व्यवस्था होने का हवाला दिया जा रहा है। पेंशनर्स की कोई सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि इन तमाम मांगों के समाधान को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शासन स्तर पर समिति का गठन किया जाए। इस समिति में रजिस्ट्रार कॉपरेटिव और रिटायर साध्न सचिवों के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए। सचिवों के पेंशन प्रकरण समेत अवशेष सभी बकाया के भुगतान को शासन स्तर पर बजट में प्रावधन किया जाए। राज्य कर्मियों की तरह पेंशन लाभ सुनिश्चित किया जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *