Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

डीएम बसंल के प्रयासों से धरातल पर उतर रही कई योजनाएं

 जनसमस्याओं का भी तत्परता और समय से हो रहा समाधान
देहरादून; जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयासों से देहरादून में आज कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है और समस्याओं का तत्परता और समय से समाधन होने से आम जनता को राहत मिल रही है। राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व है। डीएम के निर्देश पर देहरादून के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने पूर्ण हो गया है, जिसके अन्तर्गत महाराणा प्रताप चौक, नालपानी चौक, मोथोरावाला चौक, आईटी पार्क, टांस्पोर्टनगर, प्रेमनगर चौक, सुधोवाला चौक, रांगड़वाला, सेलाकुई बाजार तिराहा में लाईट लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है तथा ध्ूलकोट तिराहा व डाकपत्थर तिराहा में जल्द कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी के प्रयासों से शहर में 05 वर्षों में प्रथम बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके है। जिससे सड़को पर सुरक्षित यातायात की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा राजधनी देहरादून को सुंदर और पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किए जा रहे है। इसमें देहरादून स्थित साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। इन स्थलों पर राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती हुई कलाओं के माध्यम से आने वाले पर्यटक राज्य की संस्कृति परम्परा से रूबरू हो सकेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *