Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

सीएम धामी ने की केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चचा

देहरादून; उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की और राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य तीर्थ क्षेत्रों में आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास तथा आवास योजनाओं से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध् किया।
मुख्यमंत्र ी ने ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और स्वचालन से जुड़े घ्547.83 करोड़ की डीपीआर को योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करने हेतु केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। साथ ही हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के लिए घ्315 करोड़ के समान प्रस्ताव को भी त्क्ैै योजना में सम्मिलित करते हुए शीघ्र अनुमोदन का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधनमंत्री आवास योजना ‘शहरी’ के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत और प्रणाली के कारण निजी डेवलपर्स परियोजनाओं में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती 40ः40ः20 की चरणबद्ध भुगतान प्रणाली को पुनः लागू करने हेतु अनुरोध किया ताकि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *