देहरादून; कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीजेपी द्वारा 30 करोड़ की एफडी कराए जाने वाले बयान से प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। अब हरक सिंह रावत के बयान का नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी समर्थन किया है। यशपाल आर्य ने कहा कि जब वो बीजेपी में थे तो उन्होंने भी आजीवन सहयोग निधि में चेक के जरिए रुपए दिए थे। यशपाल आर्य ने तो चौलेंज देते हुए ये कहा कि यदि सरकार ईमानदार है तो बीजेपी संगठन ने आजीवन सहयोग निधि से जो धन इकट्टा किया है, उसे सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि तस्वीर साफ हो जाए।
हरक सिंह रावत के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी के लिए बड़ा बम है, जिसका तोड़ बीजेपी के पास नहीं है। बीजेपी के लोग नैतिक आधार खो चुके हैं। हरीश रावत ने कहा कि हरक सिंह रावत के बयान के बाद अब सापफ हो गया है कि बीजेपी ने सिपर्फ पार्टी चलाने के लिए नहीं बल्कि अपना घर भरने के लिए भी जनता को लूटा है। बीजेपी के मापिफया के साथ संबंध थे, जिसका खुलासा हरक सिंह रावत ने किया है।
बीजेपी का जवाब: हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य के आरोपों पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि हरक सिंह रावत इस समय पूरी तरह से स्ट्रेटेड नजर आ रहे हैं, क्योंकि हरीश रावत ने उन्हें कांग्रेस से दरकिनार कर रखा है। जब हरक सिंह कांग्रेस में जा रहे थे, उस दौरान हरीश रावत की नाराजगी दिख गई थी।
हनी पाठक ने साथ ही कहा कि अगर हरक को इतना ही कॉन्फिडेंस है तो वो भ्रष्टाचार में लिफ्ट क्यों पाए गए? ऐसे में हरक को बीजेपी का खुली चुनौती है कि वो कोर्ट जाएं और इस आरोप को सिद्ध करके दिखाएं। हालांकि, पार्टी को चलाने के लिए फंड जमा किए जाते हैं, लेकिन हरक सिंह रावत से किसी ने ये नहीं कहा था कि इलीगल तरीके से लिया गया पैसा जमा करवाएं। बता दें कि, हरक सिंह रावत ने हाल ही में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने बकायदा प्रेस कांÚेस कर कहा था कि बीजेपी ने पार्टी चलाने के लिए बैंक में 30 करोड़ की एफडी कराई है। उन्होंने भी हल्द्वानी और रामनगर के खनन कारोबियों से दस-दस लाख रुपए के चेक लेकर एक करोड़ जुटाए थे।
हरक के बाद अब यशपाल आर्य का बीजेपी पर हमला , लगाया धन उगाही का आरोप
