ऋषिकेश; पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश से गंगा समेत सभी नदियां पिफर उफान पर हैं। गुरुवार को पिफर गंगा चेतावनी निशान 339.50 मीटर को पार कर गईं। बारिश से ऋषिनगरी के नदी-नाले भी उफान पर रहे। बीते कुछ दिनों से लगातार गंगा का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। उध्र, बारिश से शहर में जलजमाव होने से लोग परेशान रहे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे से ही गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान 339.50 को पारकर 339.53 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद दिनभर गंगा चेतावनी निशान को पार कर बहती रहीं। जलस्तर बढ़ने से ऋषिनगरी के तमाम घाट जलमग्न हो गये। ऋषिकेश में खतरे का निशान 340.50 मीटर पर है। उध्र, बारिश के चलते सौंग, सुसवा के साथ बरसाती नदियां खारास्रोत, चंद्रभागा भी उफान पर रहीं। पुलिस ने गंगा समेत बरसाती नदी-नालों में लोगों को जाने से रोका। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि लक्ष्मणझूला पुलिस और जल पुलिस लगातार गंगा घाटों पर गश्त कर रही है। नागरिकों, यात्रियों एवं पर्यटकों को लाउडस्पीकर एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से सचेत कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शहर में जलजमाव से परेशान रहे लोग गुरुवार को भारी बारिश के चलते शहर की सड़कें तालाब बन गई। नालियां चौक होने पर बरसाती पानी सड़कों पर बहता रहा। जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर के पुरानी सब्जी मंडी, दूनमार्ग, घाट रोड समेत तमाम मार्गों पर बरसाती पानी बहने से दिक्कतें आईं। सुबह 11 बजे से बारिश का सिलसिला शाम 4 बजे तक चला। शाम के समय बारिश कम होने पर लोगों को राहत मिली। नगर आयुक्त गोपालराम ने बताया कि अत्यधिक बारिश होने के कारण कूड़ा करकट बहकर नालियों में फंस रहा है। जिससे दिक्क्त आ रही हैं। निगम की कई टीमें चोक नालियों को खोलने के लिए लगाई गई हैं।