Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

खाई में गिरा लोडर, चालक गंभीर

विकासनगर; कालसी-चकराता मार्ग पर एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे खाई में गिर गया। जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस और स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वाहन चालक ने बताया कि हादसा तेज गति से आ रहे कार को बचाने के चक्कर में हुआ। जानकारी के मुताबिक प्रदीप भंडारी 47 पुत्रा स्व. वीरेन्द्र भंडारी निवासी जलालिया विकासनगर से अपने लोडर वाहन से विकासनगर से चकराता की तरपफ जा रहा था। सैंज गांव के करीब वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन को गिरता देख सैंज गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण राजेंद्र तोमर, सुरेश तोर, महावीर तोरम कैशर तोमर आदि के साथ मिलकर गंभीर रूप से घायल चालक प्रदीप भंडारी को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद ाायल को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक केंद्र साहिया पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वाहन चालक ने बताया कि चकराता की ओर से तेज रफ्तार में एक कार आ रही थी। जिसको बचाने के चक्कर में लोडर अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया के डॉ. अक्षय आनंद ने बताया कि घायल के सिर, पैर व कंधे में गंभीर चोटों के कारण घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *