Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

शहीदों के सम्मान में घरों पर फहराया तिरंगा

ऋषिकेश; भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को गंगानगर में शहीदों के सम्मान में उनके घरों पर तिरंगा पफहराया। शहीदों की स्मृति में उनके चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। मंगलवार को भाजपाई हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत गंगानगर में एकत्रित हुए। यहां शहीद मनीष थापा, शहीद राकेश डोभाल और शहीद चौन सिंह राणा के घरों पर तिरंगा फहराया गया। पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि देश के लिये अपना बलिदान करने वालों को कभी भुलाया नहीं जाता है। शहीदों ने देश के तिरंगे के लिये अपनी शहादत दी है। इसके लिये अभियान चलाकर युवा पीढ़ी को प्रेरित करने की जरूरत है। मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि जिले में हर घर तिरंगा के लिये अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को शहीदों के घरों पर तिरंगा पफहराकर इसकी शुरूआत की गई। एक सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता शाह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रुचि जैन, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, बृजेश शर्मा, कपिल गुप्ता, पार्षद चंदू यादव, राहुल दिवाकर, बृजमोहन मनोडी, संजय ध्यानी, पवन गोयल, शिव कुमार गौतम, सुमित पंवार, राम सिंह पंवार, हिमानी कौशिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर,नगर निगम सभागार में भी भाजपाइयों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान आसपास स्वच्छता कार्यकम भी चलाया गया। इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, संदीप गुप्ता, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, इंद्र कुमार गोडवानी,दीपक धमीजा,जयंत शर्मा,कपिल गुप्ता, विनोद भट्ट,दुर्गा जिंदल, अविनाश भारद्वाज, पवन गोयल, राम सिंह राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सतीश सिंह, जितेंद्र पाल, सुधा असवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *